Kavi Mayank Sharma

Kavi Mayank Sharma मैं एक कवि (गीतकार) हूँ। इस पेज पर अपने गीत और कविताओं को लेकर आता रहूँगा।

10/08/2026

कर पूर्ण प्रण वनवास का लौटे प्रभु निज धाम
महकी अवध की हर दिशा गुंजित हुआ एक नाम
श्रीराम, श्रीराम, श्रीराम जय जय राम
:- कवि मयंक शर्मा

https://youtu.be/tBmPB3dQl24?si=Fvz0DGffPBwk9r9j
13/07/2026

https://youtu.be/tBmPB3dQl24?si=Fvz0DGffPBwk9r9j

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित खादी महोत्सव आपके अपने शहर मुरादाब...

खोने का दुख पाने की अभिलाषा है।हँसना, रोना, आशा और निराशा है।रंगमंच की हैं कठपुतली जैसे हमजीवन क्या है! केवल खेल तमाशा ह...
08/07/2026

खोने का दुख पाने की अभिलाषा है।
हँसना, रोना, आशा और निराशा है।
रंगमंच की हैं कठपुतली जैसे हम
जीवन क्या है! केवल खेल तमाशा है।
:- Mayank Sharma ✍🏻

01/07/2026

पहन आई मैं हर गहना कि तेरे साथ ही रहना;
लहर की चूड़ियाँ पहना, मैं पानी की कलाई हूँ।
आपकी रचनाएँ सदैव साहित्य-प्रेमियों के हृदय में जीवित रहेंगी और आने वाली पीढ़ियों को शब्दों की संवेदना का मार्ग दिखाती रहेंगी।

जन्मदिवस पर गीत ऋषि कीर्तिशेष डॉ. कुँअर बेचैन जी को सादर नमन।
💐💐🙏🏻🙏🏻
#कुँअरबेचैन #साहित्य #हिन्दी_साहित्य #साहित्यिक
:- Mayank Sharma

25/06/2026

एक दीपक से प्रकाशित धर्म का हो आचरण 🚩
:-

दिलों को जीत लेने का अनूठा साज़ रखते थे सुकोमल मन मगर मुख में कड़क आवाज़ रखते थे अलौकिक तेज ऐसा सूर्य भी सम्मुख पड़े फीका...
21/06/2026

दिलों को जीत लेने का अनूठा साज़ रखते थे
सुकोमल मन मगर मुख में कड़क आवाज़ रखते थे
अलौकिक तेज ऐसा सूर्य भी सम्मुख पड़े फीका
मेरे पापा ज़माने में अलग अंदाज़ रखते थे।
- Mayank Sharma

विराट कवि सम्मेलन की अविस्मरणीय संध्यादिनेशपुर प्रेस क्लब सोसाइटी, दिनेशपुर द्वारा आयोजित "हिंदी साहित्य एवं पत्रकारिता"...
20/06/2026

विराट कवि सम्मेलन की अविस्मरणीय संध्या

दिनेशपुर प्रेस क्लब सोसाइटी, दिनेशपुर द्वारा आयोजित "हिंदी साहित्य एवं पत्रकारिता" विषयक विराट कवि सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में साहित्य, पत्रकारिता और काव्य के विविध रंगों का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री उत्तराखण्ड एवं गदरपुर विधायक श्री अरविंद पाण्डेय जी तथा उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ. सुरेन्द्र जैन जी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं संयोजन डॉ. जयंत शाह जी द्वारा किया गया।

मुझे भी इस प्रतिष्ठित मंच पर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रोताओं का स्नेह, वरिष्ठजनों का आशीर्वाद और साहित्य प्रेमियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।

इस सफल आयोजन के लिए दिनेशपुर प्रेस क्लब सोसाइटी, सभी अतिथियों, आयोजकों, पत्रकार साथियों एवं उपस्थित श्रोताओं का हृदय से आभार।

साहित्य समाज का दर्पण है और ऐसे आयोजन हमारी भाषा, संस्कृति एवं विचारों को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

🙏 आप सभी का स्नेह एवं आशीर्वाद यूँ ही बना रहे।

— कवि मयंक शर्मा ✍️

#विराट_कवि_सम्मेलन #मयंक_शर्मा #हिंदी_साहित्य #उत्तराखण्ड #पत्रकारिता #उत्तराखंडकविसम्मेलन

07/06/2026

कल सपना देखा, ऐसे दिन आएंगे,
खुद भटके, दुनियां को राह दिखाएंगे।
हर झूठे के सर पर ताज़ सजा होगा,
जितने सच्चे होंगे, मारे जाएंगे।
:- कवि मयंक शर्मा ✍🏻
Kavi Mayank Sharma

31/05/2026

ऐसा अक्सर होता है नादानी में
या फिर होता है मद में मनमानी में
पर होकर पंछी परवाज़ न कर पाए
मछली जलकर डूबे गहरे पानी में
:- कवि मयंक शर्मा ✍🏻
Kavi Mayank Sharma

देश के विख्यात गीतकार डॉ विष्णु सक्सेना जी द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में स्थापित "सरला-नारायण ट्रस्ट" की ओर से प्र...
26/05/2026

देश के विख्यात गीतकार डॉ विष्णु सक्सेना जी द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में स्थापित "सरला-नारायण ट्रस्ट" की ओर से प्रतिवर्ष साहित्यकार और शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन वैद्य नगरी विजयगढ़ में हुआ। वैद्यराज श्रद्धेय गोपाल शरण गर्ग जी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस व्यवस्थित कार्यक्रम में वरिष्ठ गीतकार रमेश शर्मा जी को डॉ विष्णु सक्सेना गीत सम्मान 2025 तथा दिनेश रघुवंशी जी को 2026 सम्मान से सम्मानित किया गया। मुझे "श्री शंभू दत्त शास्त्री युवा गीतकार" सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में सम्मानित किए गए कवियों के साथ ही लटूरी लट्ठ जी, डॉ रुचि चतुर्वेदी जी, मनवीर मधुर जी ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन स्माइलमैन सर्वेश अस्थाना जी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में गीतकार प्रियांशु गजेंद्र जी की उपस्थिति रही।

#कवि_सम्मेलन 💐

Address

Moradabad
244001

Telephone

+919917075351

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kavi Mayank Sharma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Kavi Mayank Sharma:

Shortcuts

Share

Category