UP WALE

UP WALE रिश्तों को जेब में नहीं दिल में डालिये क्योंकि वक़्त से शातिर कोई जेबकतरा नही होता।

आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम ने सोमवार को बिहार अग्निशमन विभाग के महानिरीक्षक (IG) सुनील कुमार नायक को पटना में उनके आवास स...
23/02/2026

आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम ने सोमवार को बिहार अग्निशमन विभाग के महानिरीक्षक (IG) सुनील कुमार नायक को पटना में उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया. सीनियर आईपीएस अफसर के खिलाफ यह कार्रवाई कथित हिरासत में प्रताड़ना के मामले में की गई है. उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 के तहत मामला दर्ज है. आंध्र पुलिस सुनील कुमार नायक को आज स्थानीय कोर्ट में पेश करेगी और ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी, जिसके बाद उन्हें आंध्र प्रदेश ले जाया जाएगा।

घरेलू महिलाओं के साथ हो रहे संविधानिक भेदभाव को समझते हैं।कि जिस महिला का पति अपने गृह जनपद से तीसरे जनपद में उत्तर प्रद...
17/01/2026

घरेलू महिलाओं के साथ हो रहे संविधानिक भेदभाव को समझते हैं।

कि जिस महिला का पति अपने गृह जनपद से तीसरे जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस में नोकरी कर रहा है उस व्यक्ति की पत्नी जो गांव में चूल्हा झोंकेंती है और अपने सास ससुर की सेवा करती है अपने बच्चों का पालन पोषण करती है।
अब उस पुलिस कर्मी पर आते हैं कि विभाग के अधिकारी उसको उसका पर्याप्त अवकाश उपलब्ध करा पाते हैं, उत्तर नही। क्या सप्ताहिक रेस्ट दिया जाता है उत्तर नही, साप्ताहिक रेस्ट के कभी कभी वादे हुए लेकिन धरातल पर नतीजा शून्य रहा, शर्त ये भी की मुख्यालय नही छोड़ोगे, क्या साहब वह सिपाही एक दिन में लंदन घूमकर आ सकता है जो उसको मुख्यालय नही छोड़ने दोगे, घर तक जाने के लिए पता नही कितने यतन दिमाग मे उपजाए घूमकर वह सिपाही लगातार ड्यूटी करता है, ऐसे में अगर चोरी छिपे वह सिपाही डग्गामारी करके अपने घर पहुँच भी जाता है तो डयूटी पर उपस्थित होने के लिए आने वाली फोन कॉल उसका अकाल बनकर पीछा करती है और जल्दबाजी का नतीजा होता है कि एक सिपाही की बाइक सड़क दुर्घटना में मौत।

यदि कोई सिपाही अपने अवकाश के प्रार्थना पत्र में लिख देगी उसे अपनी पत्नी की बहुत याद आ रही है और वह अपने घर जाना चाहता है उसके अवकाश के प्रार्थना पत्र को मज़ाक का पत्र बनाकर पुलिस विभाग वायरल कर देता है, लेकिन क्या उसे सिपाही की पीड़ा किसी ने समझी, उतर नही।
इसी लिए कोई सिपाही ऐसे वास्तविक कारण नहीं लिख कर लिखा जाता है कि घर पर आवश्यक कारण है या मां, पिता अथवा पत्नी, बच्चा बीमार है, जबकि सच तो ये है कि उसके घर मे कोई बीमार नही है बीमार है तो पुलिस का सिस्टम, मानसिक रूप से पुलिस के अधिकारी।

किसी भी पुलिस वाले से भी पूछ लीजिए घर से दूर रहने की दिक़्क़त क्या है तो सिर्फ़ अपना दुखड़ा रोयेगा । परिवार के उस दुःख को नहीं बताएगा जो उसके दूर रहने से हो रहा है याद करना ।
अब आते हैं मुद्दे पर, पुलिस विभाग में मात्र 5 प्रतिशत पुलिस कर्मी आपस मे शादी शुदा है। बाकी पुलिस कर्मियों की पत्नी गृहणी हैं और अपनी जिम्मेदारी अपने पति की गैर मौजूदगी में भी बखूबी निभा रही हैं लेकिन कौन है जो अपनी जिम्मेदारी निभाने से बच रहा है उत्तर है उत्तर प्रदेश सरकार और उसके अधिकारी।

यदि सरकार चूल्हा झोंके वाली उस गृहणी की वेदना को समझती है तो उसके पति को गृह जनपद अथवा पड़ोसी जनपद में पोस्टिंग देकर उनपर उपकार करें।

एक घरेलू महिला को और उसके सास ससुर तथा बच्चों को उनके संवैधानिक अधिकारों के साथ भेदभाव को रोके और उस सिपाही को भी उसका मूल कर्तव्यों का निर्वहन करने दे।

यदि ऐसा लगता है कि कोई सिपाही अपने गृह जनपद और पड़ोस के जनपद में रहकर ऐसा कोई कृत्य करता है कि उसे विभाग की छवि धूमिल होती है तो उसे सिपाही को प्रदेश के दूसरे छोर पर भेज देना चाहिए इससे अन्य पुलिस कर्मियों को भी सबक मिलेगा।

सरकारी आवास में प्रेमिका के साथ सोए थे CO, दीवार फांदकर पहुंची पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, फिर घर में कर दिया लॉकझारखंड के ...
02/11/2025

सरकारी आवास में प्रेमिका के साथ सोए थे CO, दीवार फांदकर पहुंची पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, फिर घर में कर दिया लॉक
झारखंड के गढ़वा जिले के माझीयाओ अंचल के सीओ को उनकी पत्नी ने सरकार आवास में प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था. जिससे उनकी पत्नी आक्रोशित हो गई और उन्हें घर के अंदर कैद कर लिया. घर से बाहर निकलने के लिए सीओ रिक्वेस्ट करते रहे, लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला. जिसके बाद सीओ खुद छत से कूद गए और हंगामा करने लगे. वहीं, सूचना पर बड़े अधिकारी और पुलिसकर्मी भी आ गए. जिसके बाद सीओ की प्रेमिका को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

01/11/2025

एक बात कई दिन से मन में कुंठा कर रही थी,
पूरी पोस्ट पढ़ने के बाद अपनी राय अवश्य दे और शेयर करें।
इस वर्ष तिगरी मेले में टेंट लगे हैं और लगने वाले व्यवसायिक टेंट जिनका प्रतिदिन का किराया प्रति व्यक्ति 7000 रुपये है और एक टेंट में 8 व्यक्ति एक समय में रह सकते हैं।
मुद्दे पर आते हैं तिगरी मेला मुरादाबाद मंडल के स्थानीय लोगों विशेषकर जाट जाति के लिए पिकनिक पाइंट के रूप में जाना जाता है, बुजुर्ग लोग कहते थे कि पूरा साल कमाओ और तिगरी में गंगा नहाने सपरिवार जाओ। लेकिन कुछ Money MIND लोगों को तिगरी के मेले में भी व्यवसाय करना है।
पहले एक महिला जो रावटी बेचती थी, उनका यह कार्य सही था और उनका व्यवसाय था, उसपर कोई टिप्पणी नही, लेकिन मजे की बात ये है कि तिगरी मेले में जो टेंट लगे हैं वह उसी महिला Poonam Sambhal के नाम से विज्ञापित है, स्क्रीन शॉट अटैच है।
अब वही Poonam rani इन टेंटो का payed प्रचार अपने सोशल मीडिया एकाउंट से कर रही है।
आने वाले कुछ सालों में इसी तरह के टेंटो का व्यवसाय तिगरी मेले में बढ़ जाएगा और शहर के लोग इन टेंटो को मौज मस्ती के लिए प्रयोग करेंगे और कार्तिक पूर्णिमा के बाद अपना सामान लेकर चले जायेंगे, तिगरी के आसपास के गांव, तहसील के लोगों के हिस्से में क्या आएगा, उनका डेरा उखाड़कर इधर उधर डलवाया जाएगा।

26/10/2024

अरमान सिर्फ उतने ही अच्छे हैं जिनमें स्वाभिमान गिरवी रखने की जरूरत ना पड़े।

पंचायत 3 का आख़िरी सीन विश्व प्रसिद्ध बागपत चाट युद्ध की याद दिलाता है। कॉमेंट में बताए किस किस ने देखी, अगर नही देखी तो...
29/05/2024

पंचायत 3 का आख़िरी सीन विश्व प्रसिद्ध बागपत चाट युद्ध की याद दिलाता है। कॉमेंट में बताए किस किस ने देखी, अगर नही देखी तो जरूर देखिएगा Prime Video पर।

29/11/2023

सच्चे दोस्त हमारे जीवन को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाते हैं।

ऐसे एम्पायर हो तो कोई भी OUT होकर चला जायेगा 😅रैना को ही देख लिजये रिव्यू भी नही लिया 😂😂                 😂😂😂
26/11/2023

ऐसे एम्पायर हो तो कोई भी OUT होकर चला जायेगा 😅
रैना को ही देख लिजये रिव्यू भी नही लिया 😂😂
😂😂😂

Address

Moradabad
244001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UP WALE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to UP WALE:

Share

Category