Marhaura Railway Station, Saran, Bihar

Marhaura Railway Station, Saran, Bihar Railway Station, Marhaura(code-MEW) is one of the busiest railway station situated in the heart of Saran district, Bihar.

19/07/2016
हर एक चीज में खूबसूरती होती है, लेकिन हर कोई उसे नहीं देख पाता.
23/01/2016

हर एक चीज में खूबसूरती होती है, लेकिन हर कोई उसे नहीं देख पाता.

03/01/2016

बिहार राज्य प्रार्थना

मेरी रफ्तार पे सूरज की किरण नाज करे, ऐसी परवाज दे मालिक कि गगन नाज करे
वो नजर दे कि करूँ कद्र हरेक मजहब की, वो मुहब्बत दे मुझे अमनो अमन नाज करे
मेरी खुशबू से महक जाये ये दुनिया मालिक, मुझको वो फूल बना सारा चमन नाज करे
इल्म कुछ ऐसा दे मैं काम सबों के आऊँ, हौसला ऐसा हीं दे गंग जमन नाज करे
आधे रस्ते पे न रूक जाये मुसाफिर के कदम, शौक मंजिल का हो इतना कि थकन नाज करे
दीप से दीप जलायें कि चमक उठे बिहार, ऐसी खूबी दे ऐ मालिक कि वतन नाज करे
जय बिहार जय बिहार जय जय जय जय बिहार

03/01/2016

बिहार राज्य गीत

मेरे भारत के कंठहार, तुझको शत-शत वंदन बिहार
तू वाल्मीकि की रामायण, तू वैशाली का लोकतंत्र
तू बोधिसत्व की करूणा है, तू महावीर का शांतिमंत्र
तू नालंदा का ज्ञानदीप, तू हीं अक्षत चंदन बिहार
तू है अशोक की धर्मध्वजा, तू गुरूगोविंद की वाणी है
तू आर्यभट्ट तू शेरशाह, तू कुंवर सिंह बलिदानी है
तू बापू की है कर्मभूमि, धरती का नंदन वन बिहार
तेरी गौरव गाथा अपूर्व, तू विश्व शांति का अग्रदूत
लौटेगा खोया स्वाभिमान, अब जाग चुके तेरे सपूत
अब तू माथे का विजय तिलक, तू आँखों का अंजन बिहार
तुझको शत-शत वंदन बिहार, मेरे भारत के कंठहार

Address

Pakahaan
Marhaura
841418

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Marhaura Railway Station, Saran, Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share