25/09/2026
सोमदेव निवासी गांव कलमाणा द्वारा मालिक श्री सूत्रधारी ब्रह्मा जी के भव्य मंदिर निर्माण हेतु ₹51,101(इकावन हजार एक सौ एक) का श्रद्धापूर्वक सहयोग प्रदान किया गया।
प्रभु की असीम कृपा से प्रेरित आपका यह पावन योगदान मंदिर निर्माण की इस दिव्य सेवा में अत्यंत सराहनीय है। मालिक श्री सूत्रधारी ब्रह्मा जी से प्रार्थना है कि वे आपको एवं आपके समस्त परिवार पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें तथा सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें।
जय मालिक श्री सूत्रधारी ब्रह्मा जी।