Facts of Rajasthan

Facts of Rajasthan Important topic of Rajasthan geography

29/04/2023
https://youtu.be/nvjSgRZtykA
14/12/2022

https://youtu.be/nvjSgRZtykA

राठौड वंश Rajasthan ka radhaud vans Rajasthan gkRajasthan gk question Rajasthan police gk Rajasthan police question paper RPSC GK QUESTION RAS EXAM GKRAJASTH...

Hurry up
13/08/2022

Hurry up

28/03/2022
03/03/2022

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य अलवर
================================
इसके अंतर्गत क्रॉसका व कांकनबाड़ी पठार स्थित है
इसमें गढ़ राजौर का बेनालय, पांडुपोल का हनुमान मंदिर बाबा भृर्तहरी की समाधि उत्तर पश्चिमी सीमा पर ताल वृक्ष स्थित है
इसके अंदर ऋषि पाराशर ,नीलकंठ महादेव एवं नारायणीजी का स्थल है सिलीसेढ़ झील भी इसी में स्थित है इसमें सरिस्का पैलेस महाराजा विजयसिंह द्वारा बनवाया गया था

03/03/2022

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य अलवर
=======================
इसे दुनिया का पहला भाग अभ्यारण कहा जाता है
1नंबर 1955 में इसे अभ्यारण का दर्जा दिया गया था
इसका क्षेत्रफल 491•99 वर्ग किमीहै
27 अगस्त 1980 को राज्य सरकार ने इसे राष्ट्रीय पार्क घोषित करने की अधिसूचना जारी की किंतु केंद्र सरकार ने इसे अभी तक राष्ट्रीय पार्क घोषित नही किया है
26 जून 2012 को सरिस्का 'अ' नाम से एक और नए अभ्यारण्य की स्थापना की इसका क्षेत्रफल 3•0122 वर्ग किमी है

01/03/2022

मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान
=====================
इसके अंतर्गत हीरामन तोता जो मानव की आवाज की हूबहूब नकल करता है देखने को मिलता है इसके अलावा इसके अंतर्गत कोटा नरेश राव मुकुंद सिंह द्वारा स्थापित अबला मीठी का महल ,रावठा महल,बाडोली का शिव मंदिर, गागरोन किला, गुप्तकालीन मंदिर( भीम चौरी) के खंडहर भी मिलते हैं

01/03/2022

मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान ,कोटा-झालावाड़ राजस्थान
================================== राजस्थान सरकार ने 2004 में दर्रा एवं चंबल घड़ियाल अभ्यारण को मिलाकर राजीव गांधी नेशनल पार्क बनाने की घोषणा की थी परंतु कैबिनेट की बैठक में इसका नाम बदलकर के दर्रा राष्ट्रीय अभ्यारण कर दिया जिसे रखा जिसे बाद में हाड़ौती के प्रकृति प्रेमी शासक मुकुंद सिंह के नाम पर मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान नाम दिया गया मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान की वन्य जीव (सुरक्षा)अधिनियम 1972 के तहत अंतिम विज्ञप्ति 09/01/2012 को जारी की गयी
इसका कुल क्षेत्रफल 199•55वर्ग किमी है
इसके अंतर्गत दर्रा वन्य जीव अभ्यारण, जवाहर सागर वन्य जीव अभ्यारण तथा राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण को सम्मिलित किया गया है इसमें कोटा व झालावाड़ के क्षेत्र को शामिल किया गया है

26/02/2022

केवलादेव नेशनल पार्क (घना पक्षी विहार )भरतपुर
यह राजस्थान के पूर्वी द्वार भरतपुर के दक्षिण पूर्वी भाग में स्थित है यह उद्यान नेशनल हाईवे 11 पर भरतपुर के निकट 29 किलोमीटर क्षेत्र में फैला है यह भारत के प्रमुख पर्यटक त्रिकोण(दिल्ली आगरा जयपुर)पर स्थित है यह भारत में दिल्ली आगरा जयपुर के परिपथ पर स्थित हैं इसमें इतनी अधिक सघन वनस्पति और झाड़ियां झाड़ियां हैं जिसके कारण इसको घना के नाम से पुकारा जाता है यहां पर भगवान शिव( कैलाश )का प्राचीन मंदिर होने करने से केवलादेव कहा जाता है यह उद्यान वाइल्ड लाइफ एक्ट 1972 के अंतर्गत कानूनी संरक्षण के रूप में पार्क बनाया गया था राजस्थान वन्यजीव अधिनियम के नियम 5 के अंतर्गत मार्च 1956 को अभ्यारण के रूप में घोषित किया गया था 27 अगस्त 1981 को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 35 के अंतर्गत नेशनल पार्क का दर्जा दिया गया था 2004 रामसर साइट सूची में शामिल किया गया था वर्ल्ड हेरिटेज कन्वेंशन के तहत 1985 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट सम्मान से सम्मानित किया गया राजस्थान का एकमात्र स्थल है
यह 29 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला पार्क है
इसमें पक्षीयो 380 प्रजातियां है
स्तनधारी जीवो की 34 प्रजातियां
वनस्पतियों की 372 प्रजातियां
सांप छिपकली इत्यादि की 29 प्रजातियां
उभयचरो की 8 प्रजातियां
मछली वर्ग की 57 प्रजातियां
तितलियों की 80 प्रजातियां इसके अंतर्गत पाई जाती है
इस कारण से पक्षियों का स्वर्ग भी कहा जाता है केवलादेव घना पक्षी विहार एशिया की पक्षीयो सबसे बड़ी प्रजनन स्थली है यहां लगभग 400 देशी विदेशी पक्षी पाए जाते है इसके अंतर्गत पाइथन पॉइंट पर देखे जा सकते हैं यह पक्षी विशेषज्ञ सलीम अली की कर्म स्थली है

26/02/2022

रणथंभौर नेशनल पार्क सवाई माधोपुर
-राजस्थान सरकार ने 1955 में अभ्यारण्य घोषित किया था
-1 नवंबर 1980 को राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था -राजस्थान का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान है
-यह भारत का सबसे छोटा बाघ अभ्यारण्य भी है
- इसे भारतीय बाघों घर भी कहा जाता है
-यह सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के समीप 282•03 वर्ग किमीक्षेत्र में फैला हुआ है
यहां पर विंध्याचल पर्वत माला व अरावली पर्वत मिलती है इसके अंदर पदम तालाब ,मलिक तालाब,राजबाग झील स्थित है
इसमें त्रिनेत्र गणेश मंदिर ,रणथंभौर दुर्ग ,जोगी महल स्थित है

25/02/2022

रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान
कुल क्षेत्रफल 282•03 वर्ग किमी
सवाईमाधोपुर जिले में स्थित
नोटिफिकेशन 01/11/1980
इसमें बाघ,बघेरा,भालू,सांभर,चीतल,तेंदुआ,सियागोश,सियार,जरख,लोमड़ी
तथा इसमें सालर,अर्जुन, आम,जामुन,बरगद के वृक्ष पाये जाते हैं

Address

Manali
175131

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Facts of Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Facts of Rajasthan:

Share

Category