Intach Maihar Satna Chapter

Intach Maihar Satna Chapter क्लीन मैहर� ग्रीन मैहर

गतिविधि प्रतिवेदननींव अकैडमी, बेंगलुरु – मैहर शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमणदिनांक : 12, 13 एवं 14 दिसंबर 2025दिनांक 12 स...
15/12/2025

गतिविधि प्रतिवेदन

नींव अकैडमी, बेंगलुरु – मैहर शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण
दिनांक : 12, 13 एवं 14 दिसंबर 2025

दिनांक 12 से 14 दिसंबर 2025 के मध्य नींव अकैडमी, बेंगलुरु से पधारे लगभग 40 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण स्टाफ का मैहर आगमन हुआ। इस तीन दिवसीय प्रवास का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्थानीय विरासत, कला, संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना था।

इस क्रम में विद्यार्थियों हेतु हेरिटेज वॉक, आर्ट इचोल तथा क्षेत्रीय भ्रमण का आयोजन किया गया, जिससे उन्हें मैहर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं कलात्मक विरासत से परिचित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

प्रवास के दौरान एक विशेष अगरबत्ती निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें माँ शारदा के चरणों में अर्पित पुष्पों से निर्मित अगरबत्तियों के निर्माण की विधि से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। यह कार्यशाला हमारी संस्था की सम्मानित सदस्य श्रीमती शहर चोपड़ा जी एवं शुभ्रा जी द्वारा कुशलतापूर्वक संचालित की गई। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, पुनर्चक्रण एवं आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण संदेश विद्यार्थियों तक पहुँचा।

साथ ही माइंस एरिया में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संवर्धन एवं हरित क्षेत्र विकास रहा। यह कार्यक्रम इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (INTACH), मैहर-सतना अध्याय के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में
कन्वीनर – श्रीमती अंबिका बेरी जी
को-कन्वीनर – श्री जयंत जैन
तथा संस्था के अन्य सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह तीन दिवसीय आयोजन विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत प्रेरणादायक एवं स्मरणीय सिद्ध हुआ।

Address

Maihar

Telephone

+919425183744

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Intach Maihar Satna Chapter posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category