Jan Suraaj Man

Jan Suraaj Man सही लोग, सही सोच, सामूहिक विकास
Fan Page Of Prashant Kishor
Pankaj Raj
Bihar
YouTube link -https://youtube.com/

18/01/2026
मैं आ रहा हूं
12/12/2025

मैं आ रहा हूं

‘बिहार को 30 साल बाद अपना भविष्य बदलने का मौका मिला था लेकिन लोगों ने उसे गंवा दिया।’ ऐसा इसलिये कहा जा रहा है क्योंकि ब...
09/12/2025

‘बिहार को 30 साल बाद अपना भविष्य बदलने का मौका मिला था लेकिन लोगों ने उसे गंवा दिया।’ ऐसा इसलिये कहा जा रहा है क्योंकि बिहार जिस बदहाली में पिछले 30-35 साल से जी रहा है उससे बाहर निकलने का मौका उसे इस विधानसभा चुनाव में मिला था। इस बार बिहार के पास बदहाल शिक्षा-स्वास्थ्य, पलायन और बेरोज़गारी को खत्म करने का मौका था लेकिन बिहार इस बार फिर उसी दलदल में और अंदर धंस गया जिसमें वो लगातार 30 साल से धंसता जा रहा है।

BJP सरकार ने 2014 में ही बिहार में टेक पार्क लगाने, फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने, चीनी मिल को चालू करवाने और पलायन खत्म करने की बात की थी लेकिन ठगी का आलम देखिये कि इस सरकार को 11 साल पहले किये गए वादे इस चुनाव में फिर से दोहराने पड़े। ऐसे तो बिहार के लोगों को राजनीतिक रूप से सबसे सजग जनता के रूप में जाना जाता है। लेकिन इस बार जनता ने चूक कर दी। बिहार के नेता बिना किसी डर के करोड़ों-अरबों के घोटाले करते रहे और लोगों ने आंख पर पट्टी बांधकर अपना बेशकिमती वोट फिर से उन्हें दे दिया।

बिहार में कुर्सी कुमार की अगुआई में नई सरकार बनने के बाद दो बार कैबिनेट की बैठक हुई लेकिन दोनों ही बैठकों में पलायन खत्म करने और दूसरे राज्यों में अपना शरीर गला रहे बिहारियों को लेकर कोई बात नहीं की गई। रेलवे स्टेशनों पर बिहार के लोगों की भीड़ अब भी पहले की तरह ही है। लेकिन आखिर ये स्थिति बदलेगी कैसे? लोगों ने बिहार को बदलने के प्रशांत किशोर के मजबूत प्लान को छोड़कर मुफ्त बिजली, 10,000 और हिंदू-मुस्लिम के नाम पर वोट दिया तो आखिर सरकार आम लोगों के बारे में क्यों सोचेगी। पुलिस सरकार की, प्रशासन सरकार का और वोट तो उसे वैसे भी फिजूल के मुद्दों पर मिल जाएगा तो आखिर सरकार जनता से क्यों डरेगी। आखिर कब बिहार के लोगों को उनकी बदहाली का अहसास होगा? और कितनी पीढ़ियों को दूसरे राज्यों में गा’लियां सुननी होंगी।

कई लोगों ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज की हार प्रशांत किशोर की हार है लेकिन असलियत में यह हर उस बिहारी की हार है जो अपने राज्य वापस आना चाहता था, जो अपने बच्चों के लिये बेहतर शिक्षा चाहता था, जो अपने इलाज के लिए सस्ता और भरोसेमंद अस्पताल चाहता था, जो पुलिस-प्रशासन से डरे बिना सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन जीना चाहता था और गर्व से बिहारी कहलाना चाहता था। और इतना तय है कि जब तक बिहार का यह सपना पूरा नहीं हो जाता तब तक प्रशांत किशोर प्रयास करते रहेंगे। प्रशांत किशोर ने तमाम सुख-सुविधाओं, धन-संपत्ति, सत्ता-रसूख को छोड़कर बिहार को सुधारने का मुश्किल काम चुना है। चाहे जितनी भी रुकावटें आ जाएं लेकिन बिहार को ऊंचाई पर पहुंचाए बिना प्रशांत किशोर के कदम नहीं रुकेंगे।

04/12/2025

प्रशांत किशोर ने बोला अभी मरा नहीं हो कहानी बाकी है.. Jan Suraaj

30/11/2025

Dhruv Rathi को भी जन सुराज से उम्मीद थी Dhruv Rathee Jan Suraaj

24/11/2025

बिहार बदलाव जरूरी हैं मेरे जैसे लोग नहीं करेंगे।तो कौन करेगा। Jan Suraaj Motivation Gram Namastey Bihar

20/11/2025

मौन उपवास गांधी आश्रम
Jan Suraaj

Address

Mahua

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jan Suraaj Man posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share