22/06/2026
भारत भूषण तिवारी निर्दोष थे, यह केवल एक मृत्यु नहीं बल्कि हत्या है न्याय व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न है। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। किसी भी दोषी को उसके पद, प्रभाव या वर्दी के आधार पर संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार पाया जाए, उसे कानून के तहत कड़ी से कड़ी सज़ा दी जानी चाहिए। निर्दोष का खून किसी भी कीमत पर अनदेखा नहीं किया जा सकता। न्याय में देरी भी अन्याय के समान है।