The Mithila talks

  • Home
  • The Mithila talks
Directions

The Mithila talks For News Coverage, Advertisements, and Business Inquiries:

☎️+91 7070841746

 #जयनगरः 50 लाख के रंगदार मामले में फरार दो आरोपित 50 ग्राम  #ब्राउनसुगर संग गिरफ्तार #जयनगर। पुलिस ने गुप्त सुचना पर इं...
07/10/2026

#जयनगरः 50 लाख के रंगदार मामले में फरार दो आरोपित 50 ग्राम #ब्राउनसुगर संग गिरफ्तार
#जयनगर। पुलिस ने गुप्त सुचना पर इंडोनेपाल बॉर्डर से सटे कमलाबाड़ी सहुरिया में दो संदिग्धों को पकड़ा। जिसके पास से 50 ग्राम ब्राउनसुगर बरामद हुआ। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित बेला निवासी रौशन यादव तथा अमरनाथ यादव है। जिसके पास 50 ग्राम ब्राउनसुगर जब्त किया। यह दोनो आरोपित बॉर्डर पर नशीली मादक पदार्थ धंधेबाजी सिडिकेट का सरगना है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनो आरोपित रौशन यादव व अमरनाथ 50 लाख रंगदारी मामले का फरार आरोपित है। जिसे पुलिस महीने भर से तलाश कर रही थी। थानेदार के अनुसार महीने भर पुर्व आर्यकुमार पुस्तकालय के निकट वयोवृद्ध प्रमोद अग्रवाल से आरोपितो द्वारा 50 लाख की रंगदारी मांंगे थे। तथा उनके घर पर अवैध दावा कर उनलोगों के घर में रहते ताला जड़ दिया। बाद में पुलिस ने वयोवृद्ध दंपति को मुक्त कराया। तथा आरोपितो द्वारा 50 लाख की रंगदारी का मामला का खुलासा हुआ है। उक्त मामले में तीन आरोपित न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके है। गिरफ्तार दोनो अपराधी इसके मास्टरमाइंड थे। जो फरार थे। जिसे पुलिस ने 50 ग्राम ब्राउनसुगर संग पकड़ा।

🚨लदनिया के गांधी चौक पर महागठबंधन नेताओं का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहनमधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र स्थित गांधी चौक ...
07/10/2026

🚨लदनिया के गांधी चौक पर महागठबंधन नेताओं का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन

मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र स्थित गांधी चौक पर आज महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सरिता देवी सहित महागठबंधन के तमाम नेताओं ने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” का नारा लगाते हुए ज्ञानेश कुमार और बीजेपी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

गांधी चौक पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aaj Bharat News 24 The Mithila talks Ramesh Kumar Sarma

 #राजनगर पुलिस ने स्कॉर्पियो पर लदे चार लाख 60 हजार रूपये मूल्य के  9.2 Kg गांजा संग 3 धंधेबाज गिरफ्तार #घटनाक्रम :- वरी...
07/10/2026

#राजनगर पुलिस ने स्कॉर्पियो पर लदे चार लाख 60 हजार रूपये मूल्य के 9.2 Kg गांजा संग 3 धंधेबाज गिरफ्तार
#घटनाक्रम :- वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मधुबनी के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से मधुबनी पुलिस द्वारा लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में दिनांक-05.10.26 की संध्या समय करीब 18:45 बजे राजनगर थाना अंतर्गत रॉटी टी०ओ०पी० में पदस्थापित पु०अ०नि० सर्वी कुमार पुलिस टीम के साथ गौसनगर कब्रिस्तान के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान भगवतीपुर की तरफ से आ रही एक काले रंग का स्कार्पियों गाड़ी का चालक पुलिस को वाहन चेकिंग करते देख कर काफी तेजी से गौसनगर की तरफ भागने लगा। तत्पश्चात् पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा किया गया तो गाड़ी का चालक स्कार्पियों को लेकर गौसनगर गाँव में मो० बारीक के घर में प्रवेश कर गया। तदोपरांत पुलिस बल द्वारा उक्त स्कार्पियों को घेराबंद कर अपने कब्जे में लिया गया। गाड़ी के अंदर तीन व्यक्ति बैठे हुए थे। तीनों व्यक्तियों से नाम/पता पूछने पर वे अपना अपना नाम 01. विनोद कामत 02. मो0 मेहबुब एवं 03. रंजीत कुमार बताये। उक्त स्कार्पियों वाहन एवं तीनों व्यक्तियों का विधिवत तलाशी लेने पर स्कॉर्पिया के बीच वाली सीट से 07 पॉकेट गाँजा, तीन एण्ड्रायड मोबाईल एवं नगद-5250/- रू0 बरामद हुआ। बरामद गाँजा के संबंध में पूछताछ करने पर विनोद कामत के द्वारा बताया गया कि वह नेपाल कमलपुर के सिकेन्द्र यादव से गाँजा लाकर गौसनगर के मो० बारीक एवं मो० महबूब को देता है। इसके पहले भी वह मो० बारीक एवं मो० महबूब को गाँजा लाकर दिया है। पकड़ाये व्यक्तियों के निशानदेही पर मो० बारीक के घर के गोईठा (उपला) वाले दालान में जमीन के अंदर गढ्‌ढा खोदकर एवं छिपा कर रखा कुल-03 पॉकेट गाँजा बरामद हुआ। बरामद सभी गाँजा का इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन कराने पर कुल वजन-09.200 किलाग्राम हुआ। बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर गिरफ्तार सभी अभियुक्त को थाना लाया गया। इस संदर्भ में राजनगर थाना कांड सं0-488/26, दिनांक-05.10.26 धारा-20 (बी) (2) (बी)/22 (बी) NDPS एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार तीनों अभियुक्त को को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

*> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता :-*

01. विनोद कामत, पे०-स्व० रामविलास कामत, सा०- रजवारा, थाना- बाबूबरही, जिला-मधुबनी।

02. मो० मेहबुब, पे०- मो० अस्लिम, सा०- गौसनगर, थाना- राजनगर, जिला- मधुबनी।

03. रंजीत कुमार, पे०- रामनाथ साह, सा०- संतु नगर, थाना नगर, जिला- मधुबनी।

➤ गिरफ्तार अभियुक्त विनोद कामत का अपराधिक इतिहास :-

01. बाबूबरही थाना कांड सं0-237/23, दि0-25.07.23 धारा-272/273/34 भा०द०वि०एवं 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि० ।
02. बाबूबरही थाना कांड सं0-415/23, दि०-25.12.23 धारा-272/273/467/468/34 भा०द०वि० एवं 30 (ए)/41 (1) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम।

> बरामदगी :-

01. गाँजा:- 9.2 किलोग्राम
02. मोबाईल:-03
03. स्कार्पिया-01

Aaj Bharat News 24
07/10/2026

Aaj Bharat News 24

🚨लदनियां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खाजेडीह से चिकनौटवा जाने वाली मुख्य सड़क पर बेखौफ अपराधियो...
06/10/2026

🚨लदनियां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खाजेडीह से चिकनौटवा जाने वाली मुख्य सड़क पर बेखौफ अपराधियों ने एक स्कूटी सवार व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। अपराधियों ने युवक को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध चार राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति अपनी स्कूटी से चिकनौटवा से खाजेडीह की ओर जा रहा था। इसी दौरान, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार अपराधी ने ओवरटेक करते हुए उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। अपराधी ने एक के बाद एक कुल चार गोलियां चलाईं।
फायरिंग की इस घटना में एक गोली स्कूटी सवार युवक की पीठ में जा लगी, जिससे वह लहुलूहान होकर सड़क पर ही गिर गया। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद हमलावर मोटरसाइकिल से घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहा।
गोलीबारी की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस को दी। घायल युवक को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए और पीठ में गोली फंसे होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा (DMCH) रेफर कर दिया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

🚨लदनिया थाना में पूर्व SI सर्वण कुमार पंडित की भावुक विदाई“लदनिया थाना परिसर में आज एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने वहां ...
05/10/2026

🚨लदनिया थाना में पूर्व SI सर्वण कुमार पंडित की भावुक विदाई

“लदनिया थाना परिसर में आज एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर शख्स को भावुक कर दिया।

मौका था लदनिया थाना में पदस्थापित रहे पूर्व सब-इंस्पेक्टर सर्वण कुमार पंडित की विदाई का।

विदाई समारोह के दौरान थाना प्रभारी मुकुल रंजन सिंह, CO, जनप्रतिनिधियों और थाना परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया।

इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान माहौल काफी भावुक नजर आया। लंबे समय तक साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों और मौजूद लोगों ने उन्हें सम्मान और शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

विदाई के बाद सर्वण कुमार पंडित पंडौल थाना के लिए रवाना हुए, जहां वे अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

लदनिया थाना से विदाई का यह पल सिर्फ एक अधिकारी की विदाई नहीं, बल्कि सहयोग और यादों से भरे एक सफर का यादगार पड़ाव बन गया।

हमारी ओर से भी सर्वण कुमार पंडित को उनके नए कार्यस्थल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

📍 लदनिया थाना, मधुबन

संपूर्ण भारत न्यूज़ The Mithila talks Er Raushan Paswan Ramprasad Raut जनसंदेश TV 24×7 Aaj Bharat News 24

04/10/2026

“एक ही आदमी को 3 बार PM आवास! 😱 गरीब परिवार अब भी वंचित”
लदनिया थाना

बाबूबरही में बिहार ग्राम रक्षा दल का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजितग्राम रक्षा दल के प्रशिक्षण, सम्मान, स...
03/10/2026

बाबूबरही में बिहार ग्राम रक्षा दल का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित

ग्राम रक्षा दल के प्रशिक्षण, सम्मान, संगठन की मजबूती एवं भविष्य को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

बाबूबरही, 03 अक्टूबर 2026।
पंचायत सरकार भवन, बाबूबरही में बिहार ग्राम रक्षा दल, प्रखंड–बाबूबरही के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम रक्षा दल के समर्पित नौजवानों, बाबूबरही प्रखंड के सम्मानित मुखिया गण तथा मधुबनी जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए ग्राम रक्षा दल के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूबरही प्रखंड अध्यक्ष श्री राम सोगारथ यादव ने की, जबकि मंच का संचालन मधुबनी जिलाध्यक्ष श्री अशोक कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार ग्राम रक्षा दल, बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत रहे। बाबूबरही प्रखंड के सभी सम्मानित मुखिया गण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

ग्राम रक्षा दल के प्रशिक्षण पर हुई विशेष चर्चा

कार्यक्रम में बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में ग्राम रक्षा दल के नौजवानों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित मुखिया गण से आग्रह किया गया कि ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के लिए शीघ्र प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने की दिशा में आवश्यक पहल की जाए, जिससे ग्राम रक्षा दल के सदस्य अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक कुशलता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कर सकें।

मिथिला की परंपरा के अनुरूप हुआ सम्मान

समारोह में उपस्थित सम्मानित मुखिया गण, अतिथियों एवं ग्राम रक्षा दल के पदाधिकारियों का मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप पाग, माला एवं चादर प्रदान कर सम्मान किया गया।

सतघरा पंचायत के मुखिया श्री नंदकिशोर यादव के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। उन्होंने अपने संबोधन में ग्राम रक्षा दल के नौजवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सम्मान, अधिकार एवं भविष्य से जुड़े विषयों पर विचार व्यक्त किए।

ग्राम रक्षा दल के इतिहास एवं योगदान पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान मुखिया महासंघ के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण पासवान ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने भावुक होकर बताया कि उनके पिताजी भी ग्राम रक्षा दल के सदस्य रहे हैं। उन्होंने ग्राम रक्षा दल के इतिहास, सामाजिक योगदान, संघर्ष एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से रखते हुए सरकार, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान ग्राम रक्षा दल के हितों की ओर आकर्षित किया।

मधुबनी जिले के प्रखंड अध्यक्षों का सम्मान

समारोह में मधुबनी जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए ग्राम रक्षा दल के प्रखंड अध्यक्षों का भी पाग, माला एवं चादर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय तथा ग्राम रक्षा दल के सदस्यों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित मुखिया गण में लक्ष्मी पासवान, विनोद चौधरी, अरविन्द पासवान, रंजीत कुमार कामत, अशोक कुमार, राम एकबाल, नन्द कुमार यादव, वीरेन्द्र कुमार राय, विजय झा, राजकुमार साहू, भोगेन्द्र यादव, लक्ष्मण दास, भोगी साह, रविन्द्र पासवान, भोगेन्द्र सिंह, जीवछ साह एवं बदरे आलम सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

ग्राम रक्षा दल के सम्मान और भविष्य के लिए एकजुटता का संकल्प

प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत ने कहा कि ग्राम रक्षा दल के नौजवान लंबे समय से गांवों में सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं प्रशासनिक सहयोग से जुड़े दायित्वों में अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन का उद्देश्य ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को प्रशिक्षण, सम्मान एवं बेहतर भविष्य की दिशा में संगठित प्रयास करना है।

उन्होंने कहा कि ग्राम रक्षा दल के नौजवानों की समस्याओं को संबंधित स्तर पर मजबूती से उठाया जाता रहेगा तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी प्रखंडों में समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में दल के प्रदेश महामंत्री श्री विजय कुमार साह ने सभी सम्मानित मुखिया गण, ग्राम रक्षा दल के पदाधिकारियों, नौजवान साथियों एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

कार्यक्रम ने ग्राम रक्षा दल के प्रशिक्षण, संगठन की मजबूती, सदस्यों की समस्याओं के समाधान तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक एकजुटता का संदेश दिया।

जय हिंद। 🇮🇳
जय बिहार।
ग्राम रक्षा दल जिंदाबाद।

Aaj Bharat News 24 The Mithila talks Ladania Live

03/10/2026
03/10/2026

Address

Madhubani

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Mithila talks posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your establishment to be the top-listed arts & entertainment?

Share