Ipta Madhubani

Ipta Madhubani This is an official page of IPTA Madhubani providing all informations regarding cultural activities

03/03/2026
जन संस्कृति दिवस की बहुत बधाई!आज, भारतीय जननाट्य संघ-इप्टा (Indian People's Theatre Association-IPTA) की स्थापना के 82 स...
25/05/2025

जन संस्कृति दिवस की बहुत बधाई!

आज, भारतीय जननाट्य संघ-इप्टा (Indian People's Theatre Association-IPTA) की स्थापना के 82 साल पूरे हो गये है। इप्टा आधुनिक भारत का सबसे बड़ा संगठित सांस्कृतिक आंदोलन है। इप्टा महज एक सांस्कृतिक संगठन नहीं है। बल्कि यह अवामी संस्कृति का प्लेटफार्म है। अपने स्थापना काल 25 मई 1943 से ही इप्टा ने नाटकों, गीत-संगीत, नृत्य के जरिये सामाजिक जागरूकता, प्रगतिशील विचारों और अवाम के दुःख-सुख, आशा-आकांक्षा, संघर्ष को अभिव्यक्त किया है। एक बेहतर दुनिया के ख़्वाब को पूरा करने के लिए इप्टा की सांस्कृतिक मुहिम आज भी जारी है। आईए, आप और हम मिलकर इप्टा आंदोलन को सरगर्म करें।

इप्टा ज़िन्दाबाद!
सफर के साथियों को सलाम!! ✊🏽


#इप्टा

24/05/2025

जन-संस्कृति दिवस (इप्टा स्थापना दिवस) के पूर्व संध्या के अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी व इप्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसन्ना का संदेश।
#इप्टा


सादर आमंत्रणराष्ट्रीय ग्रामीण नाट्य महोत्सव-202513, 14 एवं 15 अप्रैल 2025  |  श्रीकृष्ण गौशाला परिसर, मधेपुराआयोजक: भारत...
09/04/2025

सादर आमंत्रण
राष्ट्रीय ग्रामीण नाट्य महोत्सव-2025
13, 14 एवं 15 अप्रैल 2025 | श्रीकृष्ण गौशाला परिसर, मधेपुरा

आयोजक: भारतीय जननाट्य संघ (इप्टा), मधेपुरा

सादर आमंत्रण
राष्ट्रीय ग्रामीण नाट्य महोत्सव-2025
13, 14 एवं 15 अप्रैल 2025 | श्रीकृष्ण गौशाला परिसर, मधेपुरा

आयोजक: भारतीय जननाट्य संघ (इप्टा), मधेपुरा

*मधुबनी इप्टा के 15 कलाकारों का जत्था बेगूसराय बीहट के लिये रवाना* बेगुसराय के बीहट में आयोजित "चंद्रशेखर जयंती समारोह" ...
24/01/2025

*मधुबनी इप्टा के 15 कलाकारों का जत्था बेगूसराय बीहट के लिये रवाना*

बेगुसराय के बीहट में आयोजित "चंद्रशेखर जयंती समारोह" समापन कार्यक्रम में मधुबनी इप्टा अपने 15 कलाकारों का जत्था लेकर नाटक की प्रस्तुति देने के लिये जा रही है।
"चंद्रशेखर जयंती समारोह" में बिहार के पटना, भागलपुर, मझौल तथा अन्य इकाई सहित देश के अन्य राज्यों से भी कलाकारों की टीम भाग ले रही है।
इस "चंद्रशेखर जयंती समारोह" में मधुबनी इप्टा अपने चर्चित नाटक – "महाभारत एक्सटेंशन" की प्रस्तुति करने जा रही है।
आप सभी साथी सादर आमंत्रित हैं। 🙏


★सादर आमंत्रण★इप्टा मधुबनी की प्रस्तुति 'सांस्कृतिक संध्या' कब : 12 जनवरी 2025 (रविवार)         संध्या 5 बजे से कहां : अ...
11/01/2025

★सादर आमंत्रण★

इप्टा मधुबनी की प्रस्तुति

'सांस्कृतिक संध्या'

कब : 12 जनवरी 2025 (रविवार)
संध्या 5 बजे से
कहां : अरविंद पैलेस हॉल,
राजनगर (मधुबनी)

◆ एकांकी नाटक : महाकवि का महाप्रयाण
◆ ओडीसी नृत्य : सुश्री नेहा कुमारी
◆ मैथिली लोकनृत्य : शोज़ टॉपर ग्रुप, मधुबनी
◆ एकांकी नाटक : महाभारत एक्सटेंशन

आप सभी इस सांस्कृतिक संध्या का हिस्सा बनें!

Address

Mithila Bhawan, Ganga Sagar
Madhubani
847211

Telephone

+919135012350

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ipta Madhubani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Ipta Madhubani:

Share