21/05/2026
वो बोले - "तुम Cockroach हो।" हम मुस्कुराए।
क्योंकि Cockroach को परमाणु बम नहीं मारता। तो तुम्हारे शब्द क्या चीज़ हैं।
हम वो हैं जो रात के अँधेरे में जागे, किताबों की रोशनी में पले, सपनों को सीने से लगाए टूटी हुई व्यवस्था से लड़े।
हम वो हैं जिनके certificates की कोई कीमत नहीं लगाई गई क्योंकि connections नहीं थे, क्योंकि surname नहीं था, क्योंकि "सही लोगों" को नहीं जानते थे।
हम वो हैं जिन्हें गिना नहीं गया। इसीलिए हम अब खुद गिनते हैं।
एक UPSC aspirant की कहानी है यह, जो तीन साल बाद भी लड़ रहा है।
एक NEET student की आँखें हैं यह, जिसका paper बिक गया किसी के हाथों।
एक journalist की आवाज़ है यह, जिसे "parasite" कहा गया सवाल पूछने पर। एक RTI activist का हौसला है यह, जिसने दरवाज़ा खटखटाया जब सब चुप थे।
एक gig worker का पसीना है यह, जो delivery करता है पर future deliver नहीं होता।
यह सब मिलकर एक आवाज़ बने Cockroach Janta Partyl