Nawab Shahabadi

Nawab Shahabadi A famous Indian Poet of Hindi and Urdu Literature.

डॉ. नवाब शाहाबादी जी की ९वीं पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृतियों को कोटिशः नमन...
05/02/2026

डॉ. नवाब शाहाबादी जी की ९वीं पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृतियों को कोटिशः नमन...

लखनऊ, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में दिनांक 17 अगस्त 2025, रविवार को  नवाब शाहाबादी फ़ाउण्डेशन एवं कविल...
19/08/2025

लखनऊ, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में दिनांक 17 अगस्त 2025, रविवार को नवाब शाहाबादी फ़ाउण्डेशन एवं कविलोक साहित्यिक संस्थान के संयुक्त तत्त्वावधान में सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव 'नवाब शाहाबादी' की स्मृति में 'एक शाम... नवाब शाहाबादी के नाम...' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अभ्यागत के रूप में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं साहित्यकार डॉ. सुनीता सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेतना स्रोत पत्रिका के प्रधान सम्पादक डॉ गोपाल शर्मा 'मृदुल' ने की। विशिष्ट अभ्यागत के रूप में नमन प्रकाशन समूह के अध्यक्ष साहित्यकार श्री नवीन शुक्ल 'नवीन' एवं सुप्रसिद्ध संगीतकार श्रीमती मृदुला श्रीवास्तव की उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.आशुतोष वाजपेयी ने नवाब शाहाबादी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपना उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री रमाशंकर सिंह को 'नवाब शाहाबादी कविलोक गौरव सम्मान' एवं सुविख्यात युवा कवयित्री सुश्री आकृति विज्ञा 'अर्पण' को श्रीमती गीता श्रीवास्तव स्मृति कविलोक शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

दीप-प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वन्दना से आरम्भ हुए इस समारोह में श्री रामशंकर सिंह ने अपना काव्यपाठ किया -

जब हुआ आकाश उन्मुख मन
बादलों से भी हुई अनबन।

दृष्टि के उस पार जाने के लिए
एक अभिनव लक्ष्य पाने के लिए
पंख फैलाए उड़ानों के निमित
दूरियां सारी मिटाने के लिए।
गगन का भी था मिलन का मन
आ गये लेकिन कहीं से घन।
जय हुआ आकाश उन्मुख मन......

सुश्री आकृति विज्ञा 'अर्पण' ने अपने काव्यपाठ में अपना प्रसिद्ध गीत सुनाया -

सुनों बसंती हील उतारो,
अपने मन की कील उतारो।
नंगे पैर चलो धरती पर,
बंजर पथ पर झील उतारो।

कार्यक्रम का सञ्चालन सुप्रसिद्ध गीतकार श्री राजेश 'राज' ने किया... उन्होंने कविलोक का संस्थागीत भी सुनाया।

कार्यक्रम में नवाब शाहाबादी परिवार की तरफ से श्रीमती मंजुला सहाय, श्री अनुपम श्रीवास्तव, श्री अनुप्रिय श्रीवास्तव, श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव, श्री अरुणाभ श्रीवास्तव, श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव, श्रीमती अनुया श्रीवास्तव, श्री अभिषेक श्रीवास्तव, श्रीमती मृदुला श्रीवास्तव, श्री अर्जुन श्रीवास्तव, श्रीमती सन्ध्या श्रीवास्तव, श्री अर्णव श्रीवास्तव, श्री अहान श्रीवास्तव, सुश्री अहाना श्रीवास्तव, सुश्री आन्या श्रीवास्तव, श्री आरुणि श्रीवास्तव, श्री आरोह श्रीवास्तव, सुश्री अरुंधति, श्रीमती नीरा सिन्हा वर्षा, श्री रवीन्द्रनाथ, श्री मदनलाल आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लखनऊ के वरेण्य साहित्यकार श्री रामऔतार पंकज, श्री अनिल अनवर, श्री रामयज्ञ त्रिपाठी, श्री राजेन्द्र शुक्ल 'राज', श्री विशाल श्रीवास्तव, श्री आदर्श सिंह 'निखिल', श्रीमती रजनी राय, श्री अरविन्द झा, श्री विशाल श्रीवास्तव, श्री शशि नारायण त्रिपाठी, डॉ. अखिलेश निगम, डॉ. शिवभजन कमलेश, श्री कृष्णकांत झा एवं आवारा नवीन आदि उपस्थित रहे।

भवदीय,
अनुप्रिय श्रीवास्तव
प्रबन्ध न्यासी, नवाब शाहाबादी फ़ाउण्डेशन

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आप सब का हार्दिक आभार
09/08/2024

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आप सब का हार्दिक आभार

Address

H/126 A, SOUTH CITY, RAEBARELI Road, LUCKNOW
Lucknow
226025

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nawab Shahabadi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category