The Chitrapat

The Chitrapat फ़िल्म व मनोरंजन जगत दर्शन

दीपिका चिखलिया के साथ अनूप जलोटा ''हिन्दुत्व'' लेकर आ रहे हैं मास्क टीवी ओटीटी पर .!                      " हिंदुत्व " य...
13/01/2024

दीपिका चिखलिया के साथ अनूप जलोटा ''हिन्दुत्व'' लेकर आ रहे हैं मास्क टीवी ओटीटी पर .!

" हिंदुत्व " यह सुनते ही जो आपके मन मस्तिष्क में पहला ख्याल आता है वही आपका हिंदुत्व के प्रति लगाव साबित करता है । इस हिंदुत्व के बल पर इस देश मे ना जाने कितने लोगों की रोजी रोटी भी चल रही है तो कोई इस हिंदुत्व को दिनरात अपशब्द बोलकर भी सुर्खियों में रहना चाहता है। इसी हिंदुत्व की असली ताकत को जनमानस के बीच लेकर आने का एक सार्थक प्रयास मास्क टीवी ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा किया गया है । जिसे जल्द ही दर्शकों तक पहुँचाया जाएगा। टीवी धारावाहिक रामायण से ''हिंदुस्तान'' के हर घर मे अपनी खास पहचान बना चुकी दीपिका चिखलिया उर्फ रामायण की सीता हिंदुत्व का अलख जगाने हर घर में जल्द ही दस्तक देने वाली हैं । आगामी कुछ दिनों में जल्द ही यह हिंदुत्व मास्क टीवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा । जिसमें दीपिका चिखलिया, अनूप जलोटा जैसी शख्सियतें हिंदुत्व की ताकत बताते हुए नज़र आएंगे ।

आमतौर पर हमारे देश भारत मे हिंदुत्व की बात करना भी कुछ लोगों को सांप्रदायिकता लगती है जबकि वही लोग दिन रात किसी अन्य धर्म की टोपी पहने अपने आप को सेक्युलर साबित करते रहते हैं । यह इस देश की विडंबना ही कही जाएगी कि जिस देश मे 110 करोड़ हिन्दू वास करते हैं उसी देश मे हिंदुत्व के बारे में बात करना अपराध कैसे हो गया यह भी समझ से परे ही है । अब इसी परिपाटी के टूटने का समय आ चुका है और हिंदुत्व अब हर घर मे शान से अपनी पहचान उजागर करने को तैयार है । इसी हिंदुत्व का अलख जगाने मशहूर भजन सम्राट अनूप जलोटा , रामानंद सागर की रामायण से घर घर माता सीता के रूप में हिंदुत्व का अलख जगा चुकी दीपिका चिखलिया बहुत जल्द ही मास्क टीवी ओटीटी पर प्रसारित होने वाले हिंदुत्व में नजर आएंगे ।

इस हिंदुत्व की बात करते हुए दीपिका कहती हैं कि हमने तो उस दौर में हर घर मे भगवान और हिंदुत्व को पहुंचाया था जिस दौर में भारत मे सेक्युलरिज्म चरम पर था। अब तो ख़ैर हालात भी उतने मुश्किल नहीं रहे । हमें गर्व होना चाहिए अपनी हिंदुत्व वाली संस्कृति पर। यह वसुधैव कुटुम्बकम वाली परंपरा है और हमें अपनी हिंदुत्व वाली परम्परा का निरंतर निर्वहन करते रहना है ।

इस हिंदुत्व के ट्रेलर में एक जगह अनूप जलोटा का सम्वाद सबको अपनी ओर आकर्षित करता है कि दुनिया मे बाकी धर्मों की छोड़ो ,जब हम हिन्दू हैं और यदि हम इस देश से निकाले गए तो यहाँ से विस्थापित होने के बाद क्या दुनिया मे दूसरा कोई दूसरा देश है जो हमें शरण दे सके ? जहाँ हम जाकर स्वेच्छापूर्वक रह सकें ? यह सवाल उन सबके लिए करारा तमाचा है जो यह कहते आये हैं कि हिंदुत्व की बात करना बेमानी है । इस मसले पर खुद अनूप जलोटा बताते हैं कि हाँ हमारे द्वारा फ़िल्म में बोला गया सम्वाद भले ही फिल्मी है लेकिन यह वास्तविकता में भी उतना ही प्रासंगिक है जितना फ़िल्म में ।

फ़िल्म हिंदुत्व के निर्देशक करण राजदान ने एक सवाल के जवाब में बताया कि हमारे पास जब इस विषय को लाया गया तभी हमने निर्णय ले लिया था कि इस विषय पर हम दुनिया के सामने एक बेहतरीन फ़िल्म बनाकर लाएंगे । हिंदुत्व सिर्फ हमारी फ़िल्म नहीं है , यह 110 करोड़ हिंदुओं की पीड़ा और संवेदना है । जब हम अपने ही देश में हिंदुत्व की बात नहीं करेंगे तो क्या दुनिया के उन 56 देशों में जाएंगे जहाँ की काफिरों को उनका मजहब नहीं स्वीकारने पर सर कलम करने का फतवा जारी किया जाता है ? हिंदुत्व हमारी असली पहचान है , और इसे ज़िंदा रखना ही होगा ।

टैग प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म हिंदुत्व के निर्माता हैं चिरंजीवी भट्ट और अंजू भट्ट । इस हिन्दुत्व के निर्देशक हैं करण राजदान । फ़िल्म में श्वेता राज के लिखे गीत पर संगीत दिया है रवि शंकर ने ,जिन्हें सुरों में पिरोया है दलेर मेहदी, अनूप जलोटा, मधुश्री, दिव्या कुमार, और मास्टर सलीम ने । इस हिंदुत्व के कलाकार हैं, आशीष शर्मा , सोनारिका भदौरिया, अनूप जलोटा, दीपिका चिखलिया, गोविंद नामदेव । चैनल प्रोड्यूसर मानसी भट्ट बताती हैं कि बहुत अरसे बाद देश मे एक ऐसी फिल्म आ रही है जिससे कि हमारे पूरे समाज को गर्व होगा । इस देश मे सबकी बात होती आई है लेकिन कोई हिंदुत्व की बात नहीं करता था, अब हमारे देश मे हिदुत्व का सबसे बड़ा प्रतीक श्री राम का मंदिर भी बन रहा है और अब देश मे बहुत जल्द ही हर घर मे हिंदुत्व की भी बात होगी ।

चांदनी सिंह और लोटा तिवारी की फ़िल्म "हम नहीं सुधरेंगे" की शूटिंग गोरखपुर में।             उत्तरप्रदेश का गोरखपुर जिला आज...
24/10/2023

चांदनी सिंह और लोटा तिवारी की फ़िल्म "हम नहीं सुधरेंगे" की शूटिंग गोरखपुर में।

उत्तरप्रदेश का गोरखपुर जिला आजकल फिल्मों की शूटिंग का हब बना हुआ है, बड़े से बड़ा निर्माता भी आजकल अपनी फिल्मों की यहाँ शूटिंग करने आ रहे हैं और यहां की स्थानीय उत्तरप्रदेश सरकार भी इस मामले में फ़िल्म निर्माताओं का भरपूर सहयोग कर रही है । फ़िल्म निर्माता आनंद रूँगटा अपने शुरुआती फिल्मी कैरियर में इसके पहले खेसारी लाल यादव को लेकर भी एक बड़ी फिल्म बना चुके हैं और यह फ़िल्म हम नहीं सुधरेंगे उनके रूँगटा फ़िल्म प्रोडक्शन्स की दूसरी फिल्म है । फ़िल्म की शूटिंग गोरखपुर और आसपास के लोकेशन्स पर की जा रही है, निर्माता आनंद रूँगटा भी गोरखपुर के ही रहने वाले हैं , और उन्होंने इस फ़िल्म में स्थानीय कलाकारों को भी काम दिया हुआ है । यह फ़िल्म फूल रोमांटिक कॉमेडी पर आधारित है जो कि अब तक भोजपुरी में किसी निर्माता ने ऐसा फ़िल्म इसके पहले ऐसे विषय को लेकर नहीं बनाया है । इस फ़िल्म में भोजपुरी फ़िल्म जगत के सारे जाने माने कॉमेडियन अभिनय कर रहे हैं , और यह अपनेआप में एक मील का पत्थर साबित होने वाला है । आनंद रूँगटा की पहली फ़िल्म बलम जी आई लव यू की बड़ी सफलता के बाद इहोने इंडस्ट्री से एक लम्बा ब्रेक ले लिया था और बतौर निर्माता इनकी यह दूसरी फिल्म है । इस फ़िल्म से इनको और इस फ़िल्म में काम कर रहे कलाकारों सहित तकनिशयन को भी बहुत उम्मीदें हैं । फ़िल्म के कलाकारों का कहना है कि ऐसी फिल्में बारबार नहीं बनतीं , आनंद रूँगटा और निर्देशक सुनील मांझी ने एक बेहतरीन स्क्रिप्ट का चुनाव इस बदलते भोजपुरी सिनेमा के परिवेश के लिए किया है , इनका यह प्रयास काफी सकारात्मक और उर्जाप्रद माहौल भोजपुरी फिल्मों के प्रति तैयार करेगा , इस फ़िल्म को देखने के बाद दर्शकों का रुझान थियेटर की तरफ अवश्य ही बढ़ेगा । इस फ़िल्म का हिस्सा बनकर अपनेआप पर गर्व महसूस हो रहा है ।
रूँगटा फ़िल्म प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही फ़िल्म हम नहीं सुधरेंगे के निर्देशक हैं सुनील कुमार मांझी , इस फ़िल्म में संगीत दिया है जाने माने संगीतकार ओम झा और मधुकर आनन्द ने । फ़िल्म हम नहीं सुधरेंगे के कलाकार हैं चांदनी सिंह, श्रूती राय संजय पांडे, लोटा तिवारी, मनोज टाईगर, केके गोस्वामी, माया, मधु, महेश आचार्य, प्रकाश जैश, संजय वर्मा, आनंद मोहन , सीपी भट्ट, कुअर सुधीर सिंह , कृष भईया,वीआईवी विजेंद्र, सन्तोष श्रीवास्तव, सहित गोरखपुर के स्थानीय कलाकार गजेंद्र व प्रमोद चोखानी । इतने सारे लोगों की इस फ़िल्म में मुख्य भूमिकाएं हैं । प्रोडक्शन हेड अखिलेश राय और डांस मास्टर रिकी गुप्ता हैं फ़िल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं ।

अयोध्या के श्रीराम को गोरखपुर में फिल्माकर गदगद दिखे मेगास्टार रवि किशन .!                           फ़िल्म निर्माता निरं...
21/10/2023

अयोध्या के श्रीराम को गोरखपुर में फिल्माकर गदगद दिखे मेगास्टार रवि किशन .!

फ़िल्म निर्माता निरंजन कुमार सिन्हा के श्री मौंक्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले शूट हुए वीडियो सॉन्ग अयोध्या के श्रीराम को फिल्माकर गोरखपुर के स्थानीय सांसद सह मेगास्टार रवि किशन काफी प्रसन्न दिखे । गोरखपुर के राजघाट में इस वीडियो सॉन्ग का बड़े स्तर पर फिल्मांकन किया गया । जिसमे नृत्य निर्देशक रिक्की गुप्ता के नृत्य निर्देशन में मेगास्टार रवि किशन के साथ 500 से ऊपर बैकग्राउंड डांसर भी इस प्रोजेक्ट में नृत्य के साथ अपनी प्रस्तुति दे रहे थे । इतने बड़े स्तर पर एक वीडियो सॉन्ग को फिल्माने के अनुभव को शेयर करते हुए रिक्की गुप्ता ने बताया कि उन्हें रवि किशन को इस भक्तिमय गीत पर नृत्य कराकर काफी मज़ा आया। रवि किशन एक ऐसे अभिनेता हैं जो किसी भी प्रकार के डांसिंग स्टेप को आसानी से फॉलो कर लेते हैं ।
निर्माता निरंजन कुमार सिन्हा ने गाने की शूटिंग के दौरान बताया कि इस वीडियो सॉन्ग के शूटिंग की तैयारियां काफी दिनों से की जा रही थी, लेकिन हम यह भी ध्यान में रखे थे कि आगामी जनवरी माह में ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन है तो हम उसके पहले ही गाने की शूटिंग और बाकी काम पूरा कर लेना चाहते थे , इसी को लेकर जब रवि किशन से चर्चा की गई तो वे सहर्ष समय देने के लिए तैयार हो गए , साथ ही उन्होंने कहा कि जितनी भव्यता से इस गाने को करना चाहते हैं उतना भव्य तरीके से शूट कीजिये, हम इस वीडियो सॉन्ग के लिए आपको पर्याप्त समय देंगे और हर तरीके से सहयोग करेंगे । रवि किशन बेहद कॉपरेटिव तरीके से काम करते हैं और यह हमारी वीडियो प्रस्तुति में भी सबको दिखाई देगा । फिर हमें तैयारियों में थोड़ा समय लगा और संगीतकार माधव एस राजपूत के साथ मिलकर इस गाने के ऑडियो सेगमेंट को जल्द पूरा किया गया । फिर नृत्य निर्देशक रिक्की गुप्ता ने समय से इस गाने के लिए सांसद रवि किशन के साथ समय व्यतीत किया और आज इस लोकेशन पर जाकर हमने फाइनली गाने को शूट कर लिया ।
श्री मोंक्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बने इस वीडियो सॉन्ग के लेखक हैं मीनाक्षी एसआर व प्रणव वत्स। वहीं इसे संगीत से सजाकर अपनी मधुर आवाज में पिरोया है माधव एस राजपूत ने । गाने के क्रिएटिव डायरेक्टर सह सिनेमेटोग्राफर हैं शकील रेहान खान । वहीं प्रोडक्शन हेड हैं अखिलेश राय । इस वीडियो सॉन्ग के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने बताया की गोरखपुर में इस गाने की शूटिंग के दौरान आशीर्वाद देने के लिए पावन धाम अयोध्या के दशरथ गद्दी के महन्थ बृजमोहन दास व महन्थ राजू दास भी अयोध्या से चलकर पहुंचे हुए थे ।

अयोध्या के श्रीराम को फिल्माएंगे सांसद और अभीनेता रवि किशन .!                     गोरखपुर 18 अक्टूबर। पावन धाम अयोध्या ज...
19/10/2023

अयोध्या के श्रीराम को फिल्माएंगे सांसद और अभीनेता रवि किशन .!

गोरखपुर 18 अक्टूबर। पावन धाम अयोध्या जी में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर के उद्घाटन में अब अधिक समय नहीं बचा है, आगामी जनवरी 2024 में होने वाले इस उद्घाटन समारोह को लेकर हर कोई अपने स्तर से भिन्न भिन्न स्वरूप में तैयारियों में मग्न हो गया है । हिन्दू धर्म से जुड़े सबसे बड़े तीर्थस्थल अयोध्या धाम को लेकर हर किसी के मन मे उत्साह और उमंगों ने नए तरंगों का संचार किया है , ऐसे में भाजपा के गोरखपुर से लोकसभा सदस्य सांसद रवि किशन एक श्रीराम भक्ति में सराबोर गीत अयोध्या के श्रीराम की शूटिंग आगामी 21 और 22 ऑकटूबर को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर और अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में करने आ रहे हैं । गोरखपुर के राजघाट में इस गाने की शूटिंग की जाएगी । सूत्रों के हवाले से यह पता चला है कि हिंदुत्व की इस अलख में रवि किशन मुख्य किरदार अदा करने आ रहे हैं , और इस गाने के बैकग्राउंड में लगभग 500 डांसरों का इस्तेमाल किया जाने वाला है । कोरियोग्राफर रिक्की गुप्ता ने इस गाने के कोरियोग्राफी की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दिया है । यह उनके कैरियर की भी सबसे बड़ी उपलब्द्धि साबित होने वाली है ।
जब से रवि किशन गोरखपुर से सांसद बने हैं तभी से वो हर एक मंच पर हिन्दू हित की बातें करते रहते हैं । उन्होंने अपने संसदीय कार्य के साथ साथ सम्पूर्ण हिंदुस्तान में अपने हिन्दू धर्म के प्रति सच्ची श्रद्धा और भक्ति का अनूठा जागरूकता वाला माहौल तैयार किया हुआ है । इस कार्य मे उन्हें भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आशीर्वाद भी हासिल है । सांसद रवि किशन ने इस बाबत बात करते हुए बताया कि हम तो बसुधैव कुटुम्बकम की परंपरा का निर्वहन करने वाले लोग हैं । हमें सम्पूर्ण मानवजाति की चिंता लगी रहती है, हम प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना करते रहते हैं कि सारी दुनिया मे हिंदुत्व का परचम लहराए और हर जगह प्राणियों में सद्भावना हो । मेगास्टार रवि किशन यह भी कहते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री जी आज हिंदुत्व का अलख सारी दुनिया मे जगा रहे हैं दुबई में भी स्वामी नारायण मंदिर की स्थापना करा चुके हैं , इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को भी दिल्ली के अक्षरधाम में दर्शन करा चुके हैं । ऐसे में जब हम मानवता की बात करते हैं तो यह सम्पूर्ण विश्व की मानव जाति की बात होती है । हम अहिंसा के पुजारी को मानने वाले लोग हैं, और हमारे प्रधानमंत्री जी भी इसी राह पर चलने के लिए बारबार हमें प्रेरित करते रहते हैं । हिन्दू धर्म हमें यही शिक्षा भी देता है । हम हर मौसम में अपनी परंपराओं को जीवंत रखने के लिए मौसम अनुकूल पर्व और त्योहार मनाते हैं । इसमें हिंदुत्व के हर रूप का दर्शन हो जाता है ।
हिंदुत्व की अलख जगाती इस भक्तिमय प्रस्तुति अयोध्या में श्रीराम के निर्माता हैं निरंजन कुमार सिन्हा, जिसके निर्देशक हैं माधव एस राजपूत , मीनाक्षी एसआर व प्रणव वर्त के लिखे व माधव एस राजपूत की आवाज में रिकॉर्ड हुए भक्तिमय गीत को संगीत भी माधव एस राजपूत ने ही दिया है । इसके क्रिएटिव डायरेक्टर और सिनेमेटोग्राफर हैं शकील रेहान खान, कोरियोग्राफर हैं रिक्की गुप्ता । व पीआरओ हैं संजय भूषण पटियाला ।

संजय भूषण को हितेन तेजवानी के हाथो प्राप्त हुआ 'वी बी मुंबई सेलेब्स अचीवर्स अवार्ड।बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म सहित कई अन्य...
02/10/2023

संजय भूषण को हितेन तेजवानी के हाथो प्राप्त हुआ 'वी बी मुंबई सेलेब्स अचीवर्स अवार्ड।

बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म सहित कई अन्य छेत्र में कई सालो से फिल्मो का प्रचार - प्रसार कर रहे पीआरओ संजय भूषण पटियाला को मुंबई में हुए 'वी बी मुंबई सेलेब्स अचीवर्स अवार्ड' में सम्मानित किया गया। इस अवार्ड शो के खास अतिथि बिग बॉस टीवी के पॉपुलर एक्टर हितेन तेजवानी थे जिनके हाथो उन्हें सम्मानित किया गया। आपको बता दे की इस अवार्ड शो के साथ एक फैशन वाक शो का आयोजन भी किया गया था। अवार्ड शो के साथ साथ फैशन वाक के इस इवेंट में संजय भूषण पटियाला ने इवेंट का पूरा प्रचार प्रसार संभाला।

बॉलीवुड एक्टर हितेन तेजवानी सहित अवार्ड शो की आयोजक वृंदा भंडारी ने भी संजय भूषण पटियाला का सम्मान किय। इस खास कार्यक्रम के दौरान आदिल खान दुर्रानी, प्रणव वत्स, और अनवर शेख के साथ कई फ़िल्मी सितारे शामिल हुए।

खेसारी लाल यादव की सुपरहिट फिल्म फरिश्ता का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर २३ सितंबर को फ़िल्मची भोजपुरी टीवी चैनल पर !        ...
22/09/2023

खेसारी लाल यादव की सुपरहिट फिल्म फरिश्ता का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर २३ सितंबर को फ़िल्मची भोजपुरी टीवी चैनल पर !

खेसारी लाल यादव अभिनीत व लालबाबू पंडित निर्देशित सुपरहिट भोजपुरी फिल्म फरिश्ता का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर कल 23 सितम्बर को फ़िल्मची भोजपुरी टीवी चैनल पर शाम 6 बजे से किया जाएगा । इस फ़िल्म में खेसारी लाल यादव ने एक पागल बेटे का जबरदस्त कैरेक्टर प्ले किया था। फ़िल्म फरिश्ता में खेसारी लाल यादव के साथ साथ अमित शुक्ला मेघा श्री, पूजा गांगुली, श्रद्धा नील, प्रकाश जैश, सोनू पांडेय , रिंकू भारती व खुशबू यादव ने भी अभिनय किया हुआ है । फ़िल्म फरिश्ता एक परिवार की कहानी है जिसमें माता पिता को ज़िन्दगी के आखिरी पड़ाव में एक पागल बेटा ही सहारा बनता है , जिसे अपनी पूरी जिंदगी में पिता द्वारा उपेक्षित नजरों से ही देखा जाता है । जिसे उन्होंने सही समझा उसी बेटे द्वारा उन्हें वृद्धाश्रम की ओर धकेल दिया जाता है जिन्हें पागल घोषित हो चुका लड़का आकर निकालकर अपनी देखरेख में रखता है । फ़िल्म फ़रिश्ता एक बेहतरीन समाजिक परिवेश के ऊपर बनाई हुई हमारी ही आसपास की कहानी है । जिसे निर्देशक लालबाबू पंडित ने सिल्वरस्क्रिन पर बखूबी उतारा है । फ़िल्म के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को लेकर निर्देशक लालबाबू पंडित ने काफी उम्मीद जताई है , उनका कहना है कि फ़िल्म ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया है और उम्मीद बनती है कि टेलीविजन प्रीमियर में भी कुछ ऐसा ही होगा । यह फ़िल्म एक बेहतरीन स्कोप के साथ बनाई गई है और दर्शकों का प्यार इस फ़िल्म को भरपूर मिला है । इस फिल्म के निर्माता एस एस रेड्डी है और प्रचारक संजय भूषण पटियाला है ।

अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत भारत माता की जय बोलकर तहलका मचाने आ रहे हैं.! ट्रेलर आज लॉन्च ।                        वो कौन...
21/09/2023

अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत भारत माता की जय बोलकर तहलका मचाने आ रहे हैं.! ट्रेलर आज लॉन्च ।

वो कौन इंसान होगा जिसे अपने देश से प्रेम नहीं होगा .!? या फिर वो कौन सा इंसान होगा जो भारत माता की जय का नारा सुनने के बाद भी देशभक्ति के रंग में सराबोर नहीं होगा । ठीक उसी तरह के देशभक्ति के रंग में रंगे और पूरे भारतवर्ष को हर्षोल्लास में डूबा देने के लिए अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत भारत माता की जय का ट्रेलर लेकर हाज़िर हुए हैं । इस ट्रेलर में यही दिखाया गया है कि पाकिस्तानी आतंकवादी किस तरह से हमारे देश मे घुसकर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में लगे रहते हैं । वहीं उनके आका पाकिस्तान से ही उन्हें निर्देशित करते रहते हैं । उन आतंकवादियों के नापाक इरादों को भारतीय सीमा में किस प्रकार से न्यूट्रलाइज किया जाता है यही इस फ़िल्म की कहानी है । काफी खतरनाक एक्शन व कर्णप्रिय गीत संगीत के साथ इस फ़िल्म में रोमाँच और रोमांस का तड़का भी देखने को भरपूर मिलेगा, जिसकी पूरी संभावना है । पाकिस्तानी आतंकवादी सरदार के चरित्र में सुशील सिंह ने जबरदस्त काम किया है । उन्होंने दिखाया है कि उनके अभिनय कौशल का सही से सदुपयोग किया जाए तो वे कठिन से कठिन किरदारों को भी सुगमतापूर्वक कर गुजरेंगे । उनके हावभाव व पहनावे में बिल्कुल पठानी आतंकवादी नज़र आता है । वहीं भारतीय पुलिस अधीक्षक के रूप में अमित शुक्ला ने भी सधा हुआ अभिनय किया है । समय समय पर जरूरत के अनुसार उनके हाव भाव भी वैसे बदले हैं जैसे स्क्रिप्ट की जरूरत थी । उसके अलावा बालेश्वर सिंह ने आतंकवादी के रूप में व ब्रजेश त्रिपाठी ने आम हिंदुस्तानी के रूप में बेहतरीन चरित्र निभाया है ।
https://youtube.com/watch?v=Jhx5LJTeVhs&si=LAFxscKZPoWAnn0C

अब जहां बात आती है प्रिंस सिंह राजपुत के अभिनय की तो उन्होंने अपने अभिनय में जान फुंक दिया है । उनके द्वारा पुलिस इंस्पेक्टर का निभाया गया किरदार एक बेहतरीन आउटपुट के साथ निखरकर सामने आया है । जहां एक तरफ उन्होंने आतंकवादियों का खात्मा किया है वहीं दूसरी ओर उन्होंने रोमांस के मामले में भी उन्होंने पायस पंडित के साथ कमाल का अभिनय किया है । अभिनेत्री पायस पंडित ने भी फ़िल्म में अपनी जबरदस्त अदाकारी से सबका ध्यान खींचा है । उनकी हर एक अदायगी में गजब का आकर्षण दिखाई देता है जो कि भविष्य में उनको काफी लाभ पहुंचा सकता है । अब इस फ़िल्म के रिलीज के समय का इंतज़ार करना पड़ेगा कि यह फ़िल्म आम दर्शकों के अंदर कितनी देशभक्ति का रंग भर पाती है । ब्राईट सन प्रस्तुत फ़िल्म भारत माता की जय के निर्माता हैं सतीश पोद्दार व हर्षित मिश्रा । इस फ़िल्म के लेखक हैं एस के चौहान । वहीं निर्देशन किया है सुजीत कुमार सिंह ने । गीत लिखा है प्यारे लाल यादव , विनय बिहारी , आशुतोष तिवारी ने जिनपर संगीत मधुकर आनंद ने बनाया है । जिन्हें सुरों से सजाया है कैलाश खेर, प्रियंका सिंह , इंदु सोनाली, विजय चौहान व पवन परदेशी ने । फ़िल्म में मारधाड़ कराया है प्रदीप खड़का ने वहीं नृत्य निर्देशन किया है कानू मुखर्जी ने । भारत माता की जय के प्रचारक हैं संजय भूषण पटियाला ।

पवन सिंह को लाखन सिंह के किरदार में लेकर आ रहे हैं जगदीश शर्मा, गोरखपुर में फ़िल्म की शूटिंग शुरू।                      ...
21/09/2023

पवन सिंह को लाखन सिंह के किरदार में लेकर आ रहे हैं जगदीश शर्मा, गोरखपुर में फ़िल्म की शूटिंग शुरू।

जगदीश शर्मा निर्देशित आनेवाली फ़िल्म लाखन सिंह का पोस्टर देखकर लग रहा है कि भोजपुरी फिल्मों में वही पुराना दौर लौट आया है । वो 1990 का एक दौर था जब हिंदी सिनेमा में डाकुओं के एक से बढ़कर एक किरदारों को मद्देनजर रखकर फिल्में बनाई जाती थीं । उसी दौर में एक फ़िल्म आई थी आज का अर्जुन जिसमें बॉलीवुड के जाने माने खलनायक किरण कुमार ने लाखन सिंह का किरदार निभाया था। आज पवन सिंह अभिनीत फिल्म लाखन सिंह के पोस्टर पर लुक देखकर उसी फ़िल्म की यादें ताज़ा हो गईं । अब इस लाखन सिंह की कहानी क्या है यह तो आने वाले समय मे ही पता चल पाएगा लेकिन इसके पोस्टर से उसी 1990 के दौर की यादें ताज़ा होने लगती हैं । अब भोजपुरी फ़िल्म लाखन सिंह का विषय वस्तु क्या है यह तो आने वाले समय मे ही पता चल पाएगा , क्योंकि अभी फ़िल्म अपने शुरुआती दौर में है इसलिए निर्माता निर्देशक कहानी को लेकर जल्दी पब्लिक डोमेन में कोई खुलासा करने से बचना चाहते हैं । अब इस लाखन सिंह का फैंसला आगे आने वाले समय मे जनता की अदालत में होगा ।
जे वी डी फिल्म्स प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही फिल्म लाखन सिंह के निर्माता हैं जगदीश शर्मा व इश्तखार शाह ( दिलशाद ) । कहानी मनोज पांडेय ने लिखी है व निर्देशक हैं खुद जगदीश शर्मा । फ़िल्म लाखन सिंह के संगीत निर्देशक हैं छोटे बाबा व आज़ाद सिंह । लाखन सिंह के फाइट मास्टर हैं दिलीप यादव वहीं सिनेमेटोग्राफी कर रहे हैं फिरोज खान । फ़िल्म लाखन सिंह के प्रचार प्रसार का जिम्मा संजय भूषण पटियाला का है ।

पवन सिंह ने कहा कि गोरखपुर और आसपास की जनता का व्यवहार और वातावरण इतना पसंद आता है कि वे जानबूझकर बार बार इस क्षेत्र में फ़िल्म की शूटिंग करने के लिए खिंचे चले आते हैं । इधर आने के बाद आत्मीय शांति और फ़िल्म के कहानी के अनुकूल लोकेशन और माहौल भी आसानी से मिल जाता है , जिससे निर्देशक और निर्माताओं को भी कठिनाई नहीं होती । और फिर हमें तो जनता का प्यार भी इधर उतना ही मिलता है जितना कहीं और मिलता । फ़िल्म के गीत संगीत की बात करते हुए पवन सिंह कहते हैं कि जिस फ़िल्म में गीत संगीत में मजा नहीं हो उस फिल्म में काम करने का कोई फायदा नहीं क्योंकि गीत संगीत ही फ़िल्म की जान होते हैं । इस फ़िल्म लाखन सिंह में भी गीत संगीत काफी जबरदस्त बना हुआ है और वो बिल्कुल ही कहानी के अनुरूप माहौल में सेट करती हुई है इसीलिए इस फ़िल्म को करने की प्रेरणा भी मिली । अब जल्द ही फ़िल्म की शूटिंग जोर पकड़ेगी और फिर दर्शकों का प्यार इसी तरह से मिलता रहे यही बहुत है ।

Address

Lucknow
226023

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Chitrapat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to The Chitrapat:

Share