02/09/2026
अखिल भारतीय कार्यशाला खजुराहो में राष्ट्रीय कला मंच अवध प्रांत द्वारा २४-२५ अक्टूबर २०२६ को अयोध्या में आयोजित होने वाले "शब्दरंग" साहित्य उत्सव के पोस्टर का विमोचन राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री अभाविप श्री देवदत्त जोशी जी,पूर्व क्षेत्र सह संगठन मंत्री श्री बैलोचन साहू जी,राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख श्री अंकित शुक्ल जी,संयोजक श्री अभिनवदीप जी,सह संयोजक कु. महालक्ष्मी जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगीत विधा समन्वयक सतीश त्रिपाठी जी,थिएटर विधा टोली सदस्य कुसुम कनौजिया जी, साहित्य विधा टोली सदस्य आशुतोष श्रीवास्तव जी व प्रांत संयोजक हर्षिका सिंह जी की उपस्थिति रही।