Uttar Pradesh News

Uttar Pradesh News This page purpose only for entertainment and update any news...

*श्री हरि नारायण सेवा संस्थान मुंबई के योगीराज भारत भूषण को पितृ शोक*श्री हरि नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक योगीराज भा...
02/06/2023

*श्री हरि नारायण सेवा संस्थान मुंबई के योगीराज भारत भूषण को पितृ शोक*
श्री हरि नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक योगीराज भारत भूषण "भारतेंदु" के पिता स्व श्री कपिल देव पाण्डेय (पूर्व वरिष्ठ संवादाता दैनिक जागरण वाराणसी) चौहत्तर वर्ष की आयु में एक जून को आकस्मिक निधन हो गया जमीनी पत्रकारिता के लिए प्रसिद्ध और समाज सेवा के साथ साथ अच्छे लेखक नाटककार भी थे। संस्थान के सभी सदस्य और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर ब्याप्त है । संस्थान के संरक्षक श्री एस एम त्रिपाठी,हिंदुस्तान बैटरी के निदेशक श्री अविनाश श्रीवास्तव,श्री संतोष बरनवाल (डायरेक्टर कमला ग्रुप) श्री कान्हा राम जी जनता स्वीट,एडवोकेट राहुल दिनेश ठाकरे(अध्यक्ष स्वावलंबन ग्राम विकास), डा निलेश पाटिल,राजेश उपाध्याय,शैलेश जी,कमलेश पाठक,श्री प्रदीप पिंपले (अध्यक्ष श्रम प्रतिष्ठान),श्री विन्ध्यवासिनी पांडेय (गृहसंरक्षक),श्री दिवाकर चौबे,संजय पांडेय,नूतन चौबे,सुंदरम सेंट्रल स्कूल परिवार ने संवेदना के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।

Foundation day of Kalantar Art Trust and Prize Ceremony With Raju Srivastav.
18/04/2022

Foundation day of Kalantar Art Trust and Prize Ceremony With Raju Srivastav.

26/01/2022
All the participants are eagerly waiting for the results of 1st stage of Painting and Writing competition to be announce...
05/12/2021

All the participants are eagerly waiting for the results of 1st stage of Painting and Writing competition to be announced on 5th December, 2021.
At KALANTAR its not just a competition; its a festival of colors and freedom of thoughts.
Watch Mr. Vishal Srivastava sharing there results of 1st stage Painting and Writing along with the motive behind this Art Festival.
Date : 5th Dec, 2021 (Sunday)
Time : 5:30 PM
Click the LINK :

1st stage result of Painting and Writing competitions of Kalantar 2021 - Annual Art Festival. Mr. Vishal Srivastava, President - Kalantar Art Trust will shar...

देश के टॉप 100 राज्य विश्वविद्यालयों में शामिल हुआ गोरखपुर विश्वविद्यालयगोरखपुर। पूर्वांचल के छात्रों के लिए खुशखबरी है।...
13/06/2021

देश के टॉप 100 राज्य विश्वविद्यालयों में शामिल हुआ गोरखपुर विश्वविद्यालय

गोरखपुर। पूर्वांचल के छात्रों के लिए खुशखबरी है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय अब राष्ट्रीय स्तर का विश्वविद्यालय हो गया है। उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षा और शोध जगत में मूल्यांकन करने वाली अमेरिका की ख्यातिलब्ध एजेंसी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (क्वाक्रैली सिमंड्स) ने वर्ष 2020-21 की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग लिस्ट जारी कर दी है। इस एजेंसी ने भारत, चीन, जापान, साउथ कोरिया, मैक्सिको और यूरोप के विश्वविद्यालयों की भी रैंकिंग की है। इस रैंकिंग में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को देश के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में स्थान मिला है। डीडीयू को देश के विवि में 96वां रैंक हासिल हुआ है।
उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों की फेहरिस्त में गोरखपुर यूनिवर्सिटी का पहला स्थान रहा है। जबकि इंडिया रैंकिंग में क्यूएस ने विश्वविद्यालय को 96वीं रैंक दी है। क्यूएस रैंकिंग में आईआईटी कानपुर को छठां, बीएचयू को 19वां और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को 31वां स्थान दिया है। शनिवार को संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों के साथ आयोजित बैठक में कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रकाश डाला। उन्होंने सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय परिवार से जुड़े शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को देते हुए कहा कि इस बात की बेहद खुशी है कि विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश और बिहार का एकलौता ऐसा राज्य विश्वविद्यालय है जिसने टॉप 100 में जगह बनाई है। अमूमन ऐसी रैंकिंग ऐसे केंद्रीय विश्वविद्यालयों, आईआईटी और राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों को मिलती है जिन्हें केंद्र सरकार की ओर से बडी मात्रा में बजट उपलब्ध कराया जाता है। जबकि राज्य विश्वविद्यालयों के रिसर्च और एकेडमिक गतिविधियों को कोई विशेष फण्ड नहीं मिलता है।

85 फीसदी जरूरतें खुद पूरी करता है विवि : प्रो. सिंह ने बताया कि गोरखपुर विश्वविद्यालय अपनी जरूरतों को 85 फीसदी तक अपने बजट से पूरा करता है। विवि को महज 15 फीसदी बजट ही राज्य सरकार से मिलता है। जो शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन भुगतान में खर्च होता है। विवि ने यह उपलब्धि अपने 200 एकड़ में फैले कैंपस, 17000 विद्यार्थियों, 500 शिक्षकों और 600 कर्मचारियों के सहयोग से रिसर्च, एकेडेमिक्स और गुणवत्तापूर्ण कोर्स के बलबूते हासिल की है।

SUV   एक ऐक्सिडेंट में टूट कर बीच से दो टुकड़े हो गयी.. देखिये जरा एक 1700 किलो की गाड़ी बीच से दो टुकड़े हो गई, कार में...
13/06/2021

SUV एक ऐक्सिडेंट में टूट कर बीच से दो टुकड़े हो गयी.. देखिये जरा एक 1700 किलो की गाड़ी बीच से दो टुकड़े हो गई, कार में सवार 5 लोगों में से 3 की मौके पर ही मृत्यु हो गई और 2 की हालत बहुत गम्भीर बताई जा रही है।

Address

Lucknow
226001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttar Pradesh News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share