Uttar Pradesh Sangeet Natak Akademi

Uttar Pradesh Sangeet Natak Akademi For the last 61 years, the Academy has been doing important work of propagation, promotion and preser

उ0प्र0संगीत नाटक अकादमी के कथक केन्द्र में नियमित कथक नृत्य प्रशिक्षण हेतु इच्छुक आवेदकों से ऑनलाइन माध्यम से निम्न पाठ्...
30/07/2026

उ0प्र0संगीत नाटक अकादमी के कथक केन्द्र में नियमित कथक नृत्य प्रशिक्षण हेतु इच्छुक आवेदकों से ऑनलाइन माध्यम से निम्न पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन-पत्र आमन्त्रित किए जाते हैंः-

अकादमी अभिलेखागार हेतु "सितार वादन की परम्परा" पर विशेष साक्षात्कार एवं स्टूडियो रिकॉर्डिंग सम्पन्नलखनऊ, 19 जुलाई, 2026।...
30/07/2026

अकादमी अभिलेखागार हेतु "सितार वादन की परम्परा" पर विशेष साक्षात्कार एवं स्टूडियो रिकॉर्डिंग सम्पन्न
लखनऊ, 19 जुलाई, 2026। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) द्वारा अकादमी अभिलेखागार के अंतर्गत "सितार वादन की परम्परा (मैहर–सेनिया घराने के संदर्भ में)" विषय पर एक विशेष साक्षात्कार एवं स्टूडियो रिकॉर्डिंग का आयोजन अकादमी स्टूडियो, विपिन खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रख्यात सितार वादक श्री पार्थ प्रतिम राय ने मैहर–सेनिया घराने की परम्परा, उसके ऐतिहासिक विकास, गुरु-शिष्य परम्परा तथा भारतीय शास्त्रीय संगीत में उसके विशिष्ट योगदान पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मैहर–सेनिया घराने की वादन शैली में राग की शुद्धता, बीन-अंग की गरिमा, ध्रुपद-अंग की गंभीरता, स्वर-सौंदर्य तथा आलाप, जोड़, झाला और गत का संतुलित विकास इसकी प्रमुख विशेषताएँ हैं।
उन्होंने सितार वादन के तकनीकी पक्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक श्रेष्ठ सितार वादक के लिए मींड, गमक, कृन्तन, जमजमा, मिज़राब के बोल, दाएँ-बाएँ हाथ का समन्वय, लय की सटीक समझ तथा राग के स्वरूप की गहन जानकारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तकनीकी दक्षता तभी सार्थक होती है, जब उसमें भाव, सौंदर्य और राग की आत्मा का समावेश हो।
युवा कलाकारों को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि नियमित एवं अनुशासित रियाज़ ही संगीत साधना का मूल आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन निश्चित समय पर सुर, लय, मिज़राब के बोल, पलटे तथा रागों का क्रमबद्ध अभ्यास करने, गुरु के निर्देशों का पालन करने और महान कलाकारों की प्रस्तुतियों का नियमित श्रवण करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि धीमी गति में किया गया शुद्ध अभ्यास ही आगे चलकर कलाकार को मंच पर आत्मविश्वास और परिपक्वता प्रदान करता है।
साक्षात्कार एवं स्टूडियो रिकॉर्डिंग के दौरान श्री पार्थ प्रतिम राय ने अनेक रागों के उदाहरण प्रस्तुत किए तथा विशेष रूप से राग खमाज एवं राग नन्द का प्रभावशाली सितार वादन प्रस्तुत कर मैहर–सेनिया घराने की विशिष्ट शैली का सजीव परिचय कराया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित संगीतज्ञों एवं श्रोताओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराई और सौंदर्य का अनुभव कराया।
इस अवसर पर प्रख्यात वायलिन वादक श्री भानु प्रताप बनर्जी ने साक्षात्कारकर्ता के रूप में सारगर्भित प्रश्नों के माध्यम से सितार वादन की परम्परा, घराने की विशेषताओं तथा संगीत की विविध तकनीकी एवं सौंदर्यपरक बारीकियों पर विस्तृत संवाद किया।
कार्यक्रम में प्रो. जयंत खोत, माननीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, श्रीमती विभा सिंह, माननीय उपाध्यक्ष तथा श्री राजकुमार, निदेशक, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. पवन कुमार द्वारा किया गया।
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा अभिलेखागार के लिए आयोजित यह साक्षात्कार एवं स्टूडियो रिकॉर्डिंग भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परम्पराओं के संरक्षण, प्रलेखन एवं भावी पीढ़ियों तक उनके व्यवस्थित संप्रेषण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ(संस्कृति विभाग, उ०प्र०) द्वाराअकादमी अभिलेखागार हेतुसाक्षात्कार एवं स्टूडियो रिकॉर्डिंगवि...
18/07/2026

उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ
(संस्कृति विभाग, उ०प्र०)
द्वारा

अकादमी अभिलेखागार हेतु
साक्षात्कार एवं स्टूडियो रिकॉर्डिंग

विषय - सितार वादन की परम्परा (मैहर - सेनिया घराने के संदर्भ में)

विशेष विशेषज्ञ
श्री पार्थ प्रतिम राय
(सितार वादक)

साक्षात्कारकर्ता
श्री भानु प्रताप बनर्जी
(वायलिन वादक)

दिनांक 19 जुलाई, 2026
समय अपरान्ह 01:00 बजे से

स्थान अकादमी स्टूडियो, अकादमी परिसर, विपिन खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ

इस अवसर पर आप सादर आमंत्रित हैं।

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) एवं राजकीय हाई स्कूल, मऊकला, सोनभद्र के सहयोग से  दिनांक 0...
18/07/2026

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) एवं राजकीय हाई स्कूल, मऊकला, सोनभद्र के सहयोग से दिनांक 01 जुलाई से 15 जुलाई, 2026 तक आयोजित ग्रीष्मकालीन "कथक नृत्य" कार्यशाला के समापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के कुछ छायाचित्र...

उ0प्र0संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ  के कथक केन्द्र में नियमित कथक नृत्य प्रशिक्षण हेतु  इच्छुक आवेदकों से ऑनलाइन माध्यम से नि...
16/07/2026

उ0प्र0संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ के कथक केन्द्र में नियमित कथक नृत्य प्रशिक्षण हेतु इच्छुक आवेदकों से ऑनलाइन माध्यम से निम्न पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन-पत्र आमन्त्रित किए जाते हैः-
1. प्रवेशिका - द्विवर्षीय पाठ्यक्रम
2. परिचय - द्विवर्षीय पाठ्यक्रम
3. प्रबुद्ध - द्विवर्षीय पाठ्यक्रम
4. पारंगत - द्विवर्षीय पाठ्यक्रम
आवेदन-पत्र ऑनलाइन माध्यम से निम्न लिंक में भरना होगा। आवेदन हेतु लिंक-
https://bhatkhandeuniversitversityadm.samarth.edu.in/

उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) द्वारा भारतोदय एवं सीता इण्टर कॉलेज, महमूदाबाद, सीतापुर के संयुक...
16/07/2026

उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) द्वारा भारतोदय एवं सीता इण्टर कॉलेज, महमूदाबाद, सीतापुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘नाद प्रवाह’’ के अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला का आयोजन दिनांक 22 जून से 06 जुलाई, 2026 तक सीतापुर इण्टर कॉलेज, महमूदाबाद में किया गया। कार्यशाला का समापन के अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा ‘‘मैं कृष्ण हूँ’’ की प्रस्तुति दी गई।

उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) द्वारा स्वांगशाला एक्टिंग एकेडमी, मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में ...
07/07/2026

उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) द्वारा स्वांगशाला एक्टिंग एकेडमी, मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘नाद प्रवाह’’ के अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला का आयोजन दिनांक 03 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, एल ब्लॉक, शास्त्री नगर, मेरठ में किया जा रहा है। कार्यशाला के प्रशिक्षक श्री जितेन्द्र सी.राज द्वारा प्रशिक्षिणार्थियो को मॉड्यूलेशन,फेस एक्सप्रेशन, इमोशन, फ़ीलिंग, बॉडी लैंग्वेज, एक्टिंग, ब्लॉकिंग, लाइटिंग, साउंड इफ़ेक्ट्स, प्रॉप्स, कॉस्ट्यूम,ज्वैलरी, मेकअप, स्क्रिप्ट, स्टेज मैनेजमेंट आदि विषयों की जानकारी दी जा रही है

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) एवं पंचाल म्यूजिक सेंटर एंड टेक्निकल इन्स्टीट्यूट, बड़ौत, ब...
07/07/2026

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) एवं पंचाल म्यूजिक सेंटर एंड टेक्निकल इन्स्टीट्यूट, बड़ौत, बागपत के सहयोग से दिनांक 20 जून से 04 जुलाई, 2026 तक आयोजित ग्रीष्मकालीन "सुगम संगीत" कार्यशाला के समापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का छायाचित्र...

06/07/2026
उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) द्वारा ‘‘नाद प्रवाह’’ के अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला क...
02/07/2026

उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) द्वारा ‘‘नाद प्रवाह’’ के अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला का आयोजन दिनांक 20 जून, 2026 से 04 जुलाई, 2026 तक मोहल्ला कानून गोयान, कन्नौज में किया जा रहा है। कार्यशाला के प्रशिक्षक श्री जगवीर सिंह द्वारा प्रशिक्षिणार्थियो को मॉड्यूलेशन,फेस एक्सप्रेशन, इमोशन, फ़ीलिंग, बॉडी लैंग्वेज, एक्टिंग, ब्लॉकिंग, लाइटिंग, साउंड इफ़ेक्ट्स, प्रॉप्स, कॉस्ट्यूम,ज्वैलरी, मेकअप, स्क्रिप्ट, स्टेज मैनेजमेंट आदि विषयों की जानकारी दी जा रही है।

Address

1, Vipin Khand, Gomti Nagar
Lucknow
226010

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+919026085672

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttar Pradesh Sangeet Natak Akademi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Uttar Pradesh Sangeet Natak Akademi:

Shortcuts

Share