Hamara Haryana

Hamara Haryana *** हरियाणवी संस्कृति के प्रचार, प्रसार और विस्तार हेतु ***

ढाबे पर चाकू के बल पर नगदी लूटने वाले तीन आरोपी  कुछ घंटों में गिरफ्तार  #पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा के कुशल न...
23/08/2026

ढाबे पर चाकू के बल पर नगदी लूटने वाले तीन आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार #पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में थाना आसौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 26 हजार रुपये नकद, चाकू व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पहाड़ी गांव का शहीद जवान कुलवंत उर्फ मुकेश CRPF में 137 बटालियन में  ओन ड्युटी सिपाही के पद पर जम्मू कश्मीर के उधमपुर मे...
23/08/2026

पहाड़ी गांव का शहीद जवान कुलवंत उर्फ मुकेश CRPF में 137 बटालियन में ओन ड्युटी सिपाही के पद पर जम्मू कश्मीर के उधमपुर में तैनात था जिसका लम्बी बिमारी के कारण निधन हो गया उसका पार्थिव शरीर आज तिरंगा यात्रा के साथ पुरे राजकीय मान सम्मान के साथ गांव पहाड़ी पहुंचेगा जिसकी तिरंगा यात्रा 11 बजे लोहारू के गिगनाऊ स्कूल से शुरू हो कर गांव पहाड़ी पहुंचेगी शहीद भाई कुलवंत उर्फ मुकेश को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में मोटर साइकिल या गाड़ी लेकर 10: 30 बजे गिगनाऊ पहुंचे और शहीद भाई की तिरंगा यात्रा में शामिल हो जिसका दाह-संस्कार पुरे राजकीय मान सम्मान के साथ गांव पहाड़ी में किया जाएगा । दाह-संस्कार की जगह नकीपुर पहाड़ी रोड पर साथ लगती जगह गोगामेड़ी मन्दिर के पीछे लगती जगह पर दिन में 1बजे के आस पास होगा भाई को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचो शहीद भाई कुलवंत उर्फ मुकेश उमर रहें इंकलाब जिंदाबाद

22/08/2026

कुरुक्षेत्र: अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में आज शाम बजे सर्वजातीय खाप पंचायत एवं सामाजिक संगठनों की बैठक

सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी खाप प्रतिनिधियों के साथ रहेंगे मौजूद

बैठक में हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 में संशोधन, लिव-इन रिलेशनशिप, समगोत्र विवाह एवं अन्य सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा

22/08/2026

दुल्हेड़ा, झज्जर में दो गुटों में ख़ूँनी खेल जमकर बरसे लाठी- डंडे
मेरा झज्जर Mera Jhajjar

20/08/2026

*हिसार कोर्ट परिसर में पार्किंग में फायरिंग की वारदात में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किया आरोपी काबू*

*हिसार, 20 अगस्त।* आज हिसार कोर्ट परिसर में पार्किंग में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को वारदात में प्रयुक्त असला सहित काबू कर लिया है।

फायरिंग की घटना में विनोद उर्फ पानू उर्फ काना पुत्र राजवीर उर्फ राजा निवासी थुराना की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। एक अन्य व्यक्ति के भी गोली लगी जो खतरे से बाहर है।

मृतक विनोद के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट आदि की वारदात शामिल है।

घटना की सूचना मिलते ही हिसार पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की तथा आरोपी को असला सहित काबू कर लिया। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। वारदात के कारणों, घटनाक्रम और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी जांच जा�

20/08/2026

हिसार कोर्ट में फायरिंग दिन -दहाड़े

हिसार कोर्ट परिसर में फा_यरिंग में गैंगस्टर विनोद काणा की गो_ली मारकर ह*त्या, साथी गंभीर घायल निजी अस्पताल में भर्ती॥मौक...
20/08/2026

हिसार कोर्ट परिसर में फा_यरिंग में गैंगस्टर विनोद काणा की गो_ली मारकर ह*त्या, साथी गंभीर घायल निजी अस्पताल में भर्ती॥
मौके पर चली 12 गो_लियां, हमलावर फरार

😞अत्यंत दुःखद सूचना😞😭Black⚫ day for kabbadi fan's😭कबड्डी के सुपर स्टार खिलाड़ी मोहित दलाल नन्दगढ़ आज हमारे बीच नहीं रहे।...
19/08/2026

😞अत्यंत दुःखद सूचना😞
😭Black⚫ day for kabbadi fan's😭
कबड्डी के सुपर स्टार खिलाड़ी मोहित दलाल नन्दगढ़ आज हमारे बीच नहीं रहे। 🙏आज सुबह करीबन 5 बजे हार्ट फैल होने के कारण भाई मोहित नंदगढ़ उर्फ़ चेतन का निधन हो गया है 😭 उनके निधन की खबर से पूरा कबड्डी जगत और उनके चाहने वाले बेहद दुखी हैं। उन्होंने अपने शानदार खेल और मेहनत से कबड्डी के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई थी। उनका यूँ अचानक चले जाना खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पहलवान की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार व चाहने वालों को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत और शक्ति दें। ॐ शांति 🙏

सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी ने राकेश हत्या मामले में चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार।पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय मे...
19/08/2026

सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी ने राकेश हत्या मामले में चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर किया हासिल।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को हत्या जैसे संगीन अपराधों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी की टीम ने राकेश हत्या मामले में शामिल चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में थाना बवानी खेड़ा में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि दिनांक 17.04. 2026 को वह अपने परिवार सहित बलियाली में अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए थे। उनके रिश्तेदार रोहित की बारात दिनांक 21.04. 2026 को सिंघाना, राजस्थान गई थी, जहां किसी बात को लेकर आरोपियों के साथ उनके पिता राकेश का विवाद हो गया था। इसके बाद दिनांक 22.04. 2026 को राकेश अन्य व्यक्तियों के साथ बैठक में बैठे हुए थे। उसी दौरान आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर वहां आए और राकेश पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। आरोपियों द्वारा किए गए हमले में लगी चोटों के कारण राकेश की मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर थाना बवानी खेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 17.08.2026 को सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी के उप निरीक्षक बलजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राकेश हत्या मामले में शामिल चौथे आरोपी को बस स्टैंड, चरखी दादरी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

✍️ गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज पुत्र दुलीचंद निवासी बलियाली, जिला भिवानी के रूप में हुई है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।उक्त अभियोग में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया है कि आरोपी सूरज भी वारदात वाले दिन अन्य आरोपियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद था और वारदात में शामिल था।

रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ कर वारदात से संबंधित अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।

गांव के लड़के और लड़कियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है Congratulations 🎉🎈
18/08/2026

गांव के लड़के और लड़कियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है
Congratulations 🎉🎈

Address

Loharu
127043

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hamara Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Hamara Haryana:

Shortcuts

Share