29/03/2026
यह एक बेहद चौंकाने वाली खबर है जो समाज के हर वर्ग को झकझोर देगी। ज्योतिष आचार्य अशोक खरात ने 100 से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए। हैरानी की बात ये है कि ये महिलाएं कोई गरीब या अनपढ़ नहीं थीं, बल्कि बड़े-बड़े नेताओं, मंत्रियों और उच्च अधिकारियों की पत्नियां थीं।
अशोक खरात ने इन्हें भविष्य का डर दिखाकर फंसाया। कहता था- "अगर मेरे साथ संबंध नहीं बनाओगी, तो तुम्हारा पति मर जाएगा, बच्चा बीमार पड़ जाएगा या व्यापार में भारी नुकसान होगा।" वो वशीकरण का बहाना बनाकर गलत काम करता था।
सबसे घिनौना ये कि उसके ऑफिस में अपारदर्शी शीशे और छिपे CCTV कैमरे लगे थे। महिलाओं की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता और पैसे वसूलता। ये सुनियोजित साजिश थी, जो अमीर घरों की महिलाओं को निशाना बनाकर की गई।
क्या आप यकीन कर सकते हैं? ज्योतिषी बनकर भरोसे का फायदा उठाना, डर दिखाकर शोषण करना! ये सिर्फ एक शख्स की करतूत नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त भ्रम और अंधविश्वास का आईना है। ऐसे ढोंगी बाबाओं से सावधान रहें। कानून अपना काम करेगा, लेकिन हमें भी जागरूक होना होगा।
क्या आपके आसपास भी ऐसे फर्जी बाबा घूम रहे हैं? अपनी राय कमेंट में बताएं। जागरूक रहें, शेयर करें!
नोट : यह पोस्ट सिर्फ जागरूकता के लिए है ताकि कोई फिर से ऐसे बाबाओ के चक्कर में न फंसे