30/06/2024
रोहित शर्मा: घर का वो ही बेटा है जिससे घर वालों को बहुत उम्मीद होती है और वो उसे पूरा कर ही देता हैं ।
विराट कोहली: घर का वो बेटा जो मुसीबत के समय हमेशा साथ आता है ।
रिषभ पंत: घर का छोटा बेटा जो अपनी जिम्मेदारी धीरे-2 समझ रहा हैं ।
सूर्या कुमार: घर का वो बेटा जो किसी ना किसी प्रकार से अपना योगदान देता ही है ।
हार्दिक पंड्या: घर का वो बेटा जो हमेशा गाली खाकर भी अंत में सारे काम ठीक कर देता हैं।
अक्षर पटेल: घर का होनहार बेटा जो हर क्षेत्र में परिपक्व है ।
रविन्द्र जडेजा: घर का वो बेटा जिसने पुराने समय में घर वालों की बहुत मदद की लेकिन अभी समय बुरा चल रहा हैं
शिवम दुबे: घर का वो बेटा जो जैसे तैसे अपना योगदान कर रहा है।
कुलदीप यादव: घर का वो बेटा अगर परिस्थिति इसके अनुकूल हो तो इससे अच्छा काम सफल कोई नहीं कर सकता ।
अर्श दीप: अपने बड़े भाई के नक्शे कदम पर चल रहा हैं
जसप्रीत बूमराह : घर का वो बेटा जो खुद के दम पर घर परिवार को किसी भी बुरी स्थिति से बाहर निकालने में हमेशा सफल होता हैं।
राहुल द्रविड़ : घर के मुखिया जिन्होंने अपने सभी बच्चों को होनहार बनाने कर सपने सच करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।