Sk की रचनाएं

Sk की रचनाएं कुछ लिखने की कोशिश कर रहा हूं।

24/06/2026

किसी ने कहा तेरे चेहरे की मुस्कुराहट किधर गई
मैंने कहा मेरी खुशी को मेरी ही नजर लग गई

26/05/2026

वो सांवली सी सूरत और स्कूल का ड्रेस
देखकर उसकी ये सादगी भरी भेष
मैं तो हो गया था फुल टू इम्प्रेस
उसका रोज बस में आना
उसका यूं मुस्कुराना
उसकी अदा कातिलाना
मुझे बना रहा था दीवाना
मेरे दिल में बन गया था उसका एक इमेज़
मैं तो हो गया था फुल टू इम्प्रेस
उसके नैना जैसे कटार
मेरे दिल पे करते वार
जैसे प्यार का बुखार
मुझमें हो गया था सवार
मुझमें बढ़ने लगा था, उसे पाने का क्रेज
मैं तो हो गया था फुल टू इम्प्रेस
बस उसे देखते ही रहना
पलकों का नहीं झपकना
पर मुंह से कुछ ना कहना
दिल ही दिल में बातें करना
आंखों से हटता नहीं था उसका फेस
मैं तो हो गया था फुल टू इम्प्रेस
जब मिला उसका नम्बर
जैसे पंछी को मिला अम्बर
अब मेरे दिल के अंदर
जैसे उमड़ रहा था समंदर
अब तो करना था सब एक्सप्रेस
मैं तो हो गया था फुल टू इम्प्रेस
ये मैंने थी नहीं जानी
वो भी थी मेरी दीवानी
वैसे था मैं उसका राजा
जैसे थी वो मेरी रानी
वो भी थी मुझसे फुल टू इम्प्रेस
मैं तो हो गया था फुल टू इम्प्रेस
✍️Sk

13/04/2026

"भविष्य में तकलीफ़ सहने की,
बिना तेरे रहने की,
तैयारी में चल रहा हूं।
तुझे लग रहा है, मैं बदल रहा हूं।
अभी तो हो साथ,
कल हो ना बात,
कल को जुदा होना तय है
बिखर ना जाऊं,
तब टूट ना जाऊं,
इसी बात का भय है।
आ जाते हैं आंसू यही सोचकर ,
इसलिए आज से संभल रहा हूं।
तुझे लग रहा है, मैं बदल रहा हूं।
माना बना रहा हूं दूरी,
पर मेरी भी है मजबूरी,
तेरी भलाई के लिए, है ये जरुरी
तुमसे बात करने को,
मैं भी मचल रहा हूं।
तुम्हें लग रहा है मैं बदल रहा हूं।
बदल रहा हूं क्योंकि खुद को आजमाना है।
सारे दर्द सहकर फिर भी मुस्कुराना है
तू ना हो जाए कहीं दुःखी,
इसलिए तुमसे भी छुपाना है।
वैसे मैं अपनी बात पर अटल रहा हूं
तुम्हें लग रहा है मैं बदल रहा हूं।"

11/04/2026
New
10/04/2026

New

एक और कोशिश कुछ लिखने की
04/04/2026

एक और कोशिश कुछ लिखने की

04/04/2026

ऐसी मेरी प्रेम कहानी थी
उसे देखते ही मेरा चेहरा चमक जाता था
खुशी से मन चहक जाता था
समझाया करता था बहुत खुद के मन को
पर फिर भी मन बहक जाता था
मन में नई थी उमंग नई नई जवानी थी
शुरू हो रही मेरी प्रेम कहानी थी
ऐसी मेरी प्रेम कहानी थी
✍️Sk
1/1

Address

मनेंद्रगढ़
Korea
497442

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sk की रचनाएं posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category