Paryavaran Sanvardhan Paryatan Evm Vikas Mela

Paryavaran Sanvardhan Paryatan Evm Vikas Mela पर्यावरण संवर्द्धन पर्यटन एवं विकास मेला नंदासैण(मालई), चमोली गढ़वाल उत्तराखंड

08/11/2025
08/11/2025

हमारे क्षेत्र की सभी महिलाओं और महिला मंगल दलों से निवेदन है कि हर वर्ष की भांति कल 9 नवंबर "राज्य स्थापना दिवस" व मेले का प्रथम दिवस हमारी महिला मंगल दलों का होता है जिसमें इस बार झुमेला-चौफला प्रतियोगिता रखी गई है इसीलिए सभी महिला मंगल दलों से अनुरोध है कि निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी सुंदर प्रस्तुति दे। आपकी उपस्थिति मेले में अति महत्वपूर्ण है धन्यवाद

मेला सचिव
विनोद मालई
8126546148

🏃‍♂️🏃‍♀️ विद्यालय एवं ग्रामीण दौड़ प्रतियोगिता 🏃‍♀️🏃‍♂️आओ, अपने कदमों की रफ्तार से पर्वतों की गूंज बढ़ाएँ,हर साँस में जो...
08/11/2025

🏃‍♂️🏃‍♀️ विद्यालय एवं ग्रामीण दौड़ प्रतियोगिता 🏃‍♀️🏃‍♂️

आओ, अपने कदमों की रफ्तार से पर्वतों की गूंज बढ़ाएँ,
हर साँस में जोश, हर दिल में जीत का इरादा जगाएँ!

⛰️ नन्दासैण की धरती पुकार रही है
“दौड़ो… अपने गाँव, अपने गौरव और अपने लक्ष्य के लिए!”

तिथि: 10 नवम्बर 2025
🕣 समय: प्रातः 8:30 बजे
📍 स्थान: नन्दासैण मेला मैदान

🔥 तैयार हो जाइए, क्योंकि इस बार
रफ्तार बोलेगी… और नन्दासैण गूंजेगा! 💪🌱

तैयार हो जाइए... नन्दासैंण में फिर गूंजेगा खेल का जोश! 🏆पर्यावरण संवर्द्धन, पर्यटन एवं विकास मेला नन्दासैंण में आयोजित ह...
07/11/2025

तैयार हो जाइए... नन्दासैंण में फिर गूंजेगा खेल का जोश! 🏆

पर्यावरण संवर्द्धन, पर्यटन एवं विकास मेला नन्दासैंण में आयोजित हो रही है रोमांचक वॉलीबॉल प्रतियोगिता!
जहाँ हर सर्व, हर प्रहार और हर अंक बनेगा सम्मान और गर्व का प्रतीक!

अगर आपमें है जीत का जज़्बा और टीम भावना, तो आइए, दिखाइए अपना खेल और बनिए नन्दासैंण मेला के वॉलीबॉल चैंपियन!

📅 पंजीकरण जारी है अपनी टीम का नाम शीघ्र दर्ज कराएँ।

खेलिए जुनून से – जीतिए सम्मान के साथ!

+91-8126546148, +91-9410921439, +91-8909539884, 7409920075

🔥 आ रहा है...  वो पल जब गूंजेगी देवभूमि की धुन! 🔥🎶 ढोल–दमौ वाद्य प्रतियोगिता 🎶जहाँ हर थाप में गूँजेगी परंपरा, और हर सुर ...
06/11/2025

🔥 आ रहा है... वो पल जब गूंजेगी देवभूमि की धुन! 🔥

🎶 ढोल–दमौ वाद्य प्रतियोगिता 🎶
जहाँ हर थाप में गूँजेगी परंपरा, और हर सुर में झलकेगा उत्तराखंड का गर्व!

अगर आपके ढोल की ताल में है दम,
तो मंच आपका इंतज़ार कर रहा है नन्दासैंण मेला में!

🎵 आइए, अपनी संस्कृति की धुन को नए जोश से बजाइए!

🛵 ₹50 का लकी ड्रॉ कूपन, किस्मत की स्कूटी स्टार्ट करो! 🎉ड्रीम 11 वाले ऐप चलाते हैं और हमारे यहाँ स्कूटी चलती है! 😎बस ₹50 ...
27/10/2025

🛵 ₹50 का लकी ड्रॉ कूपन, किस्मत की स्कूटी स्टार्ट करो! 🎉

ड्रीम 11 वाले ऐप चलाते हैं और हमारे यहाँ स्कूटी चलती है! 😎

बस ₹50 का कूपन भरो और किस्मत का गियर लगा दो .....
क्योंकि इस बार पहला इनाम स्कूटी और साथ में हैं पावर टिलर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और साइकिल जैसे धमाकेदार इनाम! 🚜❄️🧺🚲

पिछले साल जिनके खेत में हल से काम होता था, इस बार वही पावर टिलर से खेत जोत रहे हैं और जिनके पास साइकिल भी नहीं थी, अब स्कूटी पर पूरे गांव में राउंड ले रहे हैं! 😂

यहाँ न कोई एक्स्ट्रा चार्ज, न जीएसटी की टेंशन
सिर्फ ₹50 और किस्मत की दिशा बदलने का मौक़ा! 💫

👉 पर्यावरण संवर्द्धन पर्यटन एवं विकास मेला, नन्दासैंण 09 से 12 नवंबर 2025
मुस्कान जो परिवार को खुशी के पल दे...

 #पर्यावरण संवर्द्धन, पर्यटन एवं विकास  #मेला नन्दासैंण (चमोली) 9–12 नवम्बर 2025  #लोककलाओं की आकर्षक प्रदर्शनी,  #पारंप...
26/10/2025

#पर्यावरण संवर्द्धन, पर्यटन एवं विकास #मेला नन्दासैंण (चमोली)
9–12 नवम्बर 2025
#लोककलाओं की आकर्षक प्रदर्शनी, #पारंपरिक #हस्तशिल्प का अनूठा संगम, #पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद, #लोकगीत और नृत्य की #संगीतमय दिन, स्थानीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ, बाल-सांस्कृतिक कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण पर संवाद, खेलकूद तथा मनोरंजन गतिविधियाँ,
आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं
नन्दासैंण मेले में संस्कृति और मेलजोल के उत्सव का हिस्सा बनें।

🎉 आ गया है मौका किस्मत आज़माने का! 🎉इस बार मेले में सिर्फ रौनक ही नहीं, आकर्षक इनामों की बरसात भी होगी!बस एक छोटा-सा टिक...
15/10/2025

🎉 आ गया है मौका किस्मत आज़माने का! 🎉

इस बार मेले में सिर्फ रौनक ही नहीं, आकर्षक इनामों की बरसात भी होगी!
बस एक छोटा-सा टिकट खरीदिए और बन जाइए लक्की ड्रा का हिस्सा।
कौन जाने, अगला इनाम आपके नाम ही निकल आए!

🗓 आज ही टिकट खरीदें – 12 नवंबर को इनाम पाएं!
हर टिकट में छिपा है एक नया सरप्राइज़!
ढेरों आकर्षक पुरस्कार आपका इंतज़ार कर रहे हैं।

तो देर किस बात की?
आओ मेले में, मुस्कुराओ और किस्मत आज़माओ!
👉 “शायद अगली खुशी तुम्हारे नाम की हो!”

Paryavaran Sanvardhan Paryatan Evm Vikas Mela

🌿✨ आइए नन्दासैंण मेला  #2025 में! ✨🌿 #पर्यावरण संवर्द्धन, पर्यटन एवं विकास  #मेला नन्दासैंण📅 दिनांक: 9 से 12  #नवम्बर_20...
12/10/2025

🌿✨ आइए नन्दासैंण मेला #2025 में! ✨🌿

#पर्यावरण संवर्द्धन, पर्यटन एवं विकास #मेला नन्दासैंण
📅 दिनांक: 9 से 12 #नवम्बर_2025
📍 स्थान: #नन्दासैंण (चमोली)

पहाड़ की संस्कृति, #लोकसंगीत, परंपरा और प्रकृति

🎶 #लोकनृत्य और #सांस्कृतिक #कार्यक्रम
🌸 #स्थानीय #उत्पादों और #हस्तकला की प्रदर्शनी
🌿 #पर्यावरण संरक्षण व #पर्यटन जागरूकता गतिविधियाँ
🙏 #सांस्कृतिक एवं #सामाजिक समरसता के कार्यक्रम

आओ, अपने पहाड़ की धड़कन से जुड़ें –
#नन्दासैंण मेला आपका स्वागत करता है! 🌺

पर्यावरण संवर्द्धन, पर्यटन एवं विकास मेला  नन्दासैंण की तृतीय बैठक सम्पन्ननन्दासैंण में “पर्यावरण संवर्द्धन, पर्यटन एवं ...
12/10/2025

पर्यावरण संवर्द्धन, पर्यटन एवं विकास मेला नन्दासैंण की तृतीय बैठक सम्पन्न

नन्दासैंण में “पर्यावरण संवर्द्धन, पर्यटन एवं विकास मेला” की तृतीय बैठक श्री विनोद सिंह नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आगामी 9 नवम्बर से 12 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर मेला समिति ने व्यापक रूप से कार्य आरंभ कर दिया है।

बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मेले को सफल बनाने हेतु अपने योगदान का आश्वासन दिया। मेले के विभिन्न कार्यक्रमों के सुचारु संचालन हेतु समिति द्वारा उप-समितियों का गठन किया गया, जिनमें क्षेत्रीय प्रतिनिधि, समाजसेवी तथा स्थानीय जनसमुदाय के सक्रिय सदस्य सम्मिलित किए गए हैं।

बैठक में मेले से संबंधित समस्त व्यवस्थाओंजैसे स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आगंतुकों के स्वागत पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक के समापन अवसर पर मेला समिति के सचिव श्री विनोद मालई ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा की कि प्रत्येक व्यक्ति मेले की सफलता में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करेगा।
゚viralシfypシ゚viralシalシ

10/10/2025

सभी क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवकों व सामाजिक सक्रिय व्यक्तियों को यह सूचित किया जाता है कि आगामी रविवार अर्थात 12 अक्टूबर को 4 दिवसीय (9 नवंबर से 12 नवंबर )पर्यावरण संवर्द्धन पर्यटन एवं विकास मेला 2025 की तृतीय बैठक राजकीय इंटर कॉलेज नंदासैंण में सुबह 11:00 होनी निर्धारित की गई है सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पधारने की कृपा करें, साथ ही साथ अपने बहुमूल्य सुझाव मेला कमेटी के समक्ष रखें ताकि इस क्षेत्रीय मेले को हम और बेहतर व भव्य बना सके। आपके सुझाव व विचार हमारे लिए हमेशा मार्गदर्शन का काम करते हैं धन्यवाद

मेला सचिव
विनोद मालई

08/09/2025

Address

Karnaprayag
246487

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Paryavaran Sanvardhan Paryatan Evm Vikas Mela posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share