Karnal City News

Karnal City News Update citizens of news in and around Haryana.

करनाल में कानून का राज है, और यही एक सशक्त लोकतंत्र की पहचान है।हमारे लोकप्रिय विधायक श्री Jagmohan Anand जी ने कहा था— ...
07/08/2026

करनाल में कानून का राज है, और यही एक सशक्त लोकतंत्र की पहचान है।

हमारे लोकप्रिय विधायक श्री Jagmohan Anand जी ने कहा था— "विश्वास रखिए, सभी को न्याय मिलेगा।" आज उनका यह विश्वास सच साबित हुआ। 24 घंटे से भी कम समय में दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई कर यह संदेश दिया गया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।
इस त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के लिए करनाल पुलिस, पुलिस अधीक्षक (SP) करनाल एवं आदरणीय श्री जगमोहन आनंद जी का हार्दिक धन्यवाद।

करनाल की जनता का विश्वास और भी मजबूत हुआ है कि यहां कानून का राज है, और कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।

आज करनाल में SHO रामलाल के द्वारा चलाए गए अभियान के तहत एक 15 साल पुरानी स्कूटी को भी इन पाउंड कर लिया गया स्कूटी मालिक ...
15/07/2026

आज करनाल में SHO रामलाल के द्वारा चलाए गए अभियान के तहत एक 15 साल पुरानी स्कूटी को भी इन पाउंड कर लिया गया स्कूटी मालिक अपने बच्चे को स्कूल से ला रहा था कि तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया और 15 साल पुरानी स्कूटी होने के कारण स्कूटी को इन पाउंड कर लिया स्कूटी मालिक से स्कूटी की चाबी लेकर उसे वहां से भेज दिया गया
क्या चालान काटकर एक्टिवा को आगे से ना चलाए ऐसे कह के एक्टिवा को छोड़ा नहीं जा सकता था क्या ????????

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले हरियाणा भाजपा के पूर्व ...
26/06/2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले हरियाणा भाजपा के पूर्व लोकतंत्र सेनानी बृज भूषण गुप्ता जी (पिता जी) की मृत्यु पश्चात आपके भाई दीपक गुप्ता को आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मानित किया।

Nayab Saini Ram Bilas Sharma Bharatiya Janata Party (BJP)

करनाल के जाने माने डॉक्टर संदीप चौधरी (मूलचंद किडनी व Eros Hospital) जी के पिता डॉ एसके चौधरी का हुआ निधन। उनका अंतिम सं...
17/06/2026

करनाल के जाने माने डॉक्टर संदीप चौधरी (मूलचंद किडनी व Eros Hospital) जी के पिता डॉ एसके चौधरी का हुआ निधन। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12.30 बजे मॉडल टाउन शिवपुरी में होगा। घर (मकान नम्बर 1075, सेक्टर-13) से निकलने का समय दोपहर 12 बजे का होगा।

13/06/2026

Virat Kohli ne maharaaj ji se liya aashirwad

प्रेस विज्ञप्तिपौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवार्ड नंबर 10 स्थित पार्क नंबर 14 में आज एक भव...
08/06/2026

प्रेस विज्ञप्ति

पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वार्ड नंबर 10 स्थित पार्क नंबर 14 में आज एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद श्री गौरव नागपाल रहे। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य सदस्यों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में श्री अशोक खेतरपाल, श्री बप्पन चौधरी, डॉ. जे.सी. बठला, डॉ. आर.के. चौधरी, एडवोकेट प्रकाश चौधरी, श्री राजीव गुप्ता एवं श्री अमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री गौरव नागपाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

रोबिन परुथी बने कुंजपुरा रोड एसोसिएशन के नए प्रधानफोटो समाचार :कुंजपुरा रोड एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 25 मई ...
25/05/2026

रोबिन परुथी बने कुंजपुरा रोड एसोसिएशन के नए प्रधान
फोटो समाचार :
कुंजपुरा रोड एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 25 मई 2026 को आयोजित की गई। आज की बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल के चेयरमैन नरेंद्र भाम्बा जी ने की। इस बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में श्री बप्पन चौधरी जी को चेयरमैन एवं रॉबिन परुथी जी को प्रधान, श्री सुनील मदान जी को महासचिव, श्री सौरभ माटा जी को कैशियर तथा श्री चिराग डेम जी, श्री सुमित भूटानी जी एवं श्री शिव नारायण जी को उपप्रधान बनाया गया।
इसके अतिरिक्त श्री अमित कुमार जी को मीडिया कोऑर्डिनेटर, श्री रोशनलाल कपूर जी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी के साथ कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई, जिनमें विभिन्न प्रतिष्ठानों से जुड़े व्यापारियों को शामिल किया गया। सभी सदस्यों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का विश्वास जताया।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पंशुल गिरधर, बलराज भारती, भूपिंदर भाटिया, नरेश मदान, नवनीत सिंह गोल्डी खुराना, दिनेश गुलाटी, निशांत शर्मा, दविंदर कुमार, सतीश भाटिया, मयंक गुप्ता, सुनील गुप्ता, सरन पाल, आदि सदस्य मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन :व्यापार मंडल के चेयरमैन नरेंद्र भाम्बा एवं बप्पन चौधरी ने रोबिन परुथी को प्रधान पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए।

25/05/2026

देशभर में 2.61 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल

18/05/2026

महा शिव पुराण कथा करनाल

Address

Karnal

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Karnal City News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share