Mann ki kalam se.

  • Home
  • Mann ki kalam se.

Mann ki kalam se. You can easily find one liners and two liners here based on love...life....motivation...

मैं कभी कभी इस सोच में गुम हो जाती हूं कि सही मायने में सफलता प्राप्त करने का क्या पैमाना है?कितना और कब तक चलते रहना पड...
25/12/2023

मैं कभी कभी इस सोच में गुम हो जाती हूं कि सही मायने में सफलता प्राप्त करने का क्या पैमाना है?कितना और कब तक चलते रहना पड़ता है समाज की नजरों में ख़ुद को सफल साबित करने के लिए??वो कौन सा पायदान है जहां पहुंच कर सब कुछ सरल और सहज लगने लगता है...फिर अचानक ही दिमाग में बिजली सी कौंधती है कि ..ये समाज ...?ये समाज तो स्वयं ईश्वर से भी संतुष्ट नहीं तो फिर हमारे जैसे तुच्छ प्राणियों से कैसे ही संतुष्टि प्राप्त कर सकेगा?

और फिर विचारों की इस उधेड़बुन से एक बात निकल कर आती है कि जीवन में लोगों द्वारा किए गए सवाल तो यूं ही चलते रहेंगे.. कहीं न कहीं,कभी न कभी कोई अगर - मगर और काश रह ही जाएगा और इन सवालों के जवाब तलाशते हुए जीवन न जाने कब अपने अंतिम पड़ाव पर आ जाएगा...। इसीलिए अंत में ख़ुद को इस निष्कर्ष पर पाती हूं कि ये जीवन एक है पर इसे सार्थक बनाए रखने के मौके अनेक और ऐसे ही जीवन को निरंतर सार्थक बनाते हुए आगे बढ़ते रहना ही असल मायनों में सफलता की प्राप्ति होगी।

- Anamika Asthana

लेखन मेरे लिए केवल एक कार्य मात्र नहीं है...लेखन, मेरे भीतर चलने वाले अनगिनत विचारों को शब्दों का रूप देने का साधन भी है...
21/12/2023

लेखन मेरे लिए केवल एक कार्य मात्र नहीं है...लेखन, मेरे भीतर चलने वाले अनगिनत विचारों को शब्दों का रूप देने का साधन भी है...जहां कोई मुझसे मेरे सही गलत होने का प्रमाण नहीं मांगता। जहां मैं अपने विचारों को आकार देने के लिए सर्वथा स्वछंद हूं। जब मैं स्वयं को नहीं समझ पाती तब मेरी लेखनी मुझे समझती है...और समझाती भी है कि विचारों की उधेड़ बुन ही असली जीवन है..। जहां सब सीधा और सरल हो वो जीवन कैसा? चुनौतियों और कठिनाइयों को पार कर लेना ही तो सही मायने में जीवन है। इस जीवन को समझना कठिन अवश्य है पर असंभव नहीं और ऐसे ही मैं भी हर असंभव को संभव बनाते हुए आगे बढ़ने को निरंतर प्रयासरत हूं ।।

- Anamika Asthana

All my motivation comes from Vyankatesh Pandey .... Thankyou for your immense support.....🙏

09/07/2023

Address


Telephone

+917705003832

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mann ki kalam se. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Mann ki kalam se.:

  • Want your establishment to be the top-listed Arts & Entertainment?

Share