Gauntra, Madhoganj

Gauntra, Madhoganj The buildings, cities, places, rooms, trees, weather of your fictional world have to be convincing t

यूपी के हरदोई में बाढ़ अपना कहर दिखा रहा है, वही गंगा नदी अपने सम्मान में जल स्तर से 30 सेंटीमीटर ऊपर उठ चुकी है, करीब 1...
27/08/2023

यूपी के हरदोई में बाढ़ अपना कहर दिखा रहा है, वही गंगा नदी अपने सम्मान में जल स्तर से 30 सेंटीमीटर ऊपर उठ चुकी है, करीब 10 दिनों से लोग मवेशियों के साथ घरों में बंद है.
Hardoi New: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बरसात के साथ ही नरौरा, बिजनौर व हरिद्वार गंगा बैराजों से करीब साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी और छोड़े जाने से नदियों की स्थिति भयावह होती जा रही है. सवायजपुर व बिलग्राम क्षेत्र में गंगा, रामगंगा नदियों में आई बाढ़ से सवायजपुर तहसील क्षेत्र के करीब 35 राजस्व गांवों के 105 मजरे प्रभावित है, जिनमें कुछ पानी से पूरी तरह से घिरे हुए हैं. करीब 10 दिन से मवेशियों के साथ लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं. लोगों के साथ मवेशी भी भूख प्यास से बिलबिलाने लगे हैं. ऐसे में राज्य आपदा मोचन बल लखनऊ (एसडीआरएफ) तथा एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाल लिया है.

बिलग्राम और सवायजपुर तहसील के बाढ़ग्रस्त इलाकों में आपात स्थिति से निपटने के लिए लगाई गई टीमों में एसडीआरएफ टीम लीडर मेजर अभिनव सिंह ने बताया उनकी यूनिट में 16 जवान है जिसके साथ तीन स्टीमर व तीन नावे है.

ये इलाके बाढ़ से बुरी तरह से घिरे हुए हैं
एनडीआरएफ की टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक दीपक कुमार कमालिया ने बताया 20 जवानों की यूनिट है, जिसमें उनके साथ चार मोटर वोट के अलावा रेस्क्यू की सामग्री है. नायब तहसीलदार राजेश कुमार सिंह राहत बचाव कार्य की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में रवाना हुए हैं, बाढ़ का कहर लगातार जारी है. सवायजपुर तहसील क्षेत्र के ढकपुरा,धनियामऊ, मलिकापुर,नदुवापुर नरौथा, सरेसर,मस्तापुर,सुरजनापुर,डिडवन, परचौली,बेहथर,बरहुली, उमरौली जैतपुर,भटौली माफी,मोहद्दीनपुर,गोरिया, मंसूरपुर,तेरा पुरसौली, कुचिला,चंद्रमपुर,अरवल, नोनखारा, नंदना, आलमपुर, बमरौली, दहेलिया,अर्जुनपुर,कुढा भवानीपुर,नगरिया कट, बारामऊ,कटरी भोजपुरी बहता लखी मोर्चा बरान समेत करीब 34 राजस्व गांवो के 105 मजरे बाढ़ से बुरी तरह से घिरे हुए हैं.
गंगा खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर है
बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग मवेशियों समेत पलायन करना शुरू कर दिया है. गंगा में अलग-अलग बैराजों से करीब साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी और छोड़े जाने से बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थितियां लगातार भयावह बनी हुई है!

Address

Vill & Post Gauntra Madhoganj HARDOI
Kanpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gauntra, Madhoganj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share