Jagat Vani

Call Directions Website Contact the establishment

Jagat Vani Jagat Vani is a Media/News Company. Jagat Vani team published fair and balanced news without any po

खुद चली गई लेकिन 6 लोगों को जिंदगी  दे गई 🤔..सैनिक की ब्रेन डेड पत्नी के अंगदान से छह लोगों को मिला नया जीवन. आप इस खबर ...
11/09/2026

खुद चली गई लेकिन 6 लोगों को जिंदगी दे गई 🤔..सैनिक की ब्रेन डेड पत्नी के अंगदान से छह लोगों को मिला नया जीवन. आप इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हमारे देश में करने के उपरांत लोग अपने शरीर को दान दें!

🚨 बड़ी खबर: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म! सफाई कर्मचारियों की 16 मांगों पर सहमति बन गई है।सरकार ने रिक्त पदों पर ...
11/09/2026

🚨 बड़ी खबर: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म! सफाई कर्मचारियों की 16 मांगों पर सहमति बन गई है।
सरकार ने रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी सफाई कर्मचारी नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल जी और कृष्ण बेदी जी भी इस प्रेस वार्ता में मौजूद रहेंगे।

यह सरकार कर्मचारियों की बात सुनने और समाधान निकालने वाली सरकार है।
संवाद से समाधान—यही सुशासन की पहचान है। 🇮🇳

🚨 "गरबा में आस्था रखने वाले हर व्यक्ति का स्वागत होना चाहिए..." पंडालों में मुस्लिमों की एंट्री विवाद पर अमृता फडणवीस का...
11/09/2026

🚨 "गरबा में आस्था रखने वाले हर व्यक्ति का स्वागत होना चाहिए..." पंडालों में मुस्लिमों की एंट्री विवाद पर अमृता फडणवीस का बड़ा बयान! 🛑

नवरात्रि में गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं (मुस्लिमों) की नो-एंट्री को लेकर चल रही बहस के बीच, महाराष्ट्र के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने अपनी बेबाक राय रखी है। उन्होंने इस रोक की मांग से साफ असहमति जताई है।

क्या कहा अमृता फडणवीस ने?
अमृता ने स्पष्ट किया कि "गरबा, नवरात्रि और हिंदू धर्म के दूसरे त्योहारों में जिस भी व्यक्ति की सच्ची आस्था है, उसका हमेशा स्वागत होना चाहिए।"

ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब:
इस बयान के बाद लगातार हो रहे हमलों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा- "इस मुद्दे को लेकर मुझे सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली 'पॉलिटिकल वाइफ' बना दिया गया है। लेकिन मैं कोई राजनेता नहीं, बल्कि देश की एक स्वतंत्र नागरिक हूं और मुझे अपनी बात बेबाकी से रखने का पूरा हक है।"

👇 आपकी क्या राय है?
दोस्तों, गरबा पंडालों में एंट्री को लेकर अमृता फडणवीस के इस विचार से आप कितना सहमत हैं? क्या आस्था के नाम पर सबको अनुमति मिलनी चाहिए? अपनी बेबाक राय नीचे कमेंट्स में जरूर दें! 🗣️⚖️

💔 "बस एक बार बेटे को देख लूं..." मां की आखिरी इच्छा भी रह गई अधूरी! 😭बांग्लादेश से आई इस तस्वीर ने हर किसी का दिल चीर कर...
11/09/2026

💔 "बस एक बार बेटे को देख लूं..." मां की आखिरी इच्छा भी रह गई अधूरी! 😭
बांग्लादेश से आई इस तस्वीर ने हर किसी का दिल चीर कर रख दिया है...

यह सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि एक बेटे की बेबसी और एक मां की तड़प की वह कहानी है, जिसे सुनकर शायद ही किसी की आंखें सूखी रहें।

बांग्लादेश में जेल में बंद हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास की मां संध्या रानी धर लंबे समय से मौत से जंग लड़ रही थीं। जिंदगी के आखिरी पलों में उस बूढ़ी मां की सिर्फ एक ही इच्छा थी— "मरने से पहले अपने बेटे को एक आखिरी बार देखना।"
परिवार ने गिड़गिड़ाकर पैरोल मांगी, लेकिन सिस्टम का दिल नहीं पसीजा और 10 सितंबर की सुबह मां की आंखें हमेशा के लिए बंद हो गईं... बिना अपने बेटे को देखे!

सिर्फ 5 घंटे की मिली मोहलत:
मां के निधन के बाद बेटे चिन्मय कृष्ण दास को अंतिम संस्कार के लिए महज 5 घंटे की पैरोल मिली। जब वह अंतिम संस्कार कर वापस जेल जाने लगे, तो उनका दर्द छलक पड़ा। श्रीकृष्ण के चरणों में सिर रखकर वो जिस तरह फूट-फूटकर रोए, उस दृश्य ने पत्थर दिल को भी रुला दिया।

एक मां अपने बेटे को देखने की आस लिए दुनिया से चली गई... और एक बेटा मां को मुखाग्नि देकर वापस अंधेरी सलाखों के पीछे लौट गया। एक मां और बेटे की इस तड़प पर आप क्या कहेंगे? उनकी आत्मा की शांति के लिए कमेंट बॉक्स में 'ॐ शांति' जरूर लिखें। 🙏

🚨 "स्मार्ट हो... कोई गर्लफ्रेंड तो होगी?" 😱बहू के इस एक सवाल ने रच दी करोड़पति ससुर की हत्या की खौफनाक साजिश!रिश्तों का ...
11/09/2026

🚨 "स्मार्ट हो... कोई गर्लफ्रेंड तो होगी?" 😱
बहू के इस एक सवाल ने रच दी करोड़पति ससुर की हत्या की खौफनाक साजिश!

रिश्तों का कत्ल और दौलत के लालच की सबसे खौफनाक दास्तान! एक लालची बहू ने अपने ही ससुर की करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए घर के नौकर पर डोरे डाले। पहले उसे अपने हुस्न और मीठी बातों के जाल में फंसाया, और फिर उसे मोहरा बनाकर करवा दी ससुर की हत्या।

पैसे के लालच ने इंसानियत को किस कदर अंधा कर दिया है, यह घटना इसका सबसे बड़ा और खौफनाक सबूत है!

👇 आपकी क्या राय है?
चंद रुपयों के लिए अपनों का ही खून बहाने वाली ऐसी कातिल बहू को क्या सजा मिलनी चाहिए? अपनी राय नीचे कमेंट्स में जरूर बताएं! ⚖️

🚨 कानपुर हत्याकांड में बड़ा पर्दाफाश! 🚨"जो लड़की एक चींटी तक नहीं मार सकती, वो अपने ससुर का कत्ल कैसे करेगी?" 😱कानपुर के...
11/09/2026

🚨 कानपुर हत्याकांड में बड़ा पर्दाफाश! 🚨
"जो लड़की एक चींटी तक नहीं मार सकती, वो अपने ससुर का कत्ल कैसे करेगी?" 😱

कानपुर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में जेल में बंद बहू शालू के परिवार ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। शालू के भाई धीरज और बहन सोनिया ने सामने आकर इस केस में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे पूरी मर्डर मिस्ट्री में एक नया मोड़ आ गया है! 👇

क्या शालू को फंसाया जा रहा है? परिवार के 4 बड़े दावे:

🔹 ससुर से थे अच्छे रिश्ते: परिवार का कहना है कि शालू एक आदर्श बहू थी। वह शुगर के मरीज ससुर का पूरा ख्याल रखती थी, फिर वह उनकी जान क्यों लेगी?
🔹 पति पर उठ रहे गहरे सवाल: शालू जेल की सलाखों के पीछे रो-रोकर अपने पति सुब्रत और बेटे श्रीजय का इंतजार कर रही है, लेकिन पति अभी तक उससे मिलने जेल नहीं गया! आखिर क्यों? 💔
🔹 सुपारी किलर से कनेक्शन का सच: भाई धीरज का सबसे बड़ा और सनसनीखेज दावा— "पति सुब्रत ने ही घर के छोटे-मोटे कामों के लिए शालू को विशाल (सुपारी किलर) का नंबर दिया था। शालू सिर्फ घरेलू काम के लिए उसे फोन करती थी। तो फिर विशाल ने हत्या में शालू का नाम क्यों लिया?" 🤔
🔹 खर्च पर पाबंदी की थ्योरी खारिज: बहन सोनिया ने पुलिस की इस बात को सिरे से नकार दिया कि शालू को कम खर्च मिलता था। उन्होंने बताया कि पैसे खत्म होने पर शालू को तुरंत और पैसे मिल जाते थे।

⚖️ सवाल जो अब हर कोई पूछ रहा है:
क्या असली कातिल कोई और है? सुपारी किलर विशाल ने शालू का नाम किसके इशारे पर लिया? सुब्रत अपनी पत्नी से मिलने जेल क्यों नहीं जा रहा?

👇 दोस्तों, आपको इस पूरे मामले में क्या झोल लगता है? क्या वाकई बहू बेगुनाह है और उसे किसी गहरी साजिश का शिकार बनाया गया है? अपनी राय कमेंट्स में जरूर बताएं?

゚ ゚viralシ

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ...
11/09/2026

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर एक किन्नर के साथ फरार हो गया। पीड़िता ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है और अपने पति समेत ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दहेज के लिए होती थी मारपीट
पुलिस को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में मूल रूप से शामली जिले की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि छह साल पहले उसका निकाह मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन इलाके (आर्यपुरी) के रहने वाले इस्तिखार बेग से हुआ था। महिला का कहना है कि निकाह के दौरान उसके मायके वालों ने हैसियत के हिसाब से काफी सामान दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। शादी के कुछ समय बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

किन्नर से अवैध संबंध और घर में विवाद
पीड़िता का सबसे बड़ा आरोप यह है कि उसके पति इस्तिखार के शादी से पहले से ही 'जोया' नाम की एक किन्नर के साथ अवैध संबंध थे। महिला का दावा है कि उसके पास इस संबंध के वीडियो सबूत भी मौजूद हैं। जब भी पति उस किन्नर को घर लेकर आता और वह इसका विरोध करती, तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती थी।

2 जून को किया जानलेवा हमला
शिकायत के अनुसार, प्रताड़ना की हदें तब पार हो गईं जब 2 जून को पति, ननदोई और ससुराल के अन्य सदस्यों ने मिलकर महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि दुपट्टे से उसका गला घोंटने की कोशिश की गई, जिससे वह अचेत हो गई। होश में आने के बाद उसने अपने मायके वालों को इस खौफनाक घटना की जानकारी दी।

मामा के सामने दिया तीन तलाक
घटना की भनक लगते ही मीमलाना रोड निवासी पीड़िता के मामा ससुराल पहुंचे। जब वे ससुराल वालों से बातचीत कर रहे थे, तभी इस्तिखार ने तैश में आकर पत्नी को 'तीन तलाक' दे दिया और उसे बच्चों सहित घर से धक्के मारकर निकाल दिया।

फिलहाल पीड़िता अपने मामा के घर शरण लिए हुए है और अपने तीन बच्चों के भविष्य को लेकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। महिला का कहना है कि उसका पति किन्नर के साथ कहीं भाग गया है। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई है कि इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर फरार पति और दोषी ससुराल वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

🔥 वायरल😱😳😢..प्लेटफॉर्म टिकट से एंट्री, फ्लाइट से सफर! चारबाग स्टेशन पर ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग के 5 सदस्य गिरफ्त...
10/09/2026

🔥 वायरल😱😳😢..प्लेटफॉर्म टिकट से एंट्री, फ्लाइट से सफर! चारबाग स्टेशन पर ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

📰 पूरी जानकारी:
चारबाग रेलवे स्टेशन और आसपास ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 1.24 लाख रुपये नकद और स्कूटी बरामद की गई है।

बताया गया कि आरोपी प्लेटफॉर्म टिकट लेकर स्टेशन में प्रवेश करते थे और भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के बैग व सामान पर हाथ साफ करते थे। पुलिस के मुताबिक, गैंग की कमाई हर महीने करीब 20 लाख रुपये तक बताई गई है और आरोपी चोरी की रकम से फ्लाइट से यात्रा भी करते थे।

RTI से मिली जानकारी में हरियाणा पुलिस के कुछ खेल कोटे से आए पुलिस अधिकारियों की शैक्षणिक योग्यता का रिकॉर्ड स्पष्ट रूप स...
10/09/2026

RTI से मिली जानकारी में हरियाणा पुलिस के कुछ खेल कोटे से आए पुलिस अधिकारियों की शैक्षणिक योग्यता का रिकॉर्ड स्पष्ट रूप से उपलब्ध न होने का मुद्दा उठाया गया था। 👮‍♂️📋

खबर के अनुसार, विभाग तीन DSP स्तर के अधिकारियों की शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी भी RTI के जवाब में नहीं बता पाया था। ❓📑

🏅 खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन देना जरूरी है। देश और राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और सम्मान मिलना भी गलत नहीं है। 🇮🇳🏆

लेकिन सरकारी व्यवस्था में एक चीज उतनी ही जरूरी है—
🔎 पारदर्शिता और जवाबदेही।

अगर किसी व्यक्ति की नियुक्ति, पदोन्नति या सेवा से जुड़े रिकॉर्ड मांगे जाते हैं, तो विभाग के पास उसका स्पष्ट और सत्यापित रिकॉर्ड होना चाहिए। 📂✅

⚠️ आज के संदर्भ में सवाल यह है—
सरकारी भर्तियों और पदोन्नतियों में रिकॉर्ड रखरखाव, RTI जवाबदेही और चयन प्रक्रिया कितनी पारदर्शी होनी चाहिए? 🤔

🏅 खिलाड़ी की उपलब्धि का सम्मान हो, लेकिन सरकारी पद की जिम्मेदारी के लिए जरूरी योग्यता और नियम भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। ⚖️📚

👉 मुद्दा खिलाड़ियों के खिलाफ नहीं था, बल्कि व्यवस्था में पारदर्शिता के पक्ष में था। 🔍

सरकारी नौकरी किसी भी कोटे से मिले—
🏏 खेल | 👤 सामान्य | 📜 आरक्षित | 🏛️ अन्य माध्यम

जनता का अधिकार है कि नियुक्ति और सेवा से जुड़े नियमों का पालन हुआ या नहीं, इसकी जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध हो। 📢

💬 क्योंकि प्रतिभा सम्मान की हकदार है, लेकिन सरकारी पद जवाबदेही की। ⚖️🇮🇳

🚨 कोटा में नाबालिग कोचिंग छात्रा का पीछा करने का मामला, पुलिस जांच में जुटी 😟🚔कोटा में एक नाबालिग कोचिंग छात्रा का कथित ...
10/09/2026

🚨 कोटा में नाबालिग कोचिंग छात्रा का पीछा करने का मामला, पुलिस जांच में जुटी 😟🚔

कोटा में एक नाबालिग कोचिंग छात्रा का कथित तौर पर पिछले कई दिनों से दो कारों से पीछा किए जाने का मामला सामने आया है। 🚗🚗😨

बताया जा रहा है कि डर और दहशत के चलते छात्रा ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपने पिता के कपड़े पहनकर कोचिंग जाना शुरू किया। 👕😔

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 👮‍♂️🔍📋

⚠️ किसी लड़की या बच्चे का पीछा करना, डराना या परेशान करना गंभीर और निंदनीय कृत्य है। 🚫😠

👉 दोषियों की पहचान कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई हो और छात्रा को सुरक्षित माहौल मिले—यही मांग है। ⚖️🙏🛡️

💬 बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले! 👧🛡️❤️

Address

Jind

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jagat Vani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Jagat Vani:

Shortcuts

  • Want your establishment to be the top-listed arts & entertainment?

Share