31/01/2026
बेंगलुरु के के.पी. आग्रहर पुलिस थाने में तैनात एक इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति को चिट फंड धोखाधड़ी के मामले में झूठा फँसाने की धमकी देकर उससे पैसे की मांग की।
पीड़ित व्यक्ति ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि के बाद अधिकारियों ने योजना बनाकर कार्रवाई की और संबंधित इंस्पेक्टर को चार लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद जब उनकी संपत्ति की जांच की गई, तो कुल 26 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का पता चला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह संपत्ति घूस रिश्वतखोरी से अर्जित की गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।