The Journey

The Journey “संसार का अस्तित्व प्रेम है और सात स्वर प्रेम का प्रतीक,प्रेम शब्दों में व्याख्यित नहीं किया जा सकता”

25/04/2026
26/02/2026

🌔श्याम की धुन🌒

अपनी धड़कन में ऐसे छुपा ले मुझे,
अपने नयनों के सपनों में सजा ले मुझे।
मैं तो इक गीत हूँ, गुनगुना ले मुझे,
अपनी साँसों की सरगम बना ले मुझे।

तेरी हिचकी पे मैं तो चला आऊँगा,
तेरे आँचल की खुशबू में समा जाऊँगा।
तू जो मन से मुझे याद करे एक पल,
मैं तेरी हर धड़कन में ठहर जाऊँगा।

तेरी पायल की रुनझुन जो सुन जाऊँ मैं,
अपने सीने में फाल्गुन-सा भर जाऊँ मैं।
तू जो चितवन से छू ले मुझे एक बार,
तेरे स्पर्श में दीपक-सा जल जाऊँ मैं।

तेरे गालों की लाली जो खिलती रहे,
मेरी चाहत भी बनकर मचलती रहे।
तू जो मुस्काए हल्की-सी लाज लिए,
मेरी धड़कन भी उतनी ही बढ़ती रहे।

ये जो मिलन है, ये बस मिलन ही रहे,
हर जनम में यही मेरी धड़कन रहे।
तू ही सरिता, मैं तेरा सागर बनूँ—
बस प्रेम ही प्रेम का बंधन ही रहे।

और जब रात तुझे चुप कर दे कभी,
तेरी नींदों में मेरा ही आलिंगन रहे।
जब दुनिया हमसे सवाल करे,
हर लफ़्ज़ में सदा ही राधा-श्याम रहे।

—Dhiraj Raja💕🖤

Address

Jamshedpur
831013

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Journey posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category