01/03/2026
ईडन गार्डन्स की वो शाम और संजू सैमसन के बल्ले का वो शोर! आज कोलकाता ने सिर्फ़ एक मैच नहीं देखा, बल्कि एक खिलाड़ी की बरसों की तपस्या को सफल होते देखा है।
जब-जब संजू सैमसन का नाम आता था, लोग उनके निरंतरता पर सवाल उठाते थे। लेकिन आज इस खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज जैसे खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ कर रख दी। उनकी एक-एक बाउंड्री उन आलोचकों के लिए करारा जवाब थी जो कहते थे कि संजू बड़े मैचों के खिलाड़ी नहीं हैं।
सच्ची बात तो यह है कि आज संजू ने सिर्फ़ रन नहीं बनाए, बल्कि वेस्टइंडीज को इस वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखाकर टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया है। ईडन के ऐतिहासिक मैदान पर जब हजारों लोग एक सुर में संजू का नाम चिल्ला रहे थे, तब कैरेबियन खिलाड़ियों की 'पावर' और उनका दबदबा पूरी तरह धराशायी हो चुका था।
शुरुआत में विकेट गिरने के बाद जिस तरह से संजू ने जिम्मेदारी संभाली और फिर मैच का रुख बदला, वो किसी करिश्मे से कम नहीं था। गेंदबाजों ने भी आज सही समय पर अपना जलवा दिखाया और वेस्टइंडीज को टूर्नामेंट से विदा कर दिया।
आज की ये जीत हर उस प्रशंसक के नाम है जो संजू के कठिन समय में भी उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा रहा। अब मंजिल बस दो कदम दूर है, सेमीफाइनल में फिर से तिरंगा लहराने को तैयार हो जाइए!