Bharat vikas parishad shakha jakhal mandi

Bharat vikas parishad shakha jakhal mandi Bharat vikas parishad is an NGO doing social activities for the betterment of society

जाखल में भारत विकास परिषद का चिकित्सा जांच शिविर रहा अत्यंत सफलभारत विकास परिषद शाखा जाखल की ओर से आज 3 सितंबर 2024 दिन ...
03/09/2024

जाखल में भारत विकास परिषद का चिकित्सा जांच शिविर रहा अत्यंत सफल
भारत विकास परिषद शाखा जाखल की ओर से आज 3 सितंबर 2024 दिन मंगलवार को चंडीगढ़ रोड स्थित शौनक अस्पताल के आगे निशुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह 6:00 से 7:30 बजे तक अनेक लोगों की निशुल्क शुगर, बीपी के अलावा पल्स रेट की भी जांच की गई। करीब 60 से भी ज्यादा लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया। 30 फ़ीसदी लोगों में मधुमेह पाया गया। वही बीपी ठीक मिला। इस शिविर में विशेष तौर पर शौनक अस्पताल के संचालक डॉक्टर अजय शौनक व उनके स्टाफ ने अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों को समय-समय पर जांच करवाने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष राजीव गोयल ने की। जबकि संरक्षक कृष्ण गर्ग एवं डॉक्टर यादवेंद्र शर्मा की ओर से भी प्रमुख तौर पर शिरकत करते हुए मरीजों को जागरूक का किया गया। शिविर में शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें जाखल मंडी गौशाला प्रधान अशोक बंसल, राइस मिलर से डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव मक्खन लाल सिंगला, एस एस जैन सभा से कांत जैन ने भी शिविर की सराहना करते हुए भारत विकास परिषद की ओर से किए गए कार्यों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि परिषद की ओर से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में जो भूमिका निभाई जा रही है वह अति उत्साह जनक है। सभी लोगों को इस तरह के सामाजिक कार्यों में भाग आवश्यक तौर पर लेना चाहिए। इससे शिविर के अंतर्गत कई महिलाओं बुजुर्गों व अन्य लोगों को चिकित्सा संबंधी परामर्श भी दिए गए। समापन अवसर पर परिषद की ओर से शौनक अस्पताल के संचालक डॉक्टर अजय शौनक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर प्रमोद गर्ग, संजीव गर्ग, गगनदीप जैन, संजीव गोयल, विकास कंसल, पैरी खिप्पल, तरसेम सिंगला, अंकुश गोयल,हैप्पी गोयल, अमित गोयल शंटी , महावीर गोयल, राकेश कुमार, शिव नारायण इत्यादि सहित अन्य कई लोगों ने भी प्रमुख तौर पर इसमें भाग लिया।

*विशेष सूचना*  *भारत विकास परिषद शाखा जाखल की ओर से कल सुबह 3 सितंबर को 6:00 फ्री शुगर जांच कैंप का आयोजन चंडीगढ़ रोड पर...
02/09/2024

*विशेष सूचना*
*भारत विकास परिषद शाखा जाखल की ओर से कल सुबह 3 सितंबर को 6:00 फ्री शुगर जांच कैंप का आयोजन चंडीगढ़ रोड पर एक्सिस बैंक के साथ शौनक अस्पताल के आगे आयोजित किया जाएगा। अतः आप सबसे निवेदन है कि जो भी सज्जन अपनी शुगर जांच करवाना चाहता है तो वह इस कैंप का लाभ उठाएं धन्यवादI* ।

स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं जाखल शाखा की ओर से शानदार कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद शाखा जाखल ...
15/08/2024

स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं जाखल शाखा की ओर से शानदार कार्यक्रम का आयोजन
भारत विकास परिषद शाखा जाखल की ओर से आज स्वतंत्रता दिवस पर जाखल मंडी के ताऊ देवीलाल पार्क में आयोजित किया गया शानदार समारोह इस समारोह में महिला शक्ति की प्रतीक बहन अंजू रानी एवं जाखल मंडी के वरिष्ठ नागरिक श्री रामचरितमानस प्रचार मंडल के संस्थापक पूर्व पार्षद एवं भारत देश की स्वतंत्रता के प्रत्यक्षदर्शी डॉक्टर यादवेंद्र जी शर्मा की ओर से तिरंगा झंडा रोहन किया गया अध्यक्षता शाखा उप प्रधान अमित गोयल शांति द्वारा निभाई गई जबकि प्रमुख वक्ता के तौर पर परिषद के संरक्षक कृष्ण गर्ग की ओर से सभी का स्वागत करते हुए भारत देश की स्वतंत्रता पर विचार रखे गए मंच संचालन प्रमोद गर्ग की ओर से किया गया इस कार्यक्रम में पहुंचे जाखल मंडी के युवा सामाजिक कार्यकर्ता आदित्य बंसल के अलावा मुकेश मौर्य , हरमेश शर्मा अरुण गुप्ता जी पैरी खिप्पल विकास कंसल अनिल गर्ग अशोक कुमार संजीव कुमार गोयल कोषाध्यक्ष संजीव गर्ग हैप्पी गोयल गगनदीप जैन अंकुश गोयल रजत कुमार जी प्रवीण कुमार जी विजय सिंगला जी अगर किसी का नाम रह गया हो तो माफी चाहते हैं एवं महिला शक्ति व बच्चों द्वारा की ओर से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया गया । राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ जिसके उपरांत लड्डू भी वितरित किए गए।

भारत विकास परिषद शाखा जाखल मंडी की ओर से आज आयोजित किए गए स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करते हुए जय हिंद जय भारत
15/08/2024

भारत विकास परिषद शाखा जाखल मंडी की ओर से आज आयोजित किए गए स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करते हुए जय हिंद जय भारत

देवेंद्र बबली बोले मेरा झंडा डंडा तैयार, 5 साल में करवाए करोड़ों के काम-कितनी सच्चाई खुद उनकी जुबानी                     ...
31/07/2024

देवेंद्र बबली बोले मेरा झंडा डंडा तैयार, 5 साल में करवाए करोड़ों के काम-कितनी सच्चाई खुद उनकी जुबानी https://youtu.be/VUgDmE3Ug1Q

जनहित से जुड़ी हर खबर को देखने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें। जुड़ने के लिए तुरंत चैनल को सब्सक्राइब करें। ...

10/02/2024

शिक्षा विभाग की ओर से आज बेहतरीन पत्रकारिता किए जाने पर सम्मानित होने का अवसर मिला। शिक्षा विभाग अधिकारियों एवं तमाम क्ष...
23/01/2024

शिक्षा विभाग की ओर से आज बेहतरीन पत्रकारिता किए जाने पर सम्मानित होने का अवसर मिला। शिक्षा विभाग अधिकारियों एवं तमाम क्षेत्र से आए विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल एवं उनके अभिभावकों के साथ बच्चों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शिक्षा विभाग अधिकारियों द्वारा दिए गए इस सम्मान पर उनका अति आभार

रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर आज मानव सेवा संगम चैरिटेबल अस्पताल टोहाना की ओर से आयोजित सम्मान समारोह म...
14/01/2024

रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर आज मानव सेवा संगम चैरिटेबल अस्पताल टोहाना की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में हरियाणा प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के हाथों सम्मानित होने का अवसर मिला। इस सम्मान पर मानव सेवा संगम चैरिटेबल अस्पताल की पूरी टीम का दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार🙏

12/01/2024
भारत विकास परिषद शाखा जाखल की ओर से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर एक भव्य समारोह का आयोजन जाखल मंडी के ताऊ देवीलाल पार...
12/01/2024

भारत विकास परिषद शाखा जाखल की ओर से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर एक भव्य समारोह का आयोजन जाखल मंडी के ताऊ देवीलाल पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थल पर किया गया इस कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष राजीव गोयल ने की जबकि सड़क सुरक्षा प्रकल्प एवं प्रांतीय संयोजक प्रमोद गर्ग ने मंच संचालन किया जाखल मंडी के एम के एम सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने एनएसएस कैंप के अंतर्गत इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विचार प्रस्तुत किया इस कार्यक्रम में जाखल मंडी के कई गण मान्य लोगों सहित श्री गीता भवन जागरण मंडल के प्रधान शंकर लाल गर्ग हरीश जी गर्ग अवतार सिंह तलवाड़ा तेरापंथ जैन सभा के अशोक जैन गौ रक्षा दल के साहिल इंदौर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह कार्यवाह डॉ रमेश कुमार विस्तारक भानी राम के अलावा अनेक गणमान्य लोगों ने इसमें शिरकत की कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज के सभी लोगों को उनके दिखाएं मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया शंकर लाल गर्ग हरीश गर्ग अवतार सिंह तलवाड़ा एवं अन्य लोगों ने स्वामी विवेकानंद के दिए गए नर की उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक की लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए पर चलते हुए अपने जीवन के लक्ष्य को पाने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को परिषद की ओर से सम्मानित भी किया गया एवं अतिथियों को भी समृद्धि चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में डॉक्टर यादवेंद्र शर्मा कश्मीरी लाल कक्कड़ महावीर गर्ग अमित गोयल हैप्पी गोयल संजीव गर्ग मुनीष गोयल पैरी खिप्पल अंकुश कुमार महावीर गोयल तरसेम सिंगला इत्यादि सभी सदस्यों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

भारत विकास परिषद शाखा जाखल उत्तर क्षेत्र अधिवेशन में भाग लेते हुए
24/12/2023

भारत विकास परिषद शाखा जाखल उत्तर क्षेत्र अधिवेशन में भाग लेते हुए

Address

Jakhal
333305

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat vikas parishad shakha jakhal mandi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category