I can'nt live without you

I can'nt live without you my love is my attiute & my attitute is my life.. Lv never die...
Eyes r says never lie..

+918426881621..
.

30/07/2023
10/12/2020

*❤️स्त्री❤️*

स्त्री को जिसने जैसा चाहा
वैसा परिभाषित किया...
कभी चाँद कहा,
कभी मृगनयनी
कभी चंचल कहा
कभी मंदाकिनी...

कभी कह दिया
फूलों सा नाज़ुक
कभी कह दिया
क्यों इतनी हो भावुक?

कभी कहा गया
देवी का स्वरूप
कभी कहा गया
ममता का रूप

पर सिर्फ़ कह देना,
होने का प्रमाण नहीं होता

क्योंकि उसी स्त्री को कह दिया
किसी ने मुसीबत की जड़
हक़ की आवाज़ जो निकली मुख से
तो कह दिया बदतमीज़ और अक्खड़

फूलों सी नाज़ुक कहकर
जब चाहा उसको दिया मसल...
उसने जब अपने मन की करनी चाही
तो कह दिया कि ये तो
हाथों से गयी है निकल

ख़ुद बनना चाहा
हर बार उसका मालिक
उसको कह दिया
पैसों के पीछे भागने वाली..
पर जब काबिल होकर वो
उठाने लगी मर्द के भी खर्चे
तो कह दिया कि बड़ा है गुरूर!

और इसी गुरूर को तोड़ने की ख़ातिर
कभी किया बलात्कार,
कभी दिया तेजाब डाल..
कभी दहेज़ की आग में जला दिया
कभी कोख़ में ही क़त्ल किया!

और फिर एक दिन
बना दिया उसके नाम का
जो कि दर्शा सके
उसकी महानता...
और छुपा सके,
सारे घिनौने रूप
इस समाज के...

स्त्री को समझने से
कहीं ज़्यादा आसान है
उसके बारे में कुछ भी
लिख देना...
इसलिए ही कभी बुराईयाँ
लिखी गईं उसकी
तो कभी तारीफों के
क़सीदे पढ़े गए...

पर बदला कुछ भी नहीं
अत्याचार कल भी होते थे
अब भी होते हैं, और
यक़ीन के साथ मैं कह सकती हूँ
कि आगे भी होते रहेंगे..

क्योंकि सिर्फ़ अच्छा या
बुरा लिखे जाने से
अत्याचार नहीं थम जाते,
सोच नहीं बदल जाती..

ख़ुद के गिरेबाँ में
झांकना भी ज़रूरी है,
ये सोचा ही नहीं गया..
स्त्री को जिसने जैसा चाहा
वैसा परिभाषित किया।।
🌹🌹🙏 🌹🌹

Address

Jaipura

Telephone

+918426881621

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when I can'nt live without you posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share