15/02/2025
पीरियड फिल्म बनाना बेहद जटिल कार्य है, गहन रिसर्च से लेकर , सेट, कॉस्ट्यूम पर सब पर गहरी नज़र रखनी होती है. आशुतोष ने इस विधा में महारत हासिल कर ली है. लगान और जोधा अकबर में आशुतोष ने हर क्षेत्र को बेहतर और विश्वसनीय बनाने की पुरज़ोर कोशिश की। लगान में जहाँ अवधी भाषा के प्रयोग के लिए, भाषा के मशहूर लेखक के पी सक्सेना को फिल्म के साथ जोड़ा वही जोधा अकबर में उर्दू और मुग़ल संस्कृति के जानकार फिल्म का हिस्सा बने. आज आशुतोष गोवारिकर का जन्मदिन है । मेरा कॉलम इसी फिल्म मेकर के नाम.... *©अविनाश त्रिपाठी*