Delhi poetry club

Delhi poetry club 9818462607

बंजर हो जाओगे ! भवानी प्रसाद मिश्र 💐
08/06/2025

बंजर हो जाओगे !

भवानी प्रसाद मिश्र 💐

Glad to Inform you all that DPC is hosting a meet up after a long time ! Would love to see our old mates.Join and enjoy ...
04/06/2025

Glad to Inform you all that DPC is hosting a meet up after a long time !

Would love to see our old mates.

Join and enjoy a day full of poetry, stories, and gupshup ❣️❣️

Details are there in the Poster!

This is just a resume to our meet ups, we have much more in line up !

See you there ❣️

ओ  विपरीत  समय के साथी आओ अब अनुकूल समय है ! आते  तो  तुमको  मैं अपना ऊँचा  सिंहासन  दिखलाता रथ  पर  बैठाकर मीलों तक आस ...
14/04/2025

ओ विपरीत समय के साथी
आओ अब अनुकूल समय है !

आते तो तुमको मैं अपना
ऊँचा सिंहासन दिखलाता
रथ पर बैठाकर मीलों तक
आस पास के नगर घुमाता

आते तो यह भी दिख जाता
मुझे किसी का कहीं न भय है !

आते तो कोसों पहले से
मेरी कीर्ति कथा सुन लेते
आते तो अक्षुण्ण कोष से
जितना मन होता चुन लेते

आते तो मैं दिखला पाता
मेरा अर्थकोष अक्षय है !

किंतु मुझे है ज्ञात कभी अब
मेरे पास नहीं आओगे
जिसका भी विपरीत समय -
होगा,तुम सिर्फ वहीं जाओगे !

सब कुछ तो तुम देख रहे हो
कहाँ सृजन है कहाँ प्रलय है !

Gyan Prakash Akul

मुझको यक़ीं नहीं है अब क़िस्सा बदल के देख तू चाहता है देखना, चश्मा बदल के देख मरने से बच गया हूँ सो दूँगा यही सलाह बेहतर...
10/04/2025

मुझको यक़ीं नहीं है अब क़िस्सा बदल के देख
तू चाहता है देखना, चश्मा बदल के देख

मरने से बच गया हूँ सो दूँगा यही सलाह
बेहतर तो ये है तू ईरादा बदल के देख

बाहर से बोलते है के मिलकर ख़ुशी हुई
मैं अब भी कह रहा हूँ के मजमा बदल के देख

जिस दिन भी मिल गया खुदा उससे कहूँगा मैं
इसमें नहीं बचा है कुछ दुनिया बदल के देख

Poetry by

Follow

शबाब आया किसी बुत पर फ़िदा होने का वक़्त आया मिरी दुनिया में बंदे के ख़ुदा होने का वक़्त आया उन्हें देखा तो ज़ाहिद ने कह...
08/04/2025

शबाब आया किसी बुत पर फ़िदा होने का वक़्त आया
मिरी दुनिया में बंदे के ख़ुदा होने का वक़्त आया

उन्हें देखा तो ज़ाहिद ने कहा ईमान की ये है
कि अब इंसान को सज्दा रवा होने का वक़्त आया

ख़ुदा जाने ये है औज-ए-यकीं या पस्ती-ए-हिम्मत
ख़ुदा से कह रहा हूँ ना-ख़ुदा होने का वक़्त आया

हमें भी आ पड़ा है दोस्तों से काम कुछ या’नी
हमारे दोस्तों के बे-वफ़ा होने का वक़्त आया

नवेद-ए-सर-बुलंदी दी मुनज्जिम ने तो मैं समझा
सगान-ए-दहर के आगे ख़ुदा होने का वक़्त आया

हरी चंद अख़्तर !

Pramod Pabaiya 💐
18/03/2025

Pramod Pabaiya 💐

ख़ुद का लिखा , ख़ुद ही मिटा, फिर दोष क्या हैं, अन्य के ! Rahul Sharma Poetry
11/03/2025

ख़ुद का लिखा , ख़ुद ही मिटा, फिर दोष क्या हैं, अन्य के !

Rahul Sharma Poetry

नमस्कार दोस्तों,एक बहुत लम्बे अंतराल के बाद DPC अपना पोएटिक इवेंट लेकर आ गया है वापस ! आप सबके प्रयासों से और उपस्थिति स...
23/01/2023

नमस्कार दोस्तों,

एक बहुत लम्बे अंतराल के बाद DPC अपना पोएटिक इवेंट लेकर आ गया है वापस !

आप सबके प्रयासों से और उपस्थिति से इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा, इसके बाद लगातार नियमित रूप से इवेंट्स करने की पूरी कोशिश की जाएगी । जिसमें कुछ बड़े collage, University में आयोजित होने वाले कार्यक्रम भी शामिल है 💐

आइए और हिस्सा बनिए इस कार्यक्रम का 💐
रविवार 29.01.2023
समय 02-05 PM
जगह The comedy club, Hauz khas village , Delhi

कोई रेजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया या शुल्क नहीं है 🙏🏻

आप लोग अपनी यहीं अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकते है ❤️🙏🏻

दिल्ली पोयट्री क्लब

नमस्कार साथियों 🙏आइए जुड़ते हैं इस महफ़िल में, जहां होंगे हमारे प्रिय साथी अपनी अपनी ग़ज़ल, कविताओं और मुक्तकों के साथ।ज...
25/01/2021

नमस्कार साथियों 🙏

आइए जुड़ते हैं इस महफ़िल में, जहां होंगे हमारे प्रिय साथी अपनी अपनी ग़ज़ल, कविताओं और मुक्तकों के साथ।

जुड़िए हमारे साथ शाम 4 बजे दिल्ली पोएट्री क्लब के पेज पर।

धन्यवाद् 🙏

नमस्कार!भारतीय इतिहास में हास्य व्यंग के माध्यम से सर्वप्रथम समाज की कुरीतियों, उनके दुष्प्रभाव और आस पास घट रही अनुचित ...
22/08/2020

नमस्कार!

भारतीय इतिहास में हास्य व्यंग के माध्यम से सर्वप्रथम समाज की कुरीतियों, उनके दुष्प्रभाव और आस पास घट रही अनुचित गतिविधियों को हम सब तक पहुंचाने वाले अनूठे कवि हरिशंकर परसाई जी की जन्मतिथि पर दिल्ली पोएट्री क्लब की ओर से उन्हें कोटि कोटि नमन।

धन्यवाद्

18/08/2020

नमस्कार!

आइए सुनते हैं सम्पूर्ण सिंह कालरा यानी गुलज़ार साहब की एक नज़्म उन्हीं के अंदाज़ में।

दिल्ली पोएट्री क्लब की ओर से गुलज़ार साहब को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

तो आइए और गिनिए... कितने दो हैं..??

धन्यवाद्।

Address

Jaipur

Telephone

9818462607

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Delhi poetry club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Delhi poetry club:

Share