10/09/2017
'वायरलज मोशन' YOUTUBE चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें!
सामग्री
बचा हुआ चावल- 1 कप
गेहूं का आटा- 1 1/2 कप
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
छौंक के लिए
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच
सौंफ- 1/2 चम्मच
सरसों- 1/2 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
विधि
एक बाउल में चावल, आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और जीरा पाउडर डालें। अच्छी तरह से मिलाएं और गूंदें। गूंदे हुए मिश्रण को बराबर हिस्सों में बांटें और उन्हें गट्टे का आकार दें। एक कड़ाही में पानी उबालें। जब पानी अच्छी तरह से उबलने लगे तो उसमें गट्टे डालकर पकाएं। गट्टे में चाकू लगाकर देखें। अगर चाकू पूरी तरह से सूखा है तो इसका मतलब है कि गट्टा पक चुका है। उसे कड़ाही से निकालें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। गट्टे के ऊपर लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और जीरा पाउडर डालें। अच्छी तरह से मिलाएं। कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें सरसों और सौंफ डालें। जब पक जाए तो कड़ाही में गट्टे को डालें। धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं। गर्मागर्म सर्व करें। आप चाहें तो ऊपर से नीबू का रस भी डाल सकती हैं।
नमस्कार दोस्तों, हमारे चैनल वायरलज मोशन पर आप देश दुनिया से जुडी तमाम विडोज़ देख सकते है आप हमारे चैनल के माध्यम से सभी लेटेस्ट विडिओज़ देख सकते है हमारे द्व...