09/08/2026
आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी मीणा हाईकोर्ट, नांगल प्यारीवास में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पधारे पंच-पटेलों, मातृशक्ति, युवा साथियों, सभी भाई-बहनों एवं सर्वसमाज के लोगों का मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।
आज सचमुच शब्द कम पड़ रहे हैं… भावनाएँ बहुत बड़ी हैं। आप लाखों की संख्या में मीणा हाईकोर्ट नांगल प्यारीवास पहुँचे और जिस अद्भुत एकजुटता, भाईचारे और सामाजिक शक्ति का संदेश दिया, वह ऐतिहासिक और अकल्पनीय है। यह जनसैलाब हमारी एकता, संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान है।
हम सबके लाड़ले, चहेते एवं आदरणीय कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जी एवं कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता जगमोहन जी मीना के प्रति आपने जो अपार स्नेह, विश्वास और सम्मान दिखाया, वह हम सभी के लिए गौरव की बात है। यह प्रेम और विश्वास सदैव इसी तरह बना रहे।
आज डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जी एवं जगमोहन जी मीना ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ, संस्कारित एवं मजबूत समाज बनाने का जो संदेश दिया है, हम सभी संकल्प लें कि इसे अपने जीवन में उतारेंगे और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में देश-प्रदेश के सुप्रसिद्ध गायक एवं कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सभी कलाकारों का भी हार्दिक आभार।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान देने वाले पुलिस एवं प्रशासन, सह-संयोजक धुन्धी राम मीना जी, स्थानीय युवा वॉलेंटियर्स, सभी कर्मठ कार्यकर्ता साथियों, पधारे हुए जनप्रतिनिधिगण, निशुल्क चाय-पानी एवं भोजन की व्यवस्था में जुटे सेवाभावी साथियों, सोशल मीडिया साथियों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से धन्यवाद।
इस ऐतिहासिक आयोजन में पधारे माननीय सांसदगण, सभी साथी विधायकगण एवं जनप्रतिनिधिगण का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद। आपने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन के माध्यम से समाजहित, युवा शक्ति, शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक एकता को लेकर जो विचार रखे, वे निश्चित रूप से समाज के लिए मार्गदर्शक एवं आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। सभी अधिकारी कर्मचारियों का भी हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आप सभी ने दिन-रात मेहनत, सेवा और समर्पण के साथ कार्य किया, तभी यह ऐतिहासिक आयोजन सफल हो पाया। इस अभूतपूर्व सफलता के असली हकदार आप सभी हैं। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं साधुवाद।
अपनी गौरवशाली आदिवासी संस्कृति, परंपरा, पहचान और एकता को और मजबूत करें। एकता हमारी ताकत है, संस्कार हमारी पहचान हैं और समाज का उत्थान हमारा संकल्प है।
जय जोहार जय आदिवासी !!
Kirodi Lal Meena