Gawaas.official

Directions

Gawaas.official Voices in Harmony...
Singing Beyond Limits...
United By Music....

*गोठ**शब्दभेद : संज्ञा, स्त्रीलिंग**अर्थ: सैर सपाटा*गवास ग्रुप की यह पहली गोठ.. (उद्देश्य समूह की लगातार सफलताओं को प्रत...
24/08/2026

*गोठ*
*शब्दभेद : संज्ञा, स्त्रीलिंग*
*अर्थ: सैर सपाटा*
गवास ग्रुप की यह पहली गोठ.. (उद्देश्य समूह की लगातार सफलताओं को प्रत्यक्ष रूप से मनाना)..
जयपुर शहर से दूर कंट्री साइड में संत बगीची जैसी शांत सौम्य जगह (नेवटा झील और पाल के किनारे), एक और आकर्षण..
सावन माह में सहस्त्रघट का आयोजन और सभी सदस्यों को उसमें सहभागिता का अवसर, गवास से आगे एक और पुण्य अवसर..
प्रसादी के तौर पर राजस्थानी दाल बाटी, और उसकी शुरुवात कांवड़ियों के भोजन के साथ..
सभी की सम्मलित सहभागिता का एक और उदाहरण, गवास परिवार द्वारा..
*"शिवे तव स्थिते नित्यं, किमन्यः पक्षहीनकः"*
शब्द एवम लेखन- श्री अन्वय राकेश तैलंग 🙏🏼

***आगामी गवास कार्यक्रम******दिनांक-23-08-2026*******ये गवास "भोले बाबा के नाम"*******सावन स्पेशल कार्यक्रम और भक्ति की ...
20/08/2026

***आगामी गवास कार्यक्रम***
***दिनांक-23-08-2026*****
**ये गवास "भोले बाबा के नाम"****
***सावन स्पेशल कार्यक्रम और भक्ति की रसधारा***
***सहस्त्र घट-भोले के भजन-प्रसादी******

20/08/2026

यह "गवास" जीने का मकसद याद दिलाता है....
डॉक्टर राकेश तैलंग (शिक्षाविद एवम साहित्यकार)
-------------------------------------------------------------
भोले सपने पंख
लगाकर उड़ते हैं
सूने आंगन मन भावन
मूरत गढ़ते हैं

अनगढ़‌ जीवन का यह रूप
बहुत भाता है,
यह गवास जीने का मकसद
याद दिलाता है

यह उद्देश्य नहीं
बस एक बहाना है
दुनियाँ के मेले में
अपनी राह बनाना है

हम जो बीत गई
मंजिल के पत्थर
क्‍या यह नहीं कहें
सुर संगम के गीत मधुर हम

हर पडाव फिर एक नयी
मंजिल पाता है
यह गवास जीने का मकसद
याद दिलाता है

काश! हमें कोई
यह राज बता पाये
क्या सुर शास्त्र गणित
यह हमको समझ न आये

मन का जब उल्लास गले में
रच बस जाता
यह गवास तब दिल की
राह स्वयं बनाता

बहते जल के बांध बनाना
रास न आता है
यह गवास जीने का मकसद
याद दिलाता है

सादर
डा0राकेश तैलंग
कांकरोली

18/08/2026

"मैदान में अगर हम डट जाएं...मुश्किल है कि पीछे हट जाएं.."
देश प्रेम और पारिवारिक स्नेह प्रेम में रंगे सभी "दिल से गवासी"...... आखिर देश तभी शांति और सुकून महसूस करेगा जब प्रत्येक देशवासी और उसका परिवार, नातेदार और रिश्तेदार प्रेम, स्नेह और आनंद के साथ मिलजुलकर और मस्त हो कर "गवास परिवार" की तरह रहेंगे.....
"गवास" एक प्रेरणा है..... साथ रहने की, देश को मजबूत करने की......
देश आखिर क्या है ?? .... हम यानी देश...…..

18/08/2026

देशभक्ति.... देश प्रेम के गीत...आपसी प्रेम और स्नेह की स्वरलहरियां... शानदार आयोजन स्थल... स्वादिष्ट भोजन....मतलब सफलता ही सफलता....
15 अगस्त को श्री आनंद जी गोस्वामी द्वारा आयोजित गवास कार्यक्रम जो कि किंग्स कोर्ट वैशाली नगर के थिएटर में सभी "दिल से गवासियों" के आगमन एवं उत्साह पूर्वक भागीदारी से संपन्न हुआ इसके लिए सभी आगंतुकों का हार्दिक धन्यवाद.....
कार्यक्रम की सफलता पूर्वक संपन्नता में विशेषतः मुकेश जी संस्थापक गवास ग्रुप, अभिषेक जी एवं आदित्य जी का अपूर्व सहयोग रहा.....इनके द्वारा बार-बार थिएटर में म्यूजिक सिस्टम के विविध प्रयोग एवं ट्रायल परीक्षण किए गए जिसके परिणाम स्वरुप सभी गायक अपनी शानदार गायन प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके....
कार्यक्रम में दी गई प्रस्तुतियों के सफलतापूर्वक प्रस्तुतीकरण एवं कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग के लिए मिताली जी, तिथि जी और अन्वय जी तथा शिप्रा जी का आभार...
अभिषेक जी एवं मुकेश जी ने सदा की भांति कार्यक्रम का रोचक संचालन किया और गवासियों के अतिरिक्त आगंतुकों को भी अपनी प्रस्तुतियां देने का मौका दे कर सभी को आनंदित किया...

किसी भी कार्यक्रम की सफलता सामूहिक सहभागिता एवं सहयोग से संभव है और इसका प्रत्यक्ष उदाहरण गवास का ये स्वन्त्रता दिवस स्पेशल प्रोग्राम है....

🎶 its the time to GAWAAS...सुरों के संग, देशभक्ति के रंग! 🇮🇳✨​इस 80वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर "दिल से गवासी" लेक...
09/08/2026

🎶 its the time to GAWAAS...सुरों के संग, देशभक्ति के रंग! 🇮🇳✨
​इस 80वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर "दिल से गवासी" लेकर आ रहे हैं एक संगीतमय कार्यक्रम, आज़ादी के तरानों के साथ...🎤🎸
​आइए, भारत की आज़ादी का जश्न सुरीले अंदाज़ में मनाएं और देशभक्ति के गीतों से सजी इस संगीतमय शाम का हिस्सा बनें.....
​दिनांक: 15 अगस्त
समय: दोपहर 2.00 बजे
स्थान: थिएटर, किंग्स कोर्ट वैशाली नगर

05/08/2026

*आगामी गवास कार्यक्रम *
दिनांक : 15 अगस्त 2026
(शनिवार)
कार्यक्रम स्थल : थियेटर परिसर
वर्धमान किंग्स कोर्ट, गांधी पथ वेस्ट, वैशाली नगर ,जयपुर
समय : 3.00 बजे से प्रारंभ
चाय विश्राम 5.00 बजे
भोजन : रात्रि 9.00 बजे से.....
देशभक्ति गीतों के साथ साथ मनपसंद गीतों के माध्यम से गवास की तृप्ति की जाएगी..... सभी का सहयोग अपेक्षित है.......

13/07/2026

GAWAAS- महफ़िल-ए-ग़ज़ल-एक झलक....

गवास एक पारिवारिक संगीतमय ग्रुप है जो अपनो के साथ सेहत, संगीत और स्वाद की त्रिफला औषधि की प्राप्ति हेतु महापुरा परिवार (जयपुर) द्वारा निर्मित है..... उद्देश्य केवल और केवल मनोरंजन करना और मनोरंजन करवाना...कोई प्रतिस्पर्धा नहीं...केवल और केवल संगीत और मनोरंजन.......
इसीलिए "गवास" सोशल मीडिया पर है......
इसी क्रम में दिनांक 05 जुलाई 2026 को "गवास-महफ़िल-ए-ग़ज़ल" का आयोजन किया गया..... प्रस्तुत हैं कुछ छाया चित्रों के माध्यम से एक झलक......
"WELCOME TO GAWAAS"

10/07/2026

"हंगामा है क्यों बरपा.... थोड़ी सी जो पी ली है....." आदित्य भट्ट उर्फ बूली बदमाश......
बचपन में शरारती परंतु अब संजीदा आदित्य भट्ट ने गवास ग्रुप ग़ज़ल स्पेशल में यह महसूस करवाया की लाइव ग़ज़ल गायकी का माहौल कैसे बनाया जाता है ? श्रोताओं को जोड़ने की कला इनके गायन को और बेहतर बनाती है..... वाह वाह......

10/07/2026

"प्यार मुझसे जो किया तुमने...तो क्या पाओगी.."
"है इसी में प्यार की आबरू.. " श्री आनंद जी गोस्वामी एवम श्रीमती मीनाक्षी जी गोस्वामी....
गोस्वामी दंपत्ति... गवास में अपना एक अलग स्थान रखती है और गीतों को बड़ी सादगी और धीरजता के साथ गाने और प्रस्तुति देने हेतु जानी जाती है.... कोई शोर शराबा नहीं, कोई हो हल्ला नहीं... केवल सादगी से आना, प्रस्तुति देना और अपना स्थान पुनः ग्रहण करना.... आपकी सादगी को प्रणाम....

Address

Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gawaas.official posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share