04/07/2024
सारंगी की धुन भारतीय संगीत की आत्मा को प्रकट करती है। इसकी ध्वनि में वह मिठास और गहराई है जो श्रोता के मन को छू जाती है। सारंगी की धुन में वह जादू है जो शांति और संतोष की भावना पैदा करती है।
भक्ति का रस हो, विरह का दर्द हो या प्रेम की मधुरता—सारंगी की धुनें इन सभी भावनाओं को जीवंत कर देती हैं।
और ऐसी ही भावनाये जीवंत हो उठी जब विश्व विख्यात मशहूर सारंगी वादक उस्ताद साबिर खान साहब ने सारंगी पर अपनी उँगलियों का जादू विखेरा | साथ में तबले पर उस्ताद सलामत हुसैन साहब ने जो जुगलबंदी की तो मानो हर कोई साक्षात संगीत की आत्मा से मिल रहा हो |
𝗠𝗨𝗦𝗜𝗖 𝗠𝗘𝗟𝗢𝗗𝗬
𝗦𝗘𝗔𝗦𝗢𝗡 𝟴
(Organized by Musical Safar India
on 29 June 2024 in the Pink City)