03/09/2021
तुम इस दुनिया को तो अलविदा कह गये मेरी जान, हमें नहीं 😏
जितनी खुशी तुमको देख कर होती थी, अब उस से भी ज्यादा दुख हो रहा है तुम्हारे जाने पर।
एक बहुत ही खास रिश्ता था तुम्हारे साथ जैसा शायद ही किसी और के साथ बने और हम तो चाहते हैं ना बने, इतना दुख सहन नही कर पा रहे हैं।
शायद आखों से आंसू बाहर न आयें लेकिन एक बात जान लो सीने के अन्दर का सारा खून आंसू बनकर बह रहा है । हमारा दिल बैठा जा रहा है, पता नहीं यही हमारे साथ भी हो जाये।
हमारे अलावा दो लोग और भी हैं, तुम्हारी मां और शहनाज। जिनका हाल हमारे हाल से भी बहुत ज्यादा बदतर होगा ये हम बहुत अच्छी तरह से समझ सकते हैं, बस बयां नही कर सकते ।
आप बहुत याद आ रहे हो, हो सके तो लौट आना ।
The Men, who can not die from our Hearts