20/04/2026
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के द्वारा नवनिर्मित 'आर्ट गैलरी' में निखत अंसारी के क्यूरेशन में आयोजित प्रथम कला प्रदर्शनी "रंग-ए-राजस्थान" का 17 अप्रैल को शाम 5:00 बजे शुभारंभ हुआ। यह कला प्रदर्शनी 17 अप्रैल 2026 से 17 मई 2026 तक रोज सुबह 11:00 से शाम 7:00 तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।
इस कला प्रदर्शनी में राजस्थान के लगभग 50 बेहतरीन कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित हैं। इस कला प्रदर्शनी में बतौर कलाकार मेरी पेंटिंग- 'Diversity-003' को भी प्रदर्शित किया गया है। इस कलाकृति में विविधता की अवधारणा को बेहद रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है। मैंने अपनी पेंटिंग में पारिवारिक पोट्रेट्स को एक बहुआयामी चेहरे में संयोजित करते हुए मानव संबंधों और भावनाओं की जटिलता को दर्शाया है।
चित्र में उभरती विभिन्न आंखें संवेदनशीलता, जिज्ञासा और आत्मचिंतन जैसे भावों को अभिव्यक्त करती हैं। जल रंग की तरलता और चारकोल की गहराई इस कृति को प्रभावशाली बनाते हुए एकता में विविधता का सुंदर संदेश दिया गया है। 🎨
आप सभी मित्र अपने परिवार के साथ RIC पहुँचकर इस कला प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते है। धन्यवाद 🙏🙏