shabdh_

shabdh_ जो इश्क़ में अधूरा था , वो शब्द में पूरा ?

18/02/2023

Rising INDORE...❤️ आसमान में पतंग सा लहलहाता इंदौर रात में जुगनू सा जगमगाता इंदौर है स्वागत में बाहें पसारे हर पल को उत्...
08/01/2023

Rising INDORE...❤️

आसमान में पतंग सा लहलहाता इंदौर
रात में जुगनू सा जगमगाता इंदौर
है स्वागत में बाहें पसारे
हर पल को उत्सव सा मनाता इंदौर ..

- PANKAJ SHARMA

19/11/2022

25/05/2022
08/03/2022

Happy womens day

Mahadev 💫
01/03/2022

Mahadev 💫

मैं पतंग सा उडूँगातुम हाथ नहीं धागा होना कट जाने पर दोंनो कुछ देर टहलेंगे नीले खुले आसमान में ...
14/01/2022

मैं पतंग सा उडूँगा
तुम हाथ नहीं धागा होना
कट जाने पर
दोंनो कुछ देर टहलेंगे
नीले खुले आसमान में ...

अब भी साथ बचपन लिए घूमता हूँ वहीं चार पुराने यार लिए घूमता हूँ ,रोता हूँ तो बस इन्हीं के कंधों पर और ख़ुशी में इन्हीं के ...
01/08/2021

अब भी साथ बचपन लिए घूमता हूँ
वहीं चार पुराने यार लिए घूमता हूँ ,

रोता हूँ तो बस इन्हीं के कंधों पर
और ख़ुशी में इन्हीं के संग झूमता हूँ ,

हर मुश्किल में खड़े होते आगे मुझसे
साथ इनके जैसे आसमान चूमता हूँ ,

कोई एक दिन मुक़र्रर नहीं है हमारा
हर शाम महफ़िल के बहाने ढूँढता हूँ ।।

- Pankaj Sharma

जाते जाते एक सदी ले गया तू ,लोगो के चेहरे हँसी ले गया तू ।- पंकज शर्मा
07/07/2021

जाते जाते एक सदी ले गया तू ,
लोगो के चेहरे हँसी ले गया तू ।

- पंकज शर्मा

एक बाल्टी बादल तेज़ धूप में काम करते जब सूरज निचोड़ लेगा तुम्हारे माथे का पसीना तब सूरज को आँख दिखा भाप बन उड़ जाना तुम ,और...
18/06/2021

एक बाल्टी बादल

तेज़ धूप में काम करते जब
सूरज निचोड़ लेगा तुम्हारे
माथे का पसीना
तब
सूरज को आँख दिखा
भाप बन उड़ जाना तुम ,

और
मैं उड़ेल दूँगा तुम पर
एक बाल्टी बादल

तब सूरज को परे हटा
बारिश सी बन बरस जाना तुम ...।

- Pankaj Sharma

Address

Indore

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when shabdh_ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to shabdh_:

Share

Category