05/05/2021
#बुखार_का_पहला_दिन: ये छोटा मोटा वायरल बुखार है, ठीक हो जायेगा, मुझे कोविड तो हो ही नहीं सकता, क्योंकि यह बीमारी ही नहीं होती है।
#बुखार_का_दूसरा_दिन: हर बुखार कोविड थोड़े ही होता है, लेकिन फिर भी पैरासिटामोल खा लेता हूँ।
#बुखार_का_तीसरा_दिन: PCR टेस्ट करवा के क्या होगा, सीधे CT Scan करवा लेता हूँ। (सिर्फ 2-3 दिन में CT स्कैन में कुछ खास नहीं आयेगा, तो कोविड इडियट कहेगा कि कोरोना नहीं है)
#बुखार_का_चौथा_दिन: ये बुखार तो पीछे ही पड़ गया, चलो ब्लड टेस्ट करवा लेते हैं। डॉक्टर को पैसे क्यों देने हैं, वो भी तो यही सब टेस्ट करवायेगा। (टेस्ट में टाईफाइड फाल्स पॉजिटिव आयेगा, क्योंकि वह क्रॉस-रिएक्टिव है)
#बुखार_का_पांचवा_दिन: मैंने पहले ही कहा था कि यह टाईफाइड है, अब डॉक्टर को ₹300 क्या देने हैं, कुछ एंटीबायोटिक खरीद के खा लेते हैं।
#बुखार_का_छठा_दिन: अभी, कल ही तो एंटीबायोटिक शुरू किया है, थोड़ा समय तो लगेगा।
#बुखार_का_सातवां_दिन: ये बुखार तो पीछे ही पड़ गया। एक फ्रेंड डॉक्टर है, उस से पूछते हैं। कुछ देर बाद... ये डॉक्टर सब का लैब में कमीशन होता है, देखो PCR Test के लिए बोल रहा है। उसकी रिपोर्ट में भी 1-2 दिन लगेगा।
#बुखार_का_आठवां_दिन: अरे, मुझे सांस लेने में दिक्कत क्यों हो रही है? कोई अस्पताल ले चलो। (लेकिन कोविड रिपोर्ट नहीं है).
#बुखार_का_नौवां_दिन: ऑक्सीजन लेवल 95% से नीचे जा रहा है, लेकिन कहीं बेड नहीं मिल रहा है। ये सरकार एकदम बेकार है।
#बुखार_का_दसवां_दिन: ऑक्सीजन लेवल 90% से नीचे है, बहुत मुश्किल से एक बेड मिला है। लेकिन राहत नहीं है, ये अस्पताल एकदम बेकार है।
#बुखार_का_ग्यारहवां_दिन: वेंटिलेटर पर गये, अब परिवार वाले डॉक्टरों को दोष दे रहे हैं।
#बुखार_का_बारहवां_दिन: मरीज की मौत हो चुकी है, बाकी के लोग डॉक्टरों से लड़ रहे हैं।आप लोगों को कुछ नहीं आता, दो हफ्ते पहले स्वस्थ आदमी की जान को ले लिया।
इसी बीच, कुछ और लोग, इसी जीवन चक्र की तैयारी में लगे हुये हैं।
नोट : बुखार होने पर तुरंत कोविड टेस्ट करवायें लापरवाही ना करे अपना और अपने परिवार का बहुमूल्य जीवन बचायें...