Marm Kala Anusthan

Call Directions Website Contact the establishment

Marm Kala Anusthan Hosting art events and art talk.

::::::: मर्म कला अनुष्ठान एवं प्रिंसेस आर्ट पैसेज की प्रदर्शनी श्रृंखला में इस बार प्रस्तुत है एचिंग प्रिंट्स.भोपाल की स...
10/09/2026

::::::: मर्म कला अनुष्ठान एवं प्रिंसेस आर्ट पैसेज की प्रदर्शनी श्रृंखला में इस बार प्रस्तुत है एचिंग प्रिंट्स.

भोपाल की सुश्री नीतू के एचिंग (Etching) विधा में तैयार नवीन रचनाओं के प्रिंट्स की प्रदर्शनी ""थ्रेडेड टेल्स "" ( Threaded Tails) का आयोजन किया जा रहा है । यहां etching के अतिरिक्त woodcut एवं Collagraph भी प्रदर्शित किए जाएंगे ।

::::::: शुभारंभ - रविवार 13 सितंबर 2026
सायं 6 बजे

::::::::: प्रदर्शनी 13 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रतिदिन 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक (रविवार सहित ) आर्ट पैसेज, प्रिंसेस बिज़नेस स्कायपार्क, C-21 के सामने , इंदौर पर निःशुल्क दर्शनीय रहेगी ।

29/08/2026
20/03/2026
::::::::::AURORA BOREALIS:::::::""एक अभिनव फोटोग्राफिक एग्जिबिशन""शहर के प्रख्यात डॉक्टर  निर्मल जैन द्वारा आइसलैंड में ...
20/03/2026

::::::::::AURORA BOREALIS:::::::
""एक अभिनव फोटोग्राफिक एग्जिबिशन""

शहर के प्रख्यात डॉक्टर निर्मल जैन द्वारा आइसलैंड में प्रकृति की जादुई कलाकारी को अपने कैमरे में संजोया है । फोटो प्रदर्शनी "Aurora Borealis" में शहर के कला प्रेमी प्रकृति की आलौकिक मनोहारी छबियों को देख सकेंगे । ऐसे चमत्कार को कैद करने के लिए एक वैज्ञानिक की सटीकता और एक कलाकार की आत्मा की आवश्यकता होती है। यह प्रदर्शनी डॉ. निर्मल जैन की एकल कृतियों को प्रदर्शित करती है, जो एक वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट हैं और जिनके लिए फोटोग्राफी उनका जुनून है। जहाँ डॉ. जैन का व्यावसायिक जीवन मानव स्वास्थ्य के सूक्ष्म विवरणों के लिए समर्पित है, वहीं उनका हृदय दुनिया की सुन्दरता में बसता है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित पुरस्कार विजेता फोटोग्राफर के रूप में, उन्होंने इस "खगोलीय नाटक" को कैमरे में उतारने के लिए तीन बार नॉर्वे और आइसलैंड की यात्रा की।

प्रदर्शनी 31 मार्च 2026 तक प्रतिदिन 11 बजे से रात्रि 8बजे तक (रविवार सहित ) आर्ट पैसेज, प्रिंसेस बिज़नेस स्कायपार्क, C-21 के सामने , इंदौर पर निःशुल्क दर्शनीय रहेगी ।

डॉक्टर निर्मल जैन
मोबाइल - 9630347604

मर्म कला अनुष्ठान एवं प्रिंसेस आर्ट पैसेज की नवीन फोटो प्रदर्शनी है-  "ऑरोरा बोरेलिस " का शुभारंभ ।शहर के प्रख्यात डॉक्ट...
16/03/2026

मर्म कला अनुष्ठान एवं प्रिंसेस आर्ट पैसेज की नवीन फोटो प्रदर्शनी है- "ऑरोरा बोरेलिस " का शुभारंभ ।
शहर के प्रख्यात डॉक्टर निर्मल जैन द्वारा आइसलैंड में प्रकृति की जादुई कलाकारी को अपने कैमरे में संजोया है । फोटो प्रदर्शनी "Aurora Borealis" में शहर के कला प्रेमी प्रकृति की आलौकिक मनोहारी छबियों को देख सकेंगे । ऐसे चमत्कार को कैद करने के लिए एक वैज्ञानिक की सटीकता और एक कलाकार की आत्मा की आवश्यकता होती है। यह प्रदर्शनी डॉ. निर्मल जैन की एकल कृतियों को प्रदर्शित करती है, जो एक वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट हैं और जिनके लिए फोटोग्राफी उनका जुनून है। जहाँ डॉ. जैन का व्यावसायिक जीवन मानव स्वास्थ्य के सूक्ष्म विवरणों के लिए समर्पित है, वहीं उनका हृदय दुनिया की सुन्दरता में बसता है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित पुरस्कार विजेता फोटोग्राफर के रूप में, उन्होंने इस "खगोलीय नाटक" को कैमरे में उतारने के लिए तीन बार नॉर्वे और आइसलैंड की यात्रा की।
प्रदर्शनी का शुभारम्भ अवसर पर वरिष्ठ न्यूरोफिजिशियन एवं यात्रा वृत्तांत लेखक डॉक्टर अजय सोडानी ने निर्मल जी से उनके आइसलैंड अनुभवों पर चर्चा करते हुए दर्शकों की जिज्ञासा का प्रतिनिधत्व किया।
शहर के वरिष्ठ फोटोग्राफर एवं फोटोशिक्षक श्री हेमशंकर पाठक, वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री सिद्धार्थ सोनी, डॉक्टर अपर्णा सोडानी, चित्रकार हरेन्द्र शाह, श्री महेंद्र राठौर सहित शहर के कलाप्रेमियों, फोटोग्राफर्स की उपस्थिति रही।
प्रदर्शनी 31 मार्च 2026 तक प्रतिदिन 11 बजे से रात्रि 8बजे तक (रविवार सहित ) आर्ट पैसेज, प्रिंसेस बिज़नेस स्कायपार्क, C-21 के सामने , इंदौर पर निःशुल्क दर्शनीय रहेगी ।

मर्म कला अनुष्ठान एवं प्रिंसेस आर्ट पैसेज की आगामी फोटो प्रदर्शनी है-  "ऑरोरा बोरेलिस "शहर के प्रख्यात डॉक्टर  निर्मल जै...
11/03/2026

मर्म कला अनुष्ठान एवं प्रिंसेस आर्ट पैसेज की आगामी फोटो प्रदर्शनी है- "ऑरोरा बोरेलिस "

शहर के प्रख्यात डॉक्टर निर्मल जैन ने आइसलैंड में प्रकृति की जादुई कलाकारी को अपने कैमरे में संजोया है । फोटो प्रदर्शनी "Aurora Borealis" में शहर के कला प्रेमी प्रकृति की आलौकिक मनोहारी छबियों को देख सकेंगे ।

:::::: प्रदर्शनी का शुभारम्भ ::::
:::::: रविवार 15 मार्च 2026 ::::
::::::: संध्या 6 बजे :::::

प्रदर्शनी अंकित एडवरटाइजिंग के सहयोग से मर्म कला अनुष्ठान द्वारा प्रिंसेस आर्ट पैसेज, प्रिंसेस बिज़नेस स्कायपार्क, C-21 के सामने, इन्दौर में आयोजित होगी।

प्रदर्शनी 15 मार्च से 31मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11 से रात्रि 8 ( रविवार सहित) अवलोकनार्थ रहेगी।

मर्म कला अनुष्ठान एवं प्रिंसेस आर्ट पैसेज की आगामी चित्रकला प्रदर्शनी है "" अभि-कृति "".नव वर्ष के सुन्दर व रंगपूर्ण स्व...
08/01/2026

मर्म कला अनुष्ठान एवं प्रिंसेस आर्ट पैसेज की आगामी चित्रकला प्रदर्शनी है "" अभि-कृति "".

नव वर्ष के सुन्दर व रंगपूर्ण स्वागत के लिए शहर के चित्रकार अभिषेक उईके की नवीन चित्र रचनायें तैयार है। पेंटिंग नाइफ व एक्रीलिक रंगों में अभिव्यक्त उनका रचना संसार कला प्रेमियों के लिए नाव वर्ष का तोहफ़ा होगा।

प्रदर्शनी का शुभारम्भ -रविवार 11 जनवरी 2026 को संध्या 5 बजे होगा।

प्रदर्शनी मर्म कला अनुष्ठान द्वारा प्रिंसेस आर्ट पैसेज, प्रिंसेस बिज़नेस स्कायपार्क, C-21के सामने, इन्दौर में आयोजित होगी।

मर्म कला अनुष्ठान एवं प्रिंसेस आर्ट पैसेज की प्रस्तुति - ""महेश बंसल की पुष्प-गंगा "" एक अभिनव छायाचित्र प्रदर्शनी। प्रा...
20/12/2025

मर्म कला अनुष्ठान एवं प्रिंसेस आर्ट पैसेज की प्रस्तुति - ""महेश बंसल की पुष्प-गंगा "" एक अभिनव छायाचित्र प्रदर्शनी।

प्रायः कहीं भी सुन्दर फूलों को देख उनका फोटो ले लिया जाता है परन्तु यहाँ प्रदर्शित चित्रों की विशेषता यह है कि श्री महेश बंसल ने इन फूलों के पौधों को स्वयं रोपा, संभाला और पुष्प आने पर उनके चित्र लिए।

महेशजी न तो फोटोग्राफऱ हैं और न ही बागवान... सहज एक प्रकृति प्रेमी हैं जो बीज व पौधों को देशभर के प्रकृति प्रेमियों को निःशुल्क वितरित करने के लिए प्रसिद्ध हैं।

इस प्रदर्शनी का एक और आकर्षण यह भी है कि पुष्प चित्रों के साथ उनका विवरण भी महेश जी ने बड़े निराले अंदाज से रचा है।

प्रदर्शनी का शुभारम्भ कलाप्रेमी व प्रिंसेस समूह के निदेशक श्री मनोज मनवानीजी द्वारा गुरुवार 25 दिसम्बर 2025, संध्या 5 बजे किया जायेगा.

प्रदर्शनी सभी के लिए 2 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11 से रात्रि 8 बजे (रविवार सहित ) निःशुल्क दर्शनार्थ रहेगी।

Address

Indore
452008

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Marm Kala Anusthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Marm Kala Anusthan:

Shortcuts

Share

Category