The church of Elohim

The church of Elohim if u dead without jesus this is biggest mistake in ur life

04/09/2023
18/08/2023

I'm coming live very soon

पोलुस कलीसिया को तंग करदा मारदा कुटता था उनको जेल में कैद करदा दूख देता था,,,,,,,,,मगर कलीसिया ने कभी किसी प्रशासन से कि...
09/08/2023

पोलुस कलीसिया को तंग करदा मारदा कुटता था उनको जेल में कैद करदा दूख देता था,,,,,,,,,
मगर कलीसिया ने कभी किसी प्रशासन से किसी लीडर से किसी प्रधान से किसी प्रधानमंत्री से उन्होंने मदद नहीं मांगी ना उन्होंने चंकका जाम किया मगर उन्होंने परमेश्वर के आगे घुटने टेक कर प्रार्थना की सब कुछ बदल दिया था
,,,,, इतना काफी नहीं उनकी प्रार्थना में ओर विश्वास में इतनी ताकत थी के राजे रोमी सरकार भी डरती थी और बोलते थे,,,,,,,,,,,,,,
परन्तु यहूदियों ने ईर्ष्या से भरकर बाजार से लोगों में से कई दुष्ट मनुष्यों को अपने साथ में लिया, और भीड़ लगाकर नगर में हुल्लड़ मचाने लगे, और यासोन के घर पर चढ़ाई करके उन्हें लोगों के सामने लाना चाहा। और उन्हें न पाकर, वे यह चिल्लाते हुए यासोन और कुछ भाइयों को नगर के हाकिमों के सामने खींच लाए, “ये लोग जिन्होंने जगत को उलटा पुलटा कर दिया है, यहाँ भी आए हैं। ”
प्रेरितों के काम 17.5-6
,,,,,, आगे आप समझ दार है जिनका विश्वास परमेश्वर पर हो वो जे शारीरिक काम नहीं करता ना वो शरीर के अनुसार लड़ते हैं ,,
क्योंकि शारीरिक व्यक्ति शरीर की बातों पर मन लगाते हैं; परन्तु आध्यात्मिक आत्मा की बातों पर मन लगाते हैं। शरीर पर मन लगाना तो मृत्यु है, परन्तु आत्मा पर मन लगाना जीवन और शान्ति है। क्योंकि शरीर पर मन लगाना तो परमेश्वर से बैर रखना है, क्योंकि न तो परमेश्वर की व्यवस्था के अधीन है, और न हो सकता है। और जो शारीरिक दशा में हैं, वे परमेश्वर को प्रसन्न नहीं कर सकते।
परन्तु जबकि परमेश्वर का आत्मा तुम में बसता है, तो तुम शारीरिक दशा में नहीं, परन्तु आत्मिक दशा में हो। यदि किसी में मसीह का आत्मा नहीं तो वह उसका जन नहीं।
रोमियों 8.5-9
💯 वो तो आत्मा के अनुसार मलयुद्ध करते हैं वहीं असली मसीही है

14/04/2023

हे मनुष्य के सन्तान, इस्राएल के चरवाहों के विरुद्ध भविष्यद्वाणी करके उन चरवाहों से कह, परमेश्वर यहोवा यह कहता है: ह....

26/03/2023

फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा: “हे मनुष्य के सन्तान, अपना मुँह मागोग देश के गोग की ओर करके, जो रोश, मेशेक और तूबल का प्रधान है, उसके विरुद्ध भविष्यद्वाणी कर। (यहे. 39:1) और यह कह, हे गोग, हे रोश, मेशेक, और तूबल के प्रधान, परमेश्वर यहोवा यह कहता है: देख, मैं तेरे विरुद्ध हूँ। मैं तुझे घुमा ले आऊँगा, और तेरे जबड़ों में नकेल डालकर तुझे निकालूँगा; और तेरी सारी सेना को भी अर्थात् घोड़ों और सवारों को जो सब के सब कवच पहने हुए एक बड़ी भीड़ हैं, जो फरी और ढाल लिए हुए सब के सब तलवार चलानेवाले होंगे; और उनके संग फारस, कूश और पूत को, जो सब के सब ढाल लिए और टोप लगाए होंगे; और गोमेर और उसके सारे दलों को, और उत्तर दिशा के दूर-दूर देशों के तोगर्मा के घराने, और उसके सारे दलों को निकालूँगा; तेरे संग बहुत से देशों के लोग होंगे।
“इसलिए तू तैयार हो जा; तू और जितनी भीड़ तेरे पास इकट्ठी हों, तैयार रहना, और तू उनका अगुआ बनना। बहुत दिनों के बीतने पर तेरी सुधि ली जाएगी; और अन्त के वर्षों में तू उस देश में आएगा, जो तलवार के वश से छूटा हुआ होगा, और जिसके निवासी बहुत सी जातियों में से इकट्ठे होंगे; अर्थात् तू इस्राएल के पहाड़ों पर आएगा जो निरन्तर उजाड़ रहे हैं; परन्तु वे देश-देश के लोगों के वश से छुड़ाए जाकर सब के सब निडर रहेंगे। तू चढ़ाई करेगा, और आँधी के समान आएगा, और अपने सारे दलों और बहुत देशों के लोगों समेत मेघ के समान देश पर छा जाएगा।
“परमेश्वर यहोवा यह कहता है, उस दिन तेरे मन में ऐसी-ऐसी बातें आएँगी कि तू एक बुरी युक्ति भी निकालेगा; और तू कहेगा कि मैं बिन शहरपनाह के गाँवों के देश पर चढ़ाई करूँगा; मैं उन लोगों के पास जाऊँगा जो चैन से निडर रहते हैं; जो सब के सब बिना शहरपनाह और बिना बेड़ों और पल्लों के बसे हुए हैं; ताकि छीनकर तू उन्हें लूटे और अपना हाथ उन खण्डहरों पर बढ़ाए जो फिर बसाए गए, और उन लोगों के विरुद्ध जाए जो जातियों में से इकट्ठे हुए थे और पृथ्वी की नाभि पर बसे हुए पशु और अन्य सम्पत्ति रखते हैं। शेबा और ददान के लोग और तर्शीश के व्यापारी अपने देश के सब जवान सिंहों समेत तुझ से कहेंगे, ‘क्या तू लूटने को आता है? क्या तूने धन छीनने, सोना-चाँदी उठाने, पशु और सम्पत्ति ले जाने, और बड़ी लूट अपना लेने को अपनी भीड़ इकट्ठी की है?’
“इस कारण, हे मनुष्य के सन्तान, भविष्यद्वाणी करके गोग से कह, परमेश्वर यहोवा यह कहता है, जिस समय मेरी प्रजा इस्राएल निडर बसी रहेगी, क्या तुझे इसका समाचार न मिलेगा? तू उत्तर दिशा के दूर-दूर स्थानों से आएगा; तू और तेरे साथ बहुत सी जातियों के लोग, जो सब के सब घोड़ों पर चढ़े हुए होंगे, अर्थात् एक बड़ी भीड़ और बलवन्त सेना। जैसे बादल भूमि पर छा जाता है, वैसे ही तू मेरी प्रजा इस्राएल के देश पर ऐसे चढ़ाई करेगा। इसलिए हे गोग, अन्त के दिनों में ऐसा ही होगा, कि मैं तुझ से अपने देश पर इसलिए चढ़ाई कराऊँगा, कि जब मैं जातियों के देखते तेरे द्वारा अपने को पवित्र ठहराऊँ, तब वे मुझे पहचान लेंगे।
“परमेश्वर यहोवा यह कहता है, क्या तू वही नहीं जिसकी चर्चा मैंने प्राचीनकाल में अपने दासों के, अर्थात् इस्राएल के उन भविष्यद्वक्ताओं द्वारा की थी, जो उन दिनों में वर्षों तक यह भविष्यद्वाणी करते गए, कि यहोवा गोग से इस्राएलियों पर चढ़ाई कराएगा? जिस दिन इस्राएल के देश पर गोग चढ़ाई करेगा, उसी दिन मेरी जलजलाहट मेरे मुख से प्रगट होगी, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है। मैंने जलजलाहट और क्रोध की आग में कहा कि निःसन्देह उस दिन इस्राएल के देश में बड़ा भूकम्प होगा। और मेरे दर्शन से समुद्र की मछलियाँ और आकाश के पक्षी, मैदान के पशु और भूमि पर जितने जीव-जन्तु रेंगते हैं, और भूमि के ऊपर जितने मनुष्य रहते हैं, सब काँप उठेंगे; और पहाड़ गिराए जाएँगे; और चढ़ाइयाँ नाश होंगी, और सब दीवारें गिरकर मिट्टी में मिल जाएँगी। (होशे 4:3) ”
यहेजकेल 38.1-20
परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है कि मैं उसके विरुद्ध तलवार चलाने के लिये अपने सब पहाड़ों को पुकारूँगा और हर एक की तलवार उसके भाई के विरुद्ध उठेगी। मैं मरी और खून के द्वारा उससे मुकद्दमा लड़ूँगा; और उस पर और उसके दलों पर, और उन बहुत सी जातियों पर जो उसके पास होंगी, मैं बड़ी झड़ी लगाऊँगा, और ओले और आग और गन्धक बरसाऊँगा। (यशा. 66:16) इस प्रकार मैं अपने को महान और पवित्र ठहराऊँगा और बहुत सी जातियों के सामने अपने को प्रगट करूँगा। तब वे जान लेंगी कि मैं यहोवा हूँ।
यहेजकेल 38.21-23

क्योंकि परमेश्‍वर सब कामों और सब गुप्त बातों का, चाहे वे भली हों या बुरी, न्याय करेगा। (2 कुरिन्थियों. 5:10)सभोपदेशक 12:...
02/03/2023

क्योंकि परमेश्‍वर सब कामों और सब गुप्त बातों का, चाहे वे भली हों या बुरी, न्याय करेगा। (2 कुरिन्थियों. 5:10)
सभोपदेशक 12:14

19/01/2023

subscribe my you tube channel

26/12/2022

मनुष्यों की तुलना भेड़ से की जाती है। और भेड़ों में बिना प्रश्न किए भीड़ का अनुसरण करने का स्वभाव होता है। हालाँकि यीशु ने आकर हमें परमेश्वर के वचन से सब कुछ जाँचना सिखाया। फरीसियों ने मानवीय परंपराओं को बढ़ाया। यीशु ने परमेश्वर के वचन को बढ़ाया। मनुष्य को हर उस वचन से जीना था जो परमेश्वर के मुख से निकला था (मत्ती 4: 4)।

यीशु जिस लड़ाई में लगातार फरीसियों के साथ लगा हुआ था, वह परमेश्वर के वचन बनाम मनुष्यों की परंपराओं की पुरानी लड़ाई थी। कलीसिया में, आज हम उसी लड़ाई में लगे हुए हैं। परमेश्वर का वचन एकमात्र प्रकाश है जो हमारे पास पृथ्वी पर है। और जब परमेश्वर ने आरंभ में ज्योति को बनाया, तो उसने तुरंत उसे अंधेरे से अलग कर दिया। पाप के साथ-साथ मानवीय परंपरा भी अंधकार है। हमें इन दोनों को परमेश्वर के शुद्ध वचन से अलग करने के लिए बुलाया गया है ताकि कलीसिया में कोई मिश्रण न हो।

क्रिसमस (बड़ा दिन)

क्रिसमस पर विचार करें, जिसे बहुतों द्वारा यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। सभी धर्मों के दुकानदार क्रिसमस का इंतजार करते है, क्योंकि यह एक ऐसा समय है जब वे बहुत लाभ कमा सकते हैं। यह एक व्यावसायिक त्योहार है, आत्मिक नहीं। क्रिसमस कार्ड और उपहारों पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। शराब की बिक्री भी इस समय काफी बढ़ जाती है।

फिर क्या यह वास्तव में परमेश्वर के पुत्र का जन्मदिन है, या किसी अन्य ' यीशु' का?

आइए हम सबसे पहले परमेश्वर के वचन को देखें। बाइबल हमें बताती है कि यहूदिया के खेतों में चरवाहे अपनी भेड़ों के साथ थे, जिस रात यीशु बैतलहम में पैदा हुआ था (लूका 2: 7-14)। पालिस्तियों के चरवाहे अक्टूबर से फरवरी तक रात में खुले खेतों में अपने झुंड को बाहर नहीं रखते और उन महीनों के दौरान बारिश और ठंड दोनों का मौसम होता है। इसलिए वास्तविक यीशु का जन्म मार्च और सितंबर के बीच कभी हुआ होगा। 25 दिसंबर को एक और 'यीशु' का जन्मदिन होना चाहिए, जो बिना नया जन्म पाए मनुष्यों द्वारा एक बिना विचारशील ईसाईजगत पर थोप दिया गया है!

इसके अलावा, भले ही हमें यीशु के जन्म की सही तारीख पता भी हो, लेकिन यह सवाल अभी भी कायम है कि क्या परमेश्वर ने उसकी कलीसिया को इसे मनाने का इरादा किया है। यीशु की माँ मरियम निश्चित रूप से यीशु के जन्म की सही तारीख जानती होंगी। और वह पिन्तेकुस्त के दिन के बाद कई सालों तक प्रेरितों के साथ थी। फिर भी यीशु के जन्म की तारीख का कहीं भी उल्लेख नहीं है। यह क्या दिखाता है? सिर्फ यह - कि परमेश्वर ने जानबूझकर यीशु के जन्म की तारीख को छिपाया, क्योंकि वह नहीं चाहता था कि कलीसिया इसे मनाए। यीशु एक साधारण नश्वर नहीं था जिसका जन्मदिन साल में एक बार मनाया जाए। वह परमेश्वर का पुत्रथा "जिसके दिनों का न आदि है", हमारे असमान (इब्रानीयों 7: 3) परंतु परमेश्वर चाहता है कि हम प्रतिदिन यीशु के जन्म, मृत्यु, पुनरुत्थान और ऊपर उठाए जाने को पहचानें, न केवल वर्ष में एक बार।

पुरानी और नई वाचाओं के बीच के अंतर की समझ भी हमें यह समझने में सक्षम करेगी कि परमेश्वर क्यों नहीं चाहते कि उनके बच्चे अब कोई विशेष पवित्र दिन मनाएं। पुरानी वाचा के तहत, इस्राएल को कुछ दिनों को विशेष रूप से पवित्र दिनों के रूप में मनाने की आज्ञा दी गई थी। लेकिन वह केवल एक छाया थी। अब जब हमारे पास मसीह है, परमेश्वर की इच्छा यह है कि हमारे जीवन का हर दिन समान रूप से पवित्र हो। यहां तक कि साप्ताहिक सब्त भी नई वाचा के तहत खत्म हो चुका है। यही कारण है कि नए नियम में कहीं भी पवित्र दिनों का उल्लेख नहीं किया गया है (कुलुस्सियों 2: 16,17)।

फिर क्रिसमस और ईस्टर ने ईसाईजगत में कैसे प्रवेश किया? इसका उत्तर है: उसी तरह जिस तरह से बच्चो का बपतिस्मा, दशवांश, पुरोहिताई और कई अन्य मानवीय परंपराओं और पुरानी वाचा की प्रथाओं ने शैतान की चालाक कार्यप्रणाली से प्रवेश किया।

जब सम्राट कॉन्सटेंटाइन ने 4 वीं शताब्दी में ईसाई धर्म को रोम का राजकीय धर्म बना दिया, तो बड़ी भीड़ नामधारी ईसाई (केवल 'नाम) से' बन गए, बिना किसी हृदय परिवर्तन के। लेकिन वे अपने दो महान वार्षिक उत्सवों को छोड़ना नहीं चाहते थे - दोनों ही सूर्य की पूजा से जुड़े थे। 25 दिसंबर को सूर्य-देवता का जन्मदिन था, जब सूर्य जो दक्षिणी गोलार्ध में चला गया था, उसकी वापसी यात्रा (शीतकालीन संक्रांति) शुरू हुई। दूसरा मार्च / अप्रैल में बसंत त्योहार था, जब उन्होंने सर्दियों की मृत्यु और उस गर्मी का जन्म मनाया, जो उनके सूर्य-देवता लाए थे। उन्होंने अपने सूर्य-देवता का नाम बदलकर 'यीशु' रखा और अपने दो महान त्योहारों को मनाते रहे, अब ईसाई त्योहारों के रूप में और उन्हें क्रिसमस और ईस्टर कहा।

एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका (धर्मनिरपेक्ष इतिहास में एक प्राधिकरण) में क्रिसमस की उत्पत्ति के बारे में निम्नलिखित बातें है:
"25 दिसंबर फिलोकलस के अपराजित सूरज की मिथ्राटिक दावत थी। क्रिसमस (बड़े दिन) की परम्पराओं का इजात मसीही समकाल के आने से बहुत समय पहले ही हुआ था - जिसका उद्रम सामायिक , अन्यजातीय , धार्मिक एवं राष्ट्रिय कार्यक्रमों से हुआ , दंतकथा एवं परम्पराओं से संरक्षित। यीशु मसीह के जन्म की सही तारीख या साल कभी संतोषजनक नहीं रहा , लेकिन जब 440 ईसवी सन्‌ में कलीसिया के पादरियों (फादरों) ने इस कार्यक्रम को मनाने की तारीख तय की , तो उन्होंने बड़ी बुद्धिमानी से शीतकालीन संक्रांति के दिन को चुना जो पहले से ही लोगों के मन में दृढ़ता से तय था और उनका सबसे महत्वपूर्ण त्योहार था। जैसे कि ईसाई धर्म मूर्तिपूजक भूमि के लोगों में फैलता गया , शीतकालीन संक्रांति की कई प्रथाओं को ईसाई धर्म के लोगों के साथ मिश्रित किया गया" (1953 संस्करण , खंड 5 , पृष्ठ 642 ए , 643)।

इन अन्यजाति रीति-रिवाजों का आरंभ बेबीलोन के धर्म से हुआ जिसकी शुरुआत निम्रोद ने की (उत्पत्ति 10: 8-10)। परंपरा हमें बताती है कि उसके मरने के बाद, उनकी पत्नी सेमिरमिस को एक नाजायज बच्चा हुआ, जिसका उसने दावा किया की यह निम्रोद है जो फिर से जीवन में वापस आ गया। इस प्रकार मां और बच्चे की पूजा शुरू हुई, जिसे सदियों बाद नामधारी ईसाइयों ने 'मरियम और यीशु' में बदल दिया।

इस शिशु-देवता का जन्मदिन 25 दिसंबर को प्राचीन बेबीलोनियों द्वारा मनाया गया था। सेमीरामिस स्वर्ग की रानी (यिर्मयाह 44:19) थी, इफिसुस में सदियों बाद उसे डायना या अरतिमिस (प्रेरितों के काम 19:28) के रूप में पूजा गया।

सेमिरमिस ने दावा किया कि एक पूर्ण विकसित सदाबहार पेड़ एक मृत पेड़ के टुकड़े से रातोंरात बढ़ गया। यह निम्रोद के जीवन में वापस आने और मानव जाति के लिए स्वर्ग के उपहार लाने का प्रतीक था। इस प्रकार एक देवदार के पेड़ को काटने और उस पर उपहार लटकाने की प्रथा शुरू हुई। यही आज के क्रिसमस ट्री का मूल है! (गूगल सर्च इन सभी तथ्यों को साबित करने वाले सभी दस्तावेज़ दिखाएगा)।

इस प्रकार परमेश्वर कहते हैं, "अन्यजातियों की चाल मत सीखो , क्योंकि देशों के लोगों की रीतियां तो निकम्मी हैं। मूरत तो वन में से किसी का काटा हुआ काठ है जिसे कारीगर ने बसूले से बनाया है। लोग उसको सोने-चान्दी से सजाते और हथोडे से कील ठोंक ठोंककर दृढ़ करते हैं कि वह हिल-डुल न सके " । (यिर्मयाह 10: 2-4) ।

Address

Hoshiarpur

Telephone

+917973969545

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The church of Elohim posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share