Hazaribagh - Barkatha city

Hazaribagh - Barkatha city Barkatha is a block in Barhi subdivision of Hazaribagh district in state of Jharkhand. Barkatha Block was established on 12 July 1955.

Gram panchayats under Barkatha panchayat are as follows: Alagdiha, Barkangango, Barkatha North, Barkatha South, Bedokala, Belkapi, Chalkusha, Chaube, Chechkapi, Chuglamo, Gainda, Gaipahari, Gangpacho, Gorhar, Jhurjhuri, Kapka, Khargu, Konharakhurd, Manaiya, Maskedih, Salaiya, Salaiyadih, Sewatand, Shiladih, Sudan, and Tuiyo. Surajkund hot spring is 5 kilometres (3.1 mi) from Barkatha on National H

ighway 2/ Grand Trunk Road. Surajkund hot spring (also called Surya Kund) is a natural hot spring in Belkapi gram panchayat of Barkatha block. Surajkund has a hot water spring containing sulphur that has healing properties. Tourism department of Jharkhand has planned to set up spas, saunas, massage parlours, restaurants and convention halls here. Surajkund hot spring is claimed to be the hottest spring in India. Surajkund hot spring has a surface temperature of 87 °C (189 °F) and an average subsurface temperature of 165 °C (329 °F). According to recent assessment, India has a large potential of geothermal energy, which can be gainfully utilized for power generation, Jharkhand possesses a good share of these. Of the total recorded sites numbering 340 in India (assessed by Geothermal Education office - US), around 60 sites are in Jharkhand. Surajkund is among the most prospective sites. Other prospective sites in Jharkhand are: Tantolaya / Tantlol, in Santhal Paragana division, and Thatha / Konraha and Jarom in Palamu district.

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें एक स्टूडेंट की मौत हो गई। वहीं, 3 गंभीर रूप...
06/09/2026

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें एक स्टूडेंट की मौत हो गई। वहीं, 3 गंभीर रूप से घायल हैं।

बिल्डिंग में हॉस्टल चलता था। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के वक्त छात्र कमरों में थे और बेसमेंट में खुदाई चल रही थी। 5 का रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि मलबे में कितने बच्चे फंसे हैं।

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰      *आज का राशिफल*  *06 सितंबर 2026, रविवार* 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰👉 *06 सितंबर 2026, रविवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष क...
06/09/2026

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*06 सितंबर 2026, रविवार*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
👉 *06 सितंबर 2026, रविवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सायं 07:31 PM तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होगी। इस दिन आर्द्रा नक्षत्र सायं 07:53 PM तक रहेगा, उसके बाद शुभ नक्षत्र पुनर्वसु प्रारंभ होगा। चंद्रमा दिन भर मिथुन राशि में ही संचार करेगा। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य श्री कुमार सौरभ जी से राशि अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे और बेहतर बना सकते हैं।*

🐑 *_मेष राशि : चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। आपको अपने अटके कामों को पूरा करने में इसका इस्तेमाल करना चाहिए। दिन बहुत लाभदायक नहीं है- इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएँ जो सिर्फ़ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। मुमकिन है कि आपके आँसुओं को पोंछने के लिए कोई ख़ास दोस्त आगे आए। खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दूर्घटना होने की भी संभावना है इसलिए संभलकर रहें। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है। संभव है कि परिवार के साथ किसी नज़दीकी रिश्तेदार से मिलने जाना हो और इसके लिए दिन ठीक भी है। हालाँकि किसी पुरानी ख़राब घटना का ज़िक्र करने से बचें, नहीं तो वातावरण में तनाव पैदा हो सकता है।_*

*_उपाय :- एक नीले कपड़े में काली, मिर्च, एक कच्चा कोयला, साबुत काली उड़द बांधकर बहते जल में प्रवाहित करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।_*

🐂 *_वृषभ राशि : इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।आपके हँसी-मज़ाक़ का लहज़ा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपसे उसे यह सबक़ मिलेगा कि ज़िंदगी की ख़ुशी बाहरी चीज़ों में नहीं, बल्कि ख़ुद के ही भीतर है। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है; लेकिन धैर्य बनाए रखें। समय को व्यर्थ गँवाने की बजाय आज किसी विदेशी भाषा को सीखना आपके वार्तालाप के तरीक़ों में वृद्धि कर सकता है।_*

*_उपाय :- सुबह उठते साथी ही ॐ हं हनुमते नमः का 11 बार उच्चारण करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।_*

👩‍❤️‍👨 *_मिथुन राशि : का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।आज के दिन आराम करना ज़रूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुज़रे हैं। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। बच्चों की उनसे जुड़े मामलों में मदद करना आवश्यक है। किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। शादी के ठीक पहले के ख़ूबसूरत दिनों की याद ताज़ा हो सकती है - वही छेड़छाड़, आगे-पीछे घूमना और इज़हार गर्माहट पैदा करेंगे। अगर आप अपने दिन को ज़रा बेहतर व्यवस्थित करें, तो अपने खाली समय का पूरा सदुपयोग कर काफ़ी काम कर सकते हैं।_*

*_उपाय :- पूजा स्थल में सफेद शंख की स्थापना करके उसकी नियमित पूजा करने से आर्थिक उन्नति होगी।_*

🦀 *_कर्क राशि : ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें। अगर आप सोचते हैं कि यार दोस्तों के साथ आवश्यकता से अधिक वक्त बिताना आपके लिए सही है तो आप गलत हैं ऐसा करने से आपको आने वाले वक्त में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और कुछ नहीं। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है। बिना किसी को बताए आज आप घर में छोटी-मोटी पार्टी रख सकते हैं।_*

*_उपाय :- काली गाय की सेवा करने से प्रेम सम्बन्ध अच्छे चलेंगे।_*

🦁 *_सिंह राशि : मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें। याद रखें – यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या फ़ायदा? माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। आपके प्रिय/जीवनसाथी का फ़ोन आपका दिन बना देगा। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे। आपको महसूस हो सकता है कि आपके घर वाले आपको नहीं समझते और इसलिए आप उनसे आज दूरी बना सकते हैं।_*

*_उपाय :- अगर आप अपने रिश्तों को ख़ुशनुमा बनाने की सोच रहें हैं तो अपना चरित्र हमेशा सही रखें। झूठ नहीं बोले । किसी को सताए नहीं । झूठी गवाही कभी भी न दें।_*

👰🏻‍♀ *_कन्या राशि : टो,पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो।बच्चे आपकी शाम को ख़ुशी की चमक लाएंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएँ। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरुरत है। कोशिश करें की कोई आपकी बातों या काम से आहत न हो और पारिवारिक ज़रूरतों को समझें। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। ग्रह इशारा कर रहे हैं कि धार्मिक क्रियाकलापों की अधिकता हो सकती है, मसलन आप मंदिर जा सकते हैं, दान-दक्षिणा भी संभव है और ध्यान-धारणा का अभ्यास भी किया जा सकता है।_*

*_उपाय :- गणेश या विष्णु जी के मंदिर में कांसे की ज्योत दान में देने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।_*

⚖️ *_तुला राशि : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। सिर्फ़ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ख़र्चा कर सकते हैं। बावजूस इसके, आप इस वक़्त का पूरा लुत्फ़ उठा पाएंगे। आधुनिक दौर का मंत्र है – जमकर काम करें और उससे भी ज़्यादा जमकर पार्टी करें। लेकिन इतना भर याद रखें कि ज़रूरत से ज़्यादा पार्टी भी सेहत को नासाज़ कर सकती है।_*

*_उपाय :- बोरियत से बचने के लिए खाने में गुड़ का प्रयोग करना न भूलें।_*

🦂 *_वृश्चिक राशि : तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु।आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। अगर आप छात्र हैं और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं। आप बहुत कुछ करना चाहते हैं, फिर भी मुमकिन है कि आप आज चीज़ों को बाद के लिए टाल दें। दिन ख़त्म होने से पहले उठें और काम में लग जाएँ, नहीं तो आपको महसूस होगा कि पूरा दिन बर्बाद हो गया है।_*

*_उपाय :- 'ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः' इस मंत्र का 11 बार उच्चारण करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।_*

🏹 *_धनु राशि : ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।आँखों के मरीज़ प्रदूषित जगहों पर जाने से बचें, क्योंकि धूँआ आपकी आँखों को और नुक़सान पहुँचा सकता है। अगर मुमकिन हो तो सूरज की तेज़ रोशनी से भी बचे। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आज अपने ख़ूबसूरत कामों को दिखाने के लिए आपका प्रेम पूरी तरह खिलेगा। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। दोस्तों से गपशप करना एक अच्छा टाइमपास हो सकता है, परन्तु लगातार फ़ोन पर बात करने से सिरदर्द भी संभव है।_*

*_उपाय :- अपने वजन के बराबर जौ गौशाला में दान करने से स्वास्थ्य अच्छा होगा।_*

🐊 *_मकर राशि : भो,ज, जी,जू,जे जो, खी,खू, खे, खो, गा, गी।अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी ग़ौर करें, इससे आपको दिली ख़ुशी हासिल होगी। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाक़ात संभव है, जिसके चलते पुरानी ख़ुशनुमा यादें फिर तरोताज़ा होंगी। आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है। छात्रोंं के दिमाग में आज प्यार का बुखार छा सकता है और इस वजह से उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन के लिहाज़़ से यह बढ़िया दिन है। साथ में एक अच्छी शाम गुज़ारने की योजना बनाएँ। छोटेे कारोबारी अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए आज उन्हें पार्टी दे सकते हैं।_*

*_उपाय :- सरसों के तेल में अपना मुख देखकर दान करने से स्वास्थ्य अच्छा होगा।_*

⚱️ *_कुम्भ राशि : गू, गे, गो, सा, सि, सू, से, सो, द।स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर पागलपन है। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। घर में तालमेल बनाए रखने के लिए साथ में मिलकर काम करें। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। वक्त पर चलने के साथ-साथ अपनों को वक्त देना भी आवश्यक है। यह बात आज आप समझेंगे लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने घरवालों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं। दोस्तों के साथ फ़ोन पर गपशप से बढ़िया और क्या हो सकता है, इससे आपकी ऊब भी दूर होगी।_*

*_उपाय :- हफ्ते भर के काम का बोझ आज आपके सिरदर्द की वजह बन सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए सफेद चन्दन का तिलक मस्तक पर करें।_*

🐬 *_मीन राशि: दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। बच्चे की तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। प्यार का बुख़ार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। शाम का वक्त अच्छा रहे इसके लिए आपको दिनभर मन लगाकर काम करने की जरुरत है। विवाह के बाद कई बातें ज़रूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं। आज किसी बुजुर्ग के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है ऐसे में अपने गुस्से को काबू में रखें।_*

*_उपाय :- लगातार 108 दिन किसी भी बुजुर्ग महिला के चरण स्पर्श करना पारिवारिक सुख के लिए लाभकारी है।_*

*_जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ_*

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*🎯आज की वाणी👉*🌹*सा विद्या या मदं हन्ति*      *सा श्रीर्यार्थिषु वर्षति ।* *धर्मानुसारिणी   या  च*      *सा   बुद्धिरभिधी...
06/09/2026

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*सा विद्या या मदं हन्ति*
*सा श्रीर्यार्थिषु वर्षति ।*
*धर्मानुसारिणी या च*
*सा बुद्धिरभिधीयते ।।*
(दर्पदलनम्, ३/३)
*अर्थात् 👉*
_विद्या वह है जो मद को दूर करे । लक्ष्मी वह है जो याचकों पर बरसे । बुद्धि वह है जो धर्मानुसारिणी हो ।_
🌹

*6 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1522: समंदर के रास्‍ते पृथ्‍वी का पूरा चक्‍कर लगाने वाला पहला जहाज विक्‍टोरिया आज ही के दिन स्‍पेन लौटा था ।
1776 - ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से छह हजार से अधिक लोगों की मौत।
1869 - पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे।
1905 - अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत।
1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ।
1924 - इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।
1939 - दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।
1948 - जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं।
1952 - कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत।
1965- ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध)।
1965: भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था।
1968 - अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1986 - इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लाेग मारे गए।
1991: रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से जाना जाता रहा । इस शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग आज ही के दिन वापस मिला था ।
1997: एक हफ़्ते तक अभूतपूर्व शोक मनाने के बाद वेल्स की राजकुमारी डायना को ब्रिटेन और दुनिया ने अंतिम विदाई दी थी ।
2000 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
2003 - फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।
2006 - मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए।
2007 - ब्रिटेन की 'द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी' ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धान्त रूप से अनुमति दी।
2008- डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।
2009- चीनी सेना ने लद्दाख में डेढ़ किमी॰ तक घुसपैठ की।
2012 - अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।
2019 - ओडिशा ने आपदा प्रबंधन में आईटी एक्सीलेंस पुरस्कार 2019 जीता।
2019 - भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त- युद्ध अभ्यास-2019 अमेरिका के वाशिंगटन में ज्वाइंट बेस लैविस एमसी कॉर्ड में प्रारंभ हुआ।
2020 - राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राज्यपालों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया।
2021 - अमेरिका में इडा तूफान से छह और लोगों के मरने की पुष्टि होने से मृतकों वालों की संख्या बढ़कर 68 हुई।
2021 - रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी एवं भारतीय नौसेना ने द्विपक्षीय अभ्यास - 'ऑसिन्डेक्स' शुरू किया।
2022 - भारत और बांग्लादेश के बीच MOU पर हस्ताक्षर हुए।
2022 - सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास लिया।
2022 - क्‍वाड देशों के वरिष्‍ठ अधिकारियों की दो दिन की बैठक सम्‍पन्‍न हुई।
2022 - महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस को औपचारिक रूप से ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2023 - दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में कमला नदी में नाव पलटने से पांच लोगों की मौत हुई। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 - PM मोदी आसियान-भारत, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया पहुंचे।
2023 - कोस्त्यंतिनिव्का में यूक्रेनी बाजार पर रूस के दिन के समय मिसाइल हमले में 17 नागरिकों की मौत हुई।
2024 - पीएम मोदी ने जल संचय जन भागीदारी योजना की शुरुआत की।
2024 - भारत ने परमाणु मिसाइल Agni-4 का ओडिशा के चांदीपुर में सफल परीक्षण किया।
2024 - यूपी के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और वैन टक्कराने से 15 की मौत व 13 घायल हुए।

*6 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1838 - दलीप सिंह - पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र।
1929 - यश जौहर, फ़िल्म निर्माता।
1937 - एम० ओ० एच० फारूक - केरल व झारखंड के पूर्व राज्यपाल , संसद सदस्य लोकसभा , पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री।
1971 - देवांग गांधी, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1997 - लवप्रीत सिंह - पंजाब के रहने वाले भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर)।

*6 सितंबर को हुए निधन👉*

1968 - इंदिरा देवी, इंदिरा राजे के रूप में पैदा हुईं, ब्रिटिश भारत के कूच बिहार रियासत की महारानी थीं।
1972: हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत के दिग्‍गज उस्‍ताद अलाउद्दीन खान का इंतकाल हुआ था ।
1998 - जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक 'अकिरा कुरोसावा' का निधन।
2005 - मेजर धनसिंह थापा जी परमवीर चक्र से सम्मानित नेपाली मूल के भारतीय सैनिक।
2009 - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया।
2019 - रॉबर्ट गैबरियल मुगाबे - ज़िम्बाब्वे के भूतपूर्व राष्ट्रपति।
2019 - पाकिस्तान के मास्टर लेग स्पिनर अब्दुल कादिर का निधन।
2019 - वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सुखदेव सिंह लिब्रा का निधन हो गया।
2020 - केरल निवासी संत केशवानंद भारती श्रीपदगवरु का 79 साल की उम्र में निधन हो गया।
2020 - बीते जमाने के मशहूर संगीतकार एस. मोहिंदर का 95 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया।
2021 - जीन-पियरे एडम्स एक फ्रांसीसी पेशेवर फुटबॉलर थे जो सेंटर-बैक के रूप में खेलते थे।
2022 - कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और वन मंत्री उमेश कट्टी (61) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2023 - फ्रांसीसी फ़ैशन डिज़ाइनर मार्क बोहन (97) का निधन हुआ।
2023 - न्यूज़ीलैंडर कोच रॉबिन ब्रॉटन (80) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी जैज़ बासिस्ट रिचर्ड डेविस (93) का निधन हुआ।
2023 - SPG के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा (60) का मेदांता हॉस्पिटल में निधन हुआ।
2024 - ऑस्ट्रेलियाई गिटारवादक, गीतकार और रिकॉर्ड निर्माता मार्क मोफैट (74) का अग्नाशय के कैंसर से निधन हुआ।

*6 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 भगवान श्री वासुपूज्य जी मोक्ष कल्याणक (जैन , भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी)।
🌟 मेला बाबा सोढल (जालन्धर)।
🌟 श्री एम० ओ० एच० फारूक जन्म दिवस।
🌟 श्री हरचरण सिंह बरार स्मृति दिवस।
🌟 मेजर धनसिंह थापा जी स्मृति दिवस (परमवीर चक्र से सम्मानित)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

*🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞*🌤️  *दिनांक - 06 सितंबर 2026*🌤️ *दिन - रविवार*🌤️ *विक्रम संवत 2083*🌤️ *शक संवत -1948*🌤️ *अयन -...
06/09/2026

*🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞*
🌤️ *दिनांक - 06 सितंबर 2026*
🌤️ *दिन - रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु*
🌤️ *मास - भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण*
🌤️ *तिथि - दशमी शाम 07:29 तक तत्पश्चात एकादशी*
🌤️ *नक्षत्र - आर्द्रा शाम 07:52 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*
🌤️ *योग - सिद्धि सुबह 09:45 तक तत्पश्चात व्यतीपात*
🌤️*राहुकाल - शाम 05:17 से शाम 06:50 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 05:34*
🌤️ *सूर्यास्त - 06:04*
👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा मे*
🚩*व्रत पर्व विवरण- व्यतीपात योग (सुबह 09:45 से 07 सितंबर सुबह 06:41 तक*
💥*विशेष- चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*

🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷
➡️ *06 सितंबर 2026 रविवार को शाम 07:29 से 07 सितंबर 2026 सोमवार को शाम 05:03 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष - 07 सितंबर, सोमवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*
🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*
🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*


👉🏻 *अजा एकादशी 6 या 7 सितंबर—कब रखें व्रत? चने की दाल और पीले फूल का करे यह गुप्त उपाय, घर में बढ़ेगा ऐश्वर्य और धन-धान्य*⤵️

🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें 👉🏻 .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*

🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷
🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...ऐसा डोंगरे जी महाराज के भागवत में डोंगरे जी महाराज ने कहा*

*~ पंचाग ~*

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏

दुःखद ख़बर. मंत्री सुदिव्य सोनू नहीं रहे. गिरिडीह के निजी अस्पताल में हुआ निधन.
06/09/2026

दुःखद ख़बर. मंत्री सुदिव्य सोनू नहीं रहे. गिरिडीह के निजी अस्पताल में हुआ निधन.

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन हो गया। कल रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, रात में ही उन्हें अस्पताल में भर्ती ...
06/09/2026

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन हो गया। कल रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, रात में ही उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां डॉक्टरों से मृत घोषित किया।

05/09/2026
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर सभी गुरुजनों को नमन!🌸🙏शिक्षक वह दीपक है,जो खुद जलकर हमें रोशनी देते हैं।✨📖शिक्षक...
05/09/2026

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर सभी गुरुजनों को नमन!🌸🙏

शिक्षक वह दीपक है,
जो खुद जलकर हमें रोशनी देते हैं।✨📖

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!💐🙏

Happy Teacher's Day 2026🎓📚✨

#शिक्षक_दिवस

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰      *आज का राशिफल*  *05 सितंबर 2026, शनिवार* 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰👉 *05 सितंबर 2026, शनिवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष क...
05/09/2026

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*05 सितंबर 2026, शनिवार*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
👉 *05 सितंबर 2026, शनिवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रात्रि 09:55 PM तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी। इस दिन शुभ नक्षत्र मृगशिरा रात्रि 09:31 PM तक रहेगा, उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र प्रारंभ होगा। चंद्रमा दिन भर वृषभ राशि में ही संचार करेगा। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य श्री कुमार सौरभ जी से राशि अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे और बेहतर बना सकते हैं।*

🐑 *_मेष राशि : चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है। उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। आपकी ऊर्जा आज बेवजह के कामों में जाया हो सकती है। जीवन को सही से जीना चाहते हैं तो टाइम टेबल के हिसाब से चलना सीखें।_*

*_उपाय :- पूरा दिन बैठकर ऊबने की बजाय शिवजी की आराधना करें इससे आपकी अकर्मण्यता दूर होगी।_*

🐂 *_वृषभ राशि : इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।ज़िंदगी की ओर उदास नज़रिया रखने से बचें। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। अनपेक्षित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीक़े से दिखाएगा। किसी भी काम को करने से पहले यह जान लें कि इसका परिणाम आपके ऊपर कैसा पड़ेगा।_*

*_उपाय :- अपने वजन के बराबर जौ गौशाला में दान करने से स्वास्थ्य अच्छा होगा।_*

👩‍❤️‍👨 *_मिथुन राशि : का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। आप यह चोट ख़ुद को पहुँचा रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ दें। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। अपने प्रिय की ग़ैर-ज़रूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है। आपके मन में आज अपने किसी खास को लेकर निराशा रहेगी।_*

*_उपाय :- 'ॐ स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं सः केतवे नमः' मंत्र का 11 बार उच्चारण करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।_*

🦀 *_कर्क राशि : ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।शकी स्वभाव के चलते आपको हार का मुँह देखना पड़ सकता है। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें- क्योंकि इसके लिए आपकी काफ़ी तारीफ़ होगी। उबाऊ होती शादीशुदा ज़िन्दगी के लिए कुछ रोमांच ढूंढने की ज़रूरत है। अपने पिता के साथ आज दोस्त की तरह आप बात कर सकते हैं। आपकी बातों को सुनकर उनको खुशी होगी।_*

*_उपाय :- भगवान में विश्वास रखें और मानसिक हिंसा से बचें, इससे स्वास्थ्य बेहतर होगा।_*

🦁 *_सिंह राशि : मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। अपने फ़ैसले बच्चों पर थोपना उन्हें नाराज़ कर सकता है। बेहतर होगा कि आप उन्हें अपना पक्ष समझाएँ, ताकि वे उसके पीछे की वजह को समझकर आपकी बात को आसानी से स्वीकार कर सकें। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। अकर्मण्यता पतन की जड़ है; ध्यान व योगाभ्यास करके आप इस जड़ता को दूर भगा सकते हैं।_*

*_उपाय :- घर के चारों कोनों में लाल पत्थर लगाने से पारिवारिक जीवन सुचारु रूप से चलेगा।_*

👰🏻‍♀ *_कन्या राशि : टो,पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो।आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपको प्यार में ग़म का सामना करना पड़ सकता है। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का मौक़ा दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है। आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी और इसलिए आज पूरे दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।_*

*_उपाय :- भैरव मंदिर में दूध चढाने से फैमिली लाइफ अच्छी चलेगी।_*

⚖️ *_तुला राशि : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। अगर आप घर से बाहर रहकर जॉब या पढ़ाई करते हैं तो ऐसे लोगों से दूर रहना सीखें जो आपका धन और समय बर्बाद करते हैं। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से लबरेज़ कर देगा। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। रिश्तेदारों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में परेशानी पैदा कर सकता है। आपके बच्चे शिक्षा के क्षेत्र मेें अच्छा कर सकते हैं यदि आप उनका सहयोग करें तो।_*

*_उपाय :- सूर्योदय के समय धूप स्नान(15 से 20 मिनट) करना आपके समस्त रोगों को दूर रखेगा।_*

🦂 *_वृश्चिक राशि : तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु।गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। कोई ऐसा जिसके साथ आप रहते हैं, आपके लापरवाह और अनिश्चित बर्ताव की वजह से चिढ़ सकता है। प्यार एक ऐसा जज़्बा है जिसे न सिर्फ़ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ। समय मुफ़्त ज़रूर है पर बेशक़ीमती भी है, इसलिए अपने अधूरे कार्यों को निपटाकर आप आने वाले कल के लिए निश्चिंत हो सकते हैं।_*

*_उपाय :- हरे रंग के वस्त्र अधिक पहने इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।_*

🏹 *_धनु राशि : ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।मानसिक स्पष्टता के लिए भ्रम और निराशा से बचने की कोशिश करें। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। मुहब्बत का सफ़र प्यारा, मगर छोटा होगा। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार-मुहब्बत के लिए काफ़ी वक़्त मिलेगा, लेकिन सेहत गड़बड़ हो सकती है। अपने काम के प्रति आज आपका फोकस गजब का होगा। आपके काम को देखकर आज बॉस आपसे खुश हो सकता है।_*

*_उपाय :- काले धतूरे के बीज शिवलिंग पर चढ़ाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।_*

🐊 *_मकर राशि : भो,ज, जी,जू,जे जो, खी,खू, खे, खो, गा, गी।अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। आज आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल पाने में समर्थ होंगे और इस खाली समय में अपने परिवार वालों के साथ गुफ्तगू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है। आज मौसम के मिजाज की तरह ही दिन में कई बार आपका मिजाज भी बदल सकता है।_*

*_उपाय :- हनुमान जी को गुड-चने का प्रसाद चढाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।_*

⚱️ *_कुम्भ राशि : गू, गे, गो, सा, सि, सू, से, सो, द।आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। जन्मदिन भूलने जैसी किसी छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है। लेकिन अन्ततः सब ठीक हो जाएगा। किसी बिन बुलाए अतिथि के साथ आज आपका दिन बीत सकता है। उनकी बातें आपको पसंद आएंगी।_*

*_उपाय :- जमादार को कुछ पैसे देने से प्रेम सम्बन्ध बेहतर होंगे।_*

🐬 *_मीन राशि: दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। जीवनसाथी और बच्चों से अतिरिक्त स्नेह और सहयोग मिलेगा। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में रमेगा जिससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा।_*

*_उपाय :- ग़रीबों में केसर निर्मित मीठा हलवा बनाकर बांटने से लव लाइफ में प्यार बना रहता है।_*

*_जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ_*

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*🎯आज की वाणी👉*🌹*अखण्डमण्डलाकारं*     *विशालं येन चराचरम्।* *तत्पादं   दर्शितं  येन*     *तस्मै  श्रीगुरवे  नमः।।* *अर्था...
05/09/2026

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अखण्डमण्डलाकारं*
*विशालं येन चराचरम्।*
*तत्पादं दर्शितं येन*
*तस्मै श्रीगुरवे नमः।।*
*अर्थात्👉*
_मैं उन गुरुवर को नमस्कार करता हूँ, जिन्होंने मुझे वह धाम दिखाया है, जिससे समस्त ब्रह्माण्ड अपनी चर-अचर वस्तुओं सहित व्याप्त है।_
🌹

*5 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1666 - लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये और आठ लोगों की मौत हो गयी।
1750 - पेडरबर्न प्रशिया में जारी डिक्री चोरी या "संदिग्ध" माल के लिए सभी यहूदी घरों की वार्षिक खोज की अनुमति दिया।
1774 - फिलाडेल्फिया में पहली महाद्वीपीय कांग्रेस एकजुट हुई।
1798 - फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया।
1836 - सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1839 - चीन में पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ।
1914 - ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ।
1944 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की।
1972 - म्यूनिख ओलंपिक के दौरान फिलीस्तीनी समूह ब्लैक सितम्बर ने 11 इजरायली एथलीटों को बंधक बना लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी।
1975 - पुर्तग़ाल के प्रधानमंत्री गोंसालवेज़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1987 - अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिये 17,500 डॉलर का जुर्माना ठोका गया।
1991 - नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।
1997 - अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन् 2004 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में कराने का निश्चय किया।
1999 - वाई नदी समझौते को कार्यान्वित करने तथा रुकी हुई पश्चिमी एशिया शांति वार्ता को आगे बढ़ाने हेतु इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक तथा यासिर अराफ़ात के मध्य शर्म अल शेख़ (मिस्र) में शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
2000 - नील्जिमालम्बा रूस में अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त, वे इस पद को सुशोभित करने वाली पहली एशियाई महिला हैं।
2001 - फिजी में महेन्द्र चौधरी, जार्ज स्पेट और लाइसेनिया करासे संसद हेतु चुने गये।
2002 - अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई पर जानलेवा हमला, पर वे सुरक्षित रहे।
2005 - मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।
2008- रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ़ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेंट की।
2009- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
2014 - विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबाेला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गयी।
2019 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के सुदूर पूर्व के विकास के लिए एक अरब डॉलर की ऋण देने की घोषणा की।
2019 - राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्‍ली में 46 शिक्षकों को राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार प्रदान किये।
2020 - राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के 47 विजेताओं को वर्चुअल तरीके से आयोजित अब तक के प्रथम समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।
2020 - भारत और बांग्लादेश के बीच जलीय परिवहन शुरू करने पर 03 सितम्बर को बांग्लादेश से त्रिपुरा के लिए कंसाइनमेंट लेकर जहाज रवाना हुआ था , जो आज 5 सितंबर को त्रिपुरा पहुंचा।
2021 - तोक्यो पैरालिंपिक खेलों का समापन हुआ , भारत 19 पदक जीतकर 24वें स्थान पर रहा।
2022 - ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज़ ट्रस ब्रिटेन के अगले प्रधान मंत्री और कंजर्वेटिव पार्टी की नेता चुनी गई।
2022 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रूस के दूतावास के बाहर हुए एक धमाके में 20 लोगों की मौत हुई।
2022 - कनाडा में गुटीय संघर्ष की 13 जगहों पर चाकूबाजी की घटना में 10 की मौत हुई व 15 घायल हुए।
2022 - जम्मू कश्मीर में दो कार नदी में गिरीं 6 लोगों की मौत हुई।
2023 - 18वें जी20 शिखर सम्मेलन से पहले, "भारत में ग्रीन हाइड्रोजन पायलट" पर एक दिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हुआ।
2023 - तीन दिवसीय G20 इंटरफेथ शिखर सम्मेलन पुणे में शुरू हुआ।
2023 - तीन दिवसीय, 43वां दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) शिखर सम्मेलन जकार्ता, इंडोनेशिया में शुरू हुआ।
2024 - यात्रा से भारत लौटने पर पीएम बोले भारत और सिंगापुर के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए‌।
2024 - सिक्किम में 300 फीट गहरी खाई में सेना का वाहन गिरने से 4 जवानों की मौत हुई।
2025 - भारत का महिला एशिया कप हॉकी में शानदार आगाज, थाईलैंड को 11-0 से हराया।

*5 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1872 - चिदंबरम पिल्लई - तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक।
1888 - सर्वपल्ली राधाकृष्णन -भारत के दूसरे राष्ट्रपति ।
1905 - वाचस्पति पाठक - प्रसिद्ध उपन्यासकार।
1910 - फ़िरोज़ पलिया, भारतीय क्रिकेटर ।
1933 - लक्ष्मीनारायण रामदास - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए 'रेमन मैग्सेसे पुरस्कार' पाने वाले भारतीय।
1938 - अमृत तिवारी - भारतीय दंत चिकित्सक थीं।
1958 - के. के. अग्रवाल - भारतीय चिकित्सक और हृदय रोग विशेषज्ञ थे।
1986 - प्रज्ञान ओझा - भारतीय क्रिकेटर हैं।
1993 - अजीत सिंह यादव - भाला फेंक के भारतीय पैरा एथलीट हैं।

*5 सितंबर को हुए निधन👉*

1918 - सर रतनजी जमशेदजी टाटा - प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति थे जिन्हें 'टाटा समूह' को खड़ा करने वाले चार महान लोगों में से एक माना जाता है।
1986: हाईजैक विमान में मुसाफिरों को बचाने की खातिर अपनी गंवाने वाली नीरजा भनोट (अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका )कराची में मौत हो गई थी ।
1986 - गणपति थानिकिमोनी - जिसे अक्सर थनिकामोनी कहा जाता है, एक भारतीय राजवंशविज्ञानी थे।
1986 - अम्बिका प्रसाद दिव्य - भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार।
1988 - रामचंद्र धोंडीबा भंडारे - बिहार के पूर्व राज्यपाल।
1991 - शरद जोशी, भारतीय, व्यंग्य रचनाकार।
1995 - सलिल चौधरी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार।
1997 - मदर टेरेसा, का निधन।
2005 - मेजर धनसिंह थापा - परमवीर चक्र से सम्मानित नेपाली मूल के भारतीय सैनिक ।
2015 - आदेश श्रीवास्तव संगीतकार और भारतीय संगीत के गायक थे।
2017 - गौरी लंकेश, एक वामपंथी पत्रकार, जिसने एक पत्रिका "गौरी लंकेश पत्रिका" निकाली थी।
2019 - उपन्यासकार किरण नागरकर का मुंबई में निधन।
2020 - मशहूर फिल्‍म निर्माता-निर्देशक जॉनी बख्‍शी का 82 की उम्र में मुंबई में निधन हुआ।
2021 - पूर्व राष्‍ट्रपति डॉक्‍टर सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन के पौत्र और पूर्व केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव केशव देसीराजू का निधन।
2023 - अर्मेनियाई जिमनास्‍ट अल्बर्ट अज़र्यन (94) का निधन हुआ।
2024 - अमेरिकी रॉक पियानोवादक और गायक स्क्रीमिन स्कॉट साइमन का 75 वर्ष की आयु में साइनस कैंसर से निधन हुआ‌।
2025 - हिंदी और मराठी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता आशीष वारंग (55) का निधन हुआ।

*5 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 राष्ट्रीय शिक्षक दिवस (सर्वपल्ली डॉ. श्री राधाकृष्णन जयन्ती)।
🌟 श्रीगोगाजी नवमी (मुख्य मेला गोगा मेड़ी , राज.)।
🌟 मेला श्री बंद्राल (कुल्लू)।
🌟 दही हांडी उत्सव।
🌟 श्री लक्ष्मीनारायण रामदास जन्म दिवस।
🌟 मेजर श्री धनसिंह थापा स्मृति दिवस।

🌟 सर रतनजी जमशेदजी टाटा स्मृति दिवस।
🌟 वीर नीरजा भनोट शहीदी दिवस (अशोक चक्र व तमगा-ए-हिन्द से सम्मानित)।
🌟 गौरी लंकेश दिवस (कनाडा)।
🌟 विश्व समोसा दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस (International Day of Charity)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय दान दिवस।
🌟 विश्व दाढ़ी दिवस (World Beard Day , सितंबर के पहले शनिवार को)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Address

Barkatha Sweet City Bazar
Hazaribagh
825323

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hazaribagh - Barkatha city posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Hazaribagh - Barkatha city:

Shortcuts

Share