Summer Night Mela 2023

Summer Night Mela 2023 मेले की गतिविधियों से अवगत कराने के लिए यह उपयोगी एवं महत्वपूर्ण पेज है |

01/01/2025
समर नाइट मेले से जुड़ी हर खबर होगी आपके व्हाट्सएप पर। हमसे जुड़ने के लिए फेसबुक पर इस पेज को लाइक कीजिये।
31/05/2023

समर नाइट मेले से जुड़ी हर खबर होगी आपके व्हाट्सएप पर। हमसे जुड़ने के लिए फेसबुक पर इस पेज को लाइक कीजिये।

29/03/2023

#चुनावी_रण @ कर्नाटक में कब होंगे विधानसभा चुनाव ? चुनाव आयोग ने की तारीखों की घोषणा | पूरी खबर के लिए इस लिंक को क्लिक करें https://sandhyasamachar.com/election-2/

17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर नामीबिया से लाये गए थे आठ चीते ...पूरी खबर पढ़ने इस लिंक को क्लिक की...
27/03/2023

17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर नामीबिया से लाये गए थे आठ चीते ...पूरी खबर पढ़ने इस लिंक को क्लिक कीजिये https://sandhyasamachar.com/cheeta/

08/01/2023

सिंधिया का मेला और मेले में सिंधिया @ जानिये ..क्यों ज्योतिरादित्य को लुभाता है ग्वालियर व्यापार मेला ? आखिर क्यों रहती है उन्हें मेला और व्यापारिओं की चिंता | देखिये। .VIDEO

संस्कृति, सभ्यता, कला और व्यापार का संगम कराता है ग्वालियर मेला : सिंधिया  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं कें्रद्रीय मंत्री...
07/01/2023

संस्कृति, सभ्यता, कला और व्यापार का संगम कराता है ग्वालियर मेला : सिंधिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं कें्रद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्चुअली जुड़कर मेले के शुभारंभ समारोह में हुए शामिल
ग्वालियर। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर का मेला केवल मेला भर नहीं है, यह फूलों की ऐसी माला है जिसमें मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों की संस्कृति, सभ्यता, कला व व्यापार समाहित है। मेला विभिन्न संस्कृतियों और व्यापारियों का संगम का केंद्र है।
ग्वालियर मेला परिसर स्थित कला मंदिर रंगमंच पर आयोजित हुए मेले के भव्य शुभारंभ समारोह में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह बात कही।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी वर्चुअली रूप से जुड़े। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, नगर निगम सभापति मनोज तोमर, संत कृपाल सिंह तथा भाजपा अध्यक्ष अभय चौधरी, कौशल शर्मा, रामबरन सिंह गुर्जर व रमेश अग्रवाल मंचासीन थे।
श्री सिंधिया ने कहा कि आधुनिक ग्वालियर के संस्थापक माधव महाराज ने जहाँ शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई एवं पेयजल के क्षेत्र में ग्वालियर को उत्कृष्ट अधोसंरचना उपलब्ध कराई वहीं सन् 1905 में सागरताल प्रांगण से मेले की शुरूआत भी की। सन् 1918 से वर्तमान प्रांगण में यह मेला लग रहा है। मेले में लगातार नए आयाम जुड़े हैं। मेरे पिताश्री स्व. श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी ने इस मेले को दिल्ली के ट्रेड फेयर के सेटेलाइट सेंटर के रूप में विकसित कर इसे ट्रेड फेयर का रूप दिलाया। बाद में इसे प्राधिकरण का दर्जा भी दिलाया। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इस साल यह मेला नया कीर्तिमान स्थापित करेगा और आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश और आत्मनिर्भर ग्वालियर की विचारधारा को आगे बढ़ायेगा।
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उदघाटन समारोह में प्रत्यक्ष रूप से शामिल हुए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोनाकाल के बाद लगे ग्वालियर मेले के प्रति लोगों में काफी उत्साह है। पहले पूरे मेले के दौरान लगभग 50 लाख सैलानी यहाँ आते थे। इस साल उम्मीद है कि सैलानियों की संख्या 75 लाख तक पहुँचेगी। राज्य शासन द्वारा इस साल भी ऑटोमोबाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिये रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि पहले जहाँ एक हजार करोड़ रूपए का कारोबार मेले में होता था, वह बढ़कर 1500 करोड़ रूपए तक पहुँचने की संभावना है। साथ ही कहा कि माधव महाराज प्रथम द्वारा पशुओं की माँग की पूर्ति के लिए शुरू किए गए मेले में नए-नए आयाम जुड़ते गए और पूरे देश में इसकी ख्याति है। उन्होंने यह भी कहा कि मेले को और भव्यता प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। श्री चौहान ने यह भी कहा कि ग्वालियर में आईटी पार्क सहित अन्य औद्योगिक गतिविधियों का जिक्र करते हुए कहा कि ग्वालियर लगातार विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ग्वालियर व्यापार मेला आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की मूल अवधारणा का प्रतीक है। ग्वालियर मेले में जहाँ एक ओर सैलानियों को एक ही प्लेटफार्म पर कई चीजें खरीदने का मौका मिलता है, वहीं व्यापारी आर्थिक लाभ कमाते हैं और स्थानीय लोगों को कई तरह से रोजगार मिलता है। उन्होंने कहा मेले संस्कृति व सभ्यता के संवाहक होते हैं। सालों साल से ग्वालियर मेला इस परंपरा का निर्वहन करता आ रहा है।
यह माह मध्यप्रदेश के लिये गोल्डन मंथ
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मौजूदा महीना मध्यप्रदेश के लिए गोल्डन मंथ है। इस माह इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन व ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसे आयोजन हो रहे हैं। साथ ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन भी इसी माह होने जा रहा है। उन्होंने कहा ग्लोबल इन्वेटर्स समिट का फायदा ग्वालियर-चंबल अंचल को भी मिलेगा।
साझा प्रयासों से ऐतिहासिक मेले की ऐतिहासिकता में चार चाँद लगायेंगे
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बनारस से ग्वालियर व्यापार मेला के उदघाटन समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि केवल ग्वालियरवासी ही नहीं देश भर के कारोबारी व सैलानी ग्वालियर मेले का इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा सभी के साझा प्रयासों से ऐतिहासिक ग्वालियर मेले की ऐतिहासिकता में और चार चाँद लगाने के प्रयास किए जायेंगे। श्री तोमर ने जानकारी दी कि कृषि के लिए प्रसिद्ध प्राचीन भारतीय परंपरा पंचमहाभूत के सिद्धांत को आगे बढ़ाने के लिए बनारस में अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन हो रहा है। इसका फायदा उन्नत खेती में मिलेगा।
मेले की गरिमा को बढ़ाने के लिए नए आयाम जोड़े जायेंगे
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने स्वागत उदबोधन देते हुए कहा कि मेले की गरिमा को बनाए रखने के लिये विभाग द्वारा इसमें नए आयाम जोड़े जायेंगे। उन्होंने प्रदेश के औद्योगिक विकास को रेखांकित करते हुए कहा कि कृषि की तरह प्रदेश की इंडस्ट्रीयल ग्रोथ भी डबल होने की अपेक्षा है।
इन्होंने भी विचार व्यक्त किए
राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की ग्वालियर मेला परंपरागत विशेषताओं के साथ आधुनिकता भी जुड़ गई है, जिससे मेले को और भव्यता मिली है। उन्होंने कहा कि केवल ग्वालियर-चंबल अंचल ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश को इस मेले का इंतजार रहता है।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि सिंधिया स्टेट द्वारा शुरू किए गए इस मेले के माध्यम से ग्वालियर की पहचान देश भर में स्थापित होती है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में उत्कृष्ट वायुसेवा व रेल सेवा मिलने से निश्चित ही ग्वालियर का औद्योगिक वैभव फिर से लौटेगा।
सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि ग्वालियर मेले में लोकल फॉर वोकल और आत्मनिर्भर भारत की थीम पर चलकर स्थानीय उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा दिया जाए। अतिरिक्त छूट देकर स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जा सकता है।
समारोह में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में मेला सचिव निरंजन श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कादम्बरी आर्य द्वारा किया गया।

|| स्वागत है श्रीमान || ..... ग्वालियर के गौरवशाली मेले का शुभारम्भ समारोह आज ||
07/01/2023

|| स्वागत है श्रीमान || ..... ग्वालियर के गौरवशाली मेले का शुभारम्भ समारोह आज ||

|| खुशियों का मेला ग्वालियर व्यापार मेला || || ग्वालियर व्यापार मेला जहाँ होता है  कला, संस्कृति और सभ्यता का संगम ||
07/01/2023

|| खुशियों का मेला ग्वालियर व्यापार मेला ||

|| ग्वालियर व्यापार मेला जहाँ होता है कला, संस्कृति और सभ्यता का संगम ||

 #मेला_NEWS @ श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में सैलानियों को लेकर कलेक्टर ने उठाया ये ठोस कदम। ..... पूर...
02/01/2023

#मेला_NEWS @ श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में सैलानियों को लेकर कलेक्टर ने उठाया ये ठोस कदम। ..... पूरी खबर जानने के लिए कीजिये इस लिंक को क्लिक https://sandhyasamachar.com/mela/

 #चुनावी_चौसर @ ज्योतिरादित्य की मेगा लॉन्चिंग के दौरान भाजपा के मंच पर दिखेगा SC-ST का दम ! भाजपा नेता जताएंगे एक साथ ह...
19/08/2020

#चुनावी_चौसर @ ज्योतिरादित्य की मेगा लॉन्चिंग के दौरान भाजपा के मंच पर दिखेगा SC-ST का दम ! भाजपा नेता जताएंगे एक साथ हैं "हम" !!

बीजेपी नेता के रूप में ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार 22 अगस्त को ग्वालियर आ रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौज....

 ी_राजनीति @ अब प्रदेश के रूठे भाजपा नेताओं को मनाएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया || उप चुनाव से पहले सबको साधने की कोशिश !
16/08/2020

ी_राजनीति @ अब प्रदेश के रूठे भाजपा नेताओं को मनाएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया || उप चुनाव से पहले सबको साधने की कोशिश !

प्रदेश में होने वाले उप चुनाव से पहले भाजपा किसी प्रकार का जोखिम उठाने के मूड में नहीं है। ऐसे में रूठों को मनाने का...

Address

रेस कोर्स रोड
Gwalior

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Summer Night Mela 2023 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Summer Night Mela 2023:

Share

खुशियों का मेला ग्वालियर मेला

ग्वालियर का ऐतिहासिक मेला कला, संस्कृति और मनोरंजन के साथ व्यापार का प्रमुख केंद्र है| यहाँ देश भर से व्यापारी और सैलानी आते हैं|