Artists Combine ACIPA

Artists Combine ACIPA Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Artists Combine ACIPA, Performance Art Theatre, Natya Mandir, Daal Bazar, Lashkar, Gwalior.

आदरणीय रसिकजन🙏🏻🙏🏻आर्टिस्ट्स कंबाइन द्वारा हुई प्रस्तुतिमराठी नाटक *"कट्यार काळजात घुसली"* की प्रस्तुतिपुणे से आई संस्था ...
26/08/2024

आदरणीय रसिकजन🙏🏻🙏🏻

आर्टिस्ट्स कंबाइन द्वारा हुई प्रस्तुति

मराठी नाटक *"कट्यार काळजात घुसली"* की प्रस्तुति

पुणे से आई संस्था "भरत नाट्य संशोधन मंदिर" द्वारा मराठी संगीत नाटक "कट्यार काळजात घुसली" की प्रस्तुति हुई जिसमें लगभग 8 कलाकारों ने मंच पर एवं 10 कलाकारों नाटक ने मंच परे प्रस्तुति दी।

दिनांक - 25 अगस्त 2024
स्थान - नाट्य मंदिर, दाल बाजार

लेखक - पुरषोत्तम दारव्हेकर
निर्देशक - रवींद्र खरे

कलाकार

संगीत : पंडित जितेंद्र अभिषेकी
संगीत : राजीव परांजपे

कलावंत : रविंद्र खरे , अभय जबडे , विश्वास पांगारकर , अर्णव पुजारी , वज्रांग आफळे , निधी घारे , अनुष्का आपटे , हषीकेश बडवे और चारुदत्त आफळे
ऑर्गन : राहल गोळे
तबला : प्रसाद करंबेळकर

*नाटक के चित्र प्रस्तुत है* 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

आर्टिस्ट्स कंबाइन द्वारा प्रस्तुत करता हैपुणे के संस्था भरत नाट्य संशोधन मंदिर,पुणे द्वारा निर्मितमराठी नाटक - कट्यार का...
24/08/2024

आर्टिस्ट्स कंबाइन द्वारा प्रस्तुत करता है

पुणे के संस्था भरत नाट्य संशोधन मंदिर,पुणे द्वारा निर्मित

मराठी नाटक - कट्यार काळजात घुसली
लेखन - पुरुषोत्तम दारव्हेकर
निर्देशन - रवींद्र खरे

समय 7:00 बजे
दिनांक - 25 अगस्त 2024
स्थान - नाट्य मंदिर दाल बाजार ग्वालियर

77 वा वाय सदाशिव स्मृति दिवस पर आर्टिस्ट्स कंबाइन ग्वालियर, द्वारा प्रस्तुतहिंदी हास्य नाटक *हास्य चूड़ामणि*लेखक - महामात...
14/08/2024

77 वा वाय सदाशिव स्मृति दिवस पर आर्टिस्ट्स कंबाइन ग्वालियर, द्वारा प्रस्तुत
हिंदी हास्य नाटक
*हास्य चूड़ामणि*

लेखक - महामात्य वत्सराज
निर्देशक - सौरभ अनंत
प्रस्तुकर्ता - विहान ड्रामा वर्क्स

विनम्र निवेदनआपकी अपनी संस्था आर्टिस्ट कंबाइन ग्वालियर द्वारा दिनांक 5 जुलाई से 7 जुलाई तक तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आय...
05/07/2024

विनम्र निवेदन

आपकी अपनी संस्था आर्टिस्ट कंबाइन ग्वालियर द्वारा दिनांक 5 जुलाई से 7 जुलाई तक तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन किया गया है

*इसी क्रम में 5 जुलाई 2024 को संस्था जरिया नियो स्कूल दिल्ली द्वारा हिंदी नाटक आषाढ़ का एक दिन प्रस्तुत किया जाएगा जिसका निर्देशन श्री अक्षय शर्मा जी द्वारा किया जाएगा।*

*द्वितीय प्रस्तुति 6 जुलाई 2024 को अनुकृति रंग मंडल कानपुर द्वारा हिंदी नाटक टेररिस्ट की प्रेमिका प्रस्तुत किया जाएगा जिसका निर्देशन डॉक्टर ओमेंद्र कुमार द्वारा किया गया है।*

*तृतीय प्रस्तुति 7 जुलाई 2024 को अनुकृति रंग मंडल कानपुर द्वारा हिंदी नाटक रॉन्ग नंबर की प्रस्तुति की जाएगी जिसका निर्देशन डॉक्टर ओमेंद्र कुमार द्वारा किया गया है।*

अतः आप सभी नाट्य रसिकों से विनम्र अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर होने वाले तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आनंद लें।


निवेदक

श्रीमती प्रतिभा भागवत ( अध्यक्ष आर्टिस्ट कंबाइन ग्वालियर)

श्री रवि आफले (सचिवर्आर्टिस्ट कंबाइन ग्वालियर )

आर्टिस्टस कंबाइंन महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विगत दिवस 1 मई 2024 को मतदान जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक किया गया। जि...
02/05/2024

आर्टिस्टस कंबाइंन महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विगत दिवस 1 मई 2024 को मतदान जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक किया गया। जिसमे विद्यार्थियों द्वारा बताया गया की हर युवा, बुजुर्ग द्वारा मत दिया जाना चाहिए क्योंकि मत देना सबका अधिकार है और एक सही प्रत्याशी को चुनना भी।

आर्टिस्ट्स कंबाइन महाविद्यालय द्वारा 21 अप्रैल 2024 को वार्षिक कार्यक्रम का समापन कई प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इसमें विद्...
01/05/2024

आर्टिस्ट्स कंबाइन महाविद्यालय द्वारा 21 अप्रैल 2024 को वार्षिक कार्यक्रम का समापन कई प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इसमें विद्यार्थियों द्वारा रंगमंच की विभिन्न विधाएँ जैसे नाटक, एकल अभिनय, नुक्कड़ नाटक, रंगसंगीत आदि की प्रस्तुति दी गयी। जिसमे चौथी प्रस्तुति रही..
*रंगसंगीत* की चित्रमई झलकियाँ

आर्टिस्ट्स कंबाइन महाविद्यालय द्वारा 21 अप्रैल 2024 को वार्षिक कार्यक्रम का समापन कई प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इसमें विद्...
30/04/2024

आर्टिस्ट्स कंबाइन महाविद्यालय द्वारा 21 अप्रैल 2024 को वार्षिक कार्यक्रम का समापन कई प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इसमें विद्यार्थियों द्वारा रंगमंच की विभिन्न विधाएँ जैसे नाटक, एकल अभिनय, नुक्कड़ नाटक, रंगसंगीत आदि की प्रस्तुति दी गयी। जिसमे चौथी प्रस्तुति रही..
*नुक्कड़ नाटक* की चित्रमई झलकियाँ
विषय : भ्रष्टाचार समर्थन मोर्चा?
लेखन : सुयश त्रिपाठी
निर्देशन : सुयश त्रिपाठी

🎭

आर्टिस्ट्स कंबाइन महाविद्यालय द्वारा 21 अप्रैल 2024 को वार्षिक कार्यक्रम का समापन कई प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इसमें विद्...
29/04/2024

आर्टिस्ट्स कंबाइन महाविद्यालय द्वारा 21 अप्रैल 2024 को वार्षिक कार्यक्रम का समापन कई प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इसमें विद्यार्थियों द्वारा रंगमंच की विभिन्न विधाएँ जैसे नाटक, एकल अभिनय, नुक्कड़ नाटक, रंगसंगीत आदि की प्रस्तुति दी गयी। जिसमे क्रमशःदूसरी और तीसरी प्रस्तुति रही..
एकल अभिनय *एक नाकामयाब आदमी* और *एक अकेली औरत* की चित्रमई झलकियाँ

एक नाकामयाब आदमी
लेखन : सुयश त्रिपाठी
निर्देशन : रोहित जैन
प्रस्तुतकर्ता : जयंत सिंह राजपूत

एक अकेली औरत
लेखन - दीपाली शाक्य
निर्देशन - रोहित जैन
प्रस्तुतकर्ता - दीपाली शाक्य

*आर्टिस्ट्स कंबाइन इंस्टिट्यूट ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स*में हुई 2 दिवसीय अभिनय कार्यशाला सम्पन्नदिल्ली से आये श्री अक्षय शर्...
09/03/2024

*आर्टिस्ट्स कंबाइन इंस्टिट्यूट ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स*
में हुई 2 दिवसीय अभिनय कार्यशाला सम्पन्न

दिल्ली से आये श्री अक्षय शर्मा ने महाविद्यालय में 2 दिवसीय नाट्य अभिनय पर कार्यशाला ली।
जिसमें उन्होंने बताया कि

👉 अभिनेता को एक ऐसी वास्तविकता का निर्माण करना होता है जो उसकी स्वयं की नहीं होती। उसे तीन परतों पर काम करना होता है जो हैं - शरीर, आवाज़ और मस्तिष्क।
👉 उन्होंने अलग अलग एक्सरसाइज के माध्यम से एक अभिनेता कैसे आवाज और बॉडी में भिन्नता ला सकता है बताया।
👉 सांस अभिनेता के लिए बहुत जरूरी है। उसकी इंटेंसिटी, गति, आदि कम या ज़्यादा करने से आप चरित्र को अच्छा आकार दे सकते हैं।
👉 उन्होंने अलग अलग प्रकार की वास्तविकताओं के बारे में बताया। जैसे पर्सनल रियलिटी जो की एक व्यक्ति की स्वयं की सोच है। मेजोरिटी रियलिटी जिसे अधिकतर लोगों द्वारा माना जाता है। अथॉरिटेटिव रियलिटी यानी ऐसी वास्तविकता जिसे थोपा जाता है, आदि।

कार्यशाला में संचालन श्री प्रमोद पत्की ने किया,
एवं कार्यशाला में आर्टिस्ट्स कंबाइन के सदस्य श्री सुधीर वैशम्पायन, श्री प्रमोद पत्की, श्री रवि आफले व शिक्षक रोहित जैन उपस्थित रहे।

आर्टिस्ट्स कंबाइन द्वारा निष्ठा पर्व के अवसर पर हिंदी नाटक *टैक्स फ्री* का मंचन 28-02-2024 को किया गया। लेखन - चंद्रशेखर...
29/02/2024

आर्टिस्ट्स कंबाइन द्वारा निष्ठा पर्व के अवसर पर हिंदी नाटक *टैक्स फ्री* का मंचन 28-02-2024 को किया गया।

लेखन - चंद्रशेखर फणसलकर
निर्देशन - प्रशांत विद्वत

स्थान : नाट्य मंदिर दाल बाजार ग्वालियर

आर्टिस्ट्स कंबाइन द्वारा प्रस्तुत निष्ठा पर्व के अवसर परहिंदी नाटक - टैक्स फ्रीसमय 7:00 बजे दिनांक - 28 फरवरी 2024 स्थान...
27/02/2024

आर्टिस्ट्स कंबाइन द्वारा प्रस्तुत

निष्ठा पर्व के अवसर पर

हिंदी नाटक - टैक्स फ्री

समय 7:00 बजे
दिनांक - 28 फरवरी 2024
स्थान : नाट्य मंदिर दाल बाजार ग्वालियर

प्रवेश निशुल्क

सादर रसिकजन प्रणाम🙏🏻*आर्टिस्ट्स् कंबाइन इंस्टीट्यूट आफ परफॉर्मिंग आर्ट्स* (महाविद्यालय) द्वारा रूबरू सम्पन्न हुआ।जिसमे ग...
21/02/2024

सादर रसिकजन प्रणाम🙏🏻

*आर्टिस्ट्स् कंबाइन इंस्टीट्यूट आफ परफॉर्मिंग आर्ट्स* (महाविद्यालय)
द्वारा रूबरू सम्पन्न हुआ।
जिसमे ग्वालियर की रंगकर्मी "*शिल्पी माथुर*" जी को नाट्य मंंदिर में आमंत्रित किया गया।
जिसमें श्रीमती शिल्पी माथुर जी ने अपने अनुभवों को सभी विद्यार्थियों से साझा किया।

उन्होंने बताया कि
1. नाटक में सारी विधाओं का समायोजन है। यह एक संपूर्ण विधा है। आप चाहें नाटक में कैरियर न बनाएं तब भी ये आपके जीवन में आपकी सहायता करेगा। बॉडी लैंग्वेज, वॉइस मॉड्यूलेशन आदि कई जगह काम आते हैं।
2. अपनी कला से प्रेम करें। अपने वर्तमान को खुलकर जियें। ये आपके जीवन और नाटक दोनों के लिए अच्छा है। जिस काम को करते वक्त उसमे रमे रहेंगे। यकीन मानिए वो बेहतर से बेहतर ही होगा।
3. उन्होंने विद्यार्थियों से उनके देखे नाटकों का अनुभव भी पूछा साथ ही अपने रोचक अनुभव साझा किए।

साथ ही रु ब रु में रंगकर्मी श्री प्रमोद पत्की जी भी उपस्थित रहे।

*रोहित जैन (M.PA)*
नाट्य एवम रंगमंच शिक्षक
आर्टिस्ट्स कंबाइन इंस्टिट्यूट ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स (महाविद्यालय)

Address

Natya Mandir, Daal Bazar, Lashkar
Gwalior
474009

Telephone

+919406587189

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Artists Combine ACIPA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Artists Combine ACIPA:

Share