"True Love Never Dies"

"True Love Never Dies" Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from "True Love Never Dies", Arts and entertainment, Gurugram.

"Never Ignore a person who Loves You...Care for You...& Misses You...Because....One day you may wake up from your sleep and realize that You have lost moon while counting stars......!!!!"

अक़्सर सोचता हूँ कि अगर वो होते तोशायद ज़िन्दगी कुछ और होतीवो होते तो उन्हें बताता, उनसे सबकी शिकायत लगाता जिस जिस ने मुझ...
28/11/2021

अक़्सर सोचता हूँ कि अगर वो होते तो
शायद ज़िन्दगी कुछ और होती
वो होते तो उन्हें बताता, उनसे सबकी शिकायत लगाता
जिस जिस ने मुझे रुलाया है, उन सबको सबक सिखाता
वो होते तो घर में मातम के बजाय ख़ुशियां होती
और जहन्नुम की जगह जन्नत जैसी ये दुनिया होती
वो होते तो मुझे कभी झुकने ना देते
कामयाबी से पहले मुझे रुकने ना देते
वो होते तो रास्ता दिखता भले ही अंधेर होता
और वो होते तो मैं भी आज खुद में शेर होता
वो होते तो कभी टूटे ना मेरे सपने होते
और पापा होते तो बाजार के सारे खिलौने अपने होते...
पर वो नहीं हैं, वो नहीं हैं कि मेरा हाथ थाम कर उठा ले
अगर वो नहीं आ सकते तो मुझे ही अपने पास बुला ले
वो मुझसे नाराज़ नहीं पर फिर भी मुझे नहीं बुलाएंगे
और एक मसला ये भी है कि वो इतने दूर हैं मुझसे
कि मैं कितना भी रो लूं, मैं कितना भी चीख़ लूं
पर वो सुन नहीं पाएंगे, वो सुन नहीं पाएंगे.....

बात और जज़्बात का फर्क तब समझ आयाजब किसी कि बात ने इतना अंदर तक तोड़ दियाकि उसके लिए सारे जज़्बात ही मर गएऔर हम भी कभी कि...
27/11/2021

बात और जज़्बात का फर्क तब समझ आया
जब किसी कि बात ने इतना अंदर तक तोड़ दिया
कि उसके लिए सारे जज़्बात ही मर गए
और हम भी कभी किसी को अपना मानते थे
आज वो अपने ही अपनी बातों से मुकर गए
मैं जानता हूँ सरपरस्ती और लावारिस के बीच का फर्क
कि लोगों ने पहले हाथ फिर साथ छोड़ा
जब से मेरे सरपरस्त गुज़र गए
और सोचता हूँ मैं भी चला जाऊं उनके पास
पर मेरी जिम्मेदारियां नहीं जाने देती वो जिधर गए
जानता हूँ कि नाखुश होंगे वो मुझे टूटता हुआ देखकर
पर क्या करूँ मेरे अपने ही मेरे टुकड़े टुकड़े कर गए.....

दुनिया को देखो तो मर गया शायदलोगों का जमीर लगता हैकल तक जो खरीददारों का था बादशाहआज मुफलिस कोई फ़कीर लगता हैगुरबत को इतने...
25/11/2021

दुनिया को देखो तो मर गया शायद
लोगों का जमीर लगता है
कल तक जो खरीददारों का था बादशाह
आज मुफलिस कोई फ़कीर लगता है
गुरबत को इतने करीब से देखा है मैंने कि
कोई मेरा नाम भर लेकर बुला ले मुझे
तो खुद का वजूद बहुत अमीर लगता है
इस कदर तोड़ा किसी ने दावा अपना वादा निभाने का
कि हर किसी का इत्मीनान अब मुझे शमशीर लगता है
और धोखा उस मुकाम पर मिला है मुझे कि,
मेरे ही गुलिस्तां को नज़र उठा कर देखता हूँ तो
हर गुल मुझे तेज़ाब में बुझा हुआ तीर लगता है...

अब किसी के लिए चाह कर भी दिल के दरवाजे खोल नहीं सकतेजो हमसे बात करना चाहते हैं उन्हें कोई कह दो कि मुर्दे बोल नहीं सकते....
25/11/2021

अब किसी के लिए चाह कर भी
दिल के दरवाजे खोल नहीं सकते
जो हमसे बात करना चाहते हैं उन्हें
कोई कह दो कि मुर्दे बोल नहीं सकते....

चलते चलते बहुत दूर तक निकल आया था मैं किसी ने वादा किया था मेरे साथ-साथ चलने का और देखो....मुझे वक़्त भी ना मिला संभलने क...
22/11/2021

चलते चलते बहुत दूर तक निकल आया था मैं
किसी ने वादा किया था मेरे साथ-साथ चलने का
और देखो....मुझे वक़्त भी ना मिला संभलने का,
ऐसा हुनर दिखाया उन्होंने अपने वादों से मुकरने का....

वक़्त गुज़रता जा रहा है और मेरा घर बिखरता जा रहा हैगुज़रते वक़्त के साथ एक दिन हम भी गुज़र जाएंगेतब शायद कुछ लोगों के हालात औ...
22/11/2021

वक़्त गुज़रता जा रहा है और मेरा घर बिखरता जा रहा है
गुज़रते वक़्त के साथ एक दिन हम भी गुज़र जाएंगे
तब शायद कुछ लोगों के हालात और घर संवर जाएँगे....

इस दुनिया में कुछ लोग प्यार देते हैं कुछ लोग फटकार देते हैंपर जो जिम्मेदार होते हैं वो अपनों पर अपनी ख़ुशियां तक वार देत...
20/11/2021

इस दुनिया में कुछ लोग प्यार देते हैं कुछ लोग फटकार देते हैं
पर जो जिम्मेदार होते हैं वो अपनों पर अपनी ख़ुशियां तक वार देते हैं
जिम्मेदारियां उन्हें कभी ऊपर उठने नहीं देती
और अपने ही उन्हें तिल तिल करके मार देते हैं
जो कभी नहीं करना चाहते उन्हें वो भी करना पड़ता है
और अपनों के लिए उन्हें हर रोज़ एक नई मौत मरना पड़ता है
क्या ख़ुदा ऐसा कर सकता है? कोई इतना ना बदनसीब हो
लाचार और मजबूर कोई तभी हो जब मौत उसके करीब हो
और जब तक किसी की भी मौत उससे दूर हो
कम से कम तब तलक तो वो ना लाचार ना मजबूर हो.…..

गिरा कर मत बताइए मुझे उठने के ज़रिए क्या-क्या हैं साहबज़माने भर में शर्मिंदा करा दिया, ये काफ़ी है तमाम उम्र के लिए...
19/11/2021

गिरा कर मत बताइए मुझे उठने के ज़रिए क्या-क्या हैं साहब
ज़माने भर में शर्मिंदा करा दिया, ये काफ़ी है तमाम उम्र के लिए...

अच्छे वक़्त की एक 'बुरी' बात होती है कि,वो 'बहुत देर' से आता है, औरबुरे वक़्त की एक 'बहुत अच्छी' बात होती हैकि वो "सबका" आ...
17/11/2021

अच्छे वक़्त की एक 'बुरी' बात होती है कि,
वो 'बहुत देर' से आता है, और
बुरे वक़्त की एक 'बहुत अच्छी' बात होती है
कि वो "सबका" आता है......

हर बार कसूर इश्क़ का नहीं होता साहब कभी कभी,  जिम्मेदारियां और मजबूरियां भी सोने नहीं देती...
14/11/2021

हर बार कसूर इश्क़ का नहीं होता साहब कभी कभी,
जिम्मेदारियां और मजबूरियां भी सोने नहीं देती...

मज़ाक करना और मज़ाक बनाना दो अलग बातें हैं जनाबमज़ाक करने से इंसान खुश हो जाता हैऔर मज़ाक बनाने से शर्मिंदा.....कभी कभी इंसा...
12/11/2021

मज़ाक करना और मज़ाक बनाना दो अलग बातें हैं जनाब
मज़ाक करने से इंसान खुश हो जाता है
और मज़ाक बनाने से शर्मिंदा.....
कभी कभी इंसान इतना शर्मिंदा हो जाता है कि,
किसी का मज़ाक किसी कि मौत का सबब बन जाता है...
इसलिए किसी का मज़ाक बनाने से पहले सोच लेना
कहीं वो शख़्स इतना ना बिखर जाए कि
उसको समेटना मुमकिन ना हो और
वो इस दुनिया से चला जाए और, आप को शर्मिंदा कर जाए...

रिश्तों में जब एहसास ही नहीं रहा तो क्यों निभाऊं मैंऔर जब किसी को कोई फर्क ही नहीं पड़ता तो,अपना हाल भी क्यों बताऊँ मैं.....
11/11/2021

रिश्तों में जब एहसास ही नहीं रहा तो क्यों निभाऊं मैं
और जब किसी को कोई फर्क ही नहीं पड़ता तो,
अपना हाल भी क्यों बताऊँ मैं...

Address

Gurugram

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when "True Love Never Dies" posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to "True Love Never Dies":

Share