Sanskar Bharati Gurugram

Sanskar Bharati Gurugram National organization for Art & Literature

संस्कार भारती गुरुग्राम द्वारा आयोजित ______________दीपोत्सव 🪔🪔आज , 26 अक्तूबर, 2024 सायं 4 बजे से 8 बजे तक । 🪔जी.एक.वी ...
26/10/2024

संस्कार भारती गुरुग्राम
द्वारा आयोजित
______________

दीपोत्सव 🪔🪔

आज , 26 अक्तूबर, 2024
सायं 4 बजे से 8 बजे तक । 🪔

जी.एक.वी पब्लिक स्कूल
अशोक विहार , फेज -3
गुरुग्राम🪔

आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

सावन लाया हैं तीज का त्योहार बुला रही हैं आपको ख़ुशियों की बहार lतीज , जिसका शाब्दिक अर्थ हैं तीसरा , जो हिंदू कैलेंडर क...
01/08/2024

सावन लाया हैं तीज का त्योहार
बुला रही हैं आपको ख़ुशियों की बहार l

तीज , जिसका शाब्दिक अर्थ हैं तीसरा , जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार अमाबस्या के बाद तीसरे दिन को दर्शाते हैं। तीज का त्योहार माता पार्वती और. देवादिदेव महादेव के बीच सम्बंधों का प्रतीक हैं ।

🌿🍀🌿🍀🌿🍀

संस्कार भारती गुरुग्राम की आगामी कार्यक्रम हरियाली तीज ।
आप सभी सादर आमंत्रित हैं।।

गुरु वंदन 🙏🏻रविवार दिनांक 21जुलाई 2024को माधव भवन सेक्टर 12 गुरुग्राम के सभागार में संस्कार भारती द्वारा आयोजित गुरु वंद...
22/07/2024

गुरु वंदन 🙏🏻
रविवार दिनांक 21जुलाई 2024को माधव भवन सेक्टर 12 गुरुग्राम के सभागार में संस्कार भारती द्वारा आयोजित गुरु वंदन कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। संस्कार भारती के दायित्ववान सदस्यों श्री अनिल शर्मा, सुशील वत्स ,अशोक घोरई ,अरुण हरीत और सचिन जी ने जाने-माने तबला वादक श्री मान सार्थक कुमार मोहंती जी और श्री मति विजया जी घुँगरू डांस अकेडमी की संचालिका के चरणों में वंदन किया। तिलक,शाल और श्रीफल के साथ पुष्प मालाएँ पहनाकर आरती उतारी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मुकेश शर्मा जी ( अध्यक्ष श्री श्याम परिवार महासंघ , सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा हरियाणा )की उपस्थिति रही। मंचासीन लोगों में प्रांत सह प्रचार प्रमुख श्रीमती नयनिका घोष ,प्रसिद्ध नृत्यांगना श्रीमती विजया फ्लौरा जी,संस्कार भारती-गुरुग्राम की अध्यक्षा सीमा शर्मा और सचिव श्रीमती ज्योति हरित , सह सचिव स्नेह वत्स , नाट्य विधा प्रमुख लता गुप्ता , नृत्य विधा प्रमुख संगीता अरोड़ा व वीणा घोराई जी श्री रामबहादुर व उनकी धर्मपत्नी वरिष्ठ सदस्य संस्कार भारती रहे ।
संस्कार भारती के इस मंच पर नन्हें कलाकारों ने अपनी कला से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। दीप प्रज्ज्वलन व ध्येय गीत के बाद नृत्य के साथ गणेश वंदना , सरस्वती वंदना की गई और अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत हुए। मंजु तवंर जी ने मंच संचालन किया सचिन जी व अनिरुद्ध जी ने बाँसुरी और तबले की संगत से समाँ बाँध दिया।
भूमिका शर्मा डॉली शर्मा व शीतल जी ने सुन्दर गीत प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया ।
लोकेश जी व राजेंद्र जी की रचनाएँ सराहनीय रही ।
रचना मेहता जी ,पायल अरोड़ा जी के नृत्य ने सबका मन मोह लिया ।
कार्यक्रम बेहद सफल रहा।

_संस्कार भारती गुरुग्राम

संस्कार भारती गुरुग्राम द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गुरु वंदन l21 जुलाई, 2024 सायं 3 बजे , माधव भवन,सेक्...
17/07/2024

संस्कार भारती गुरुग्राम द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में

गुरु वंदन l
21 जुलाई, 2024
सायं 3 बजे ,
माधव भवन,सेक्टर-12 .

आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होळकर जी की स्मृतियों को ३०० वी जयंती के अवसर पर विनम्र अभिवादन!
31/05/2024

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होळकर जी की स्मृतियों को ३०० वी जयंती के अवसर पर विनम्र अभिवादन!



07/04/2024
रोम रोम में संस्कार भारती स्व.श्री अमीर चन्द जी संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीरचंद त्वांग प्रवास पर थे।वहीं ...
16/10/2023

रोम रोम में संस्कार भारती
स्व.श्री अमीर चन्द जी

संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीरचंद त्वांग प्रवास पर थे।वहीं स्वास्थ्य अचानक ख़राब हो जाने के कारण 16.10.2021 को उनका देहावसान हो गया था।वे संघ के वरिष्ठ प्रचारक थे। वे मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले थे।

बलिया जिला मुख्यालय के करीब हनुमानगंज में जन्मे अमीरचंद 1981 में संघ के स्वयंसेवक बने। 1985 में आजमगढ़ में संघ के तहसील प्रचारक बने। 1987 में संस्कार भारती में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली। उसके बाद से ही संस्कार भारती के विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए अन्त में अखिल भारतीय महामंत्री जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे।
अमीरचंद जी का जन्म बलिया जिले मुख्यालय से 5 किमी दूर ब्रह्माइन गांव में एक अगस्त, 1965 को हुआ। पिता स्व अवधकिशोर व माता का नाम गुलजरिया देवी की कुल सात में छठवीं सन्तान अमीरचंद जी की अपने धर्म व संस्कृति के प्रति रुचि बचपन से ही रही। वह संघ के विचारों से हमेशा प्रभावित रहते थे। इनके परिवार का मुख्य कर्म तो व्यापार था, पर अमीरचंद जी शुरू से ही धार्मिक व आध्यात्मिक अनुष्ठानों से जुड़े रहे। सुबह-शाम संघ की शाखा में उपस्थित रहना व उसके प्रचार-प्रसार के प्रति विशेष लगाव इनके अंदर हमेशा दिखाई देता था।
अमीरचंद जी के पिता अवध किशोर 1971 में सपरिवार ब्रह्माइन गांव से हनुमानगंज में आकर बस गए। वहीं अपने व्यापार को बढ़ाने में लग गए। 1985 में अमीरचंद जी को परिवार ने व्यापार करने के लिए कोलकाता भेज दिया। वहां जाने के बाद उनको संघ के कार्य व गतिविधियों की आंशिक जानकारी हो चुकी थी। उनका मन हमेशा व्यापार छोड़ राष्ट्र की सेवा में समर्पित होने से प्रतीत हो रहा था।

उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में काम करने का निर्णय लिया। संघ की विभिन्न जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री के पद तक पहुंचे और उसी सन्दर्भ में अरुणाचल प्रदेश में प्रवास के दौरान अपने शरीर का त्याग कर 16 अक्टूबर को शाम सात बजे इस नश्वर संसार को अलविदा कह दिया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमीरचंद जी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट कर कहा कि “संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीरचन्द जी का निधन दुखद है। लोक जीवन में राष्ट्रीय मूल्यों के बीजारोपण हेतु वे आजीवन समर्पित रहे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल विचार परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।”
देश के जाने माने कवि डॉ कुमार विश्वास ने अमीर चंद्र जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा था कि “ये साल न जाने क्या-क्या दुख दिखाएगा ?विदुषी चित्रकार अपराजिता के कल असमय निधन के शोक से उबरा नहीं था कि संस्कार भारती के सूत्रधार, भारतीय कला-चेतना की अद्भुत समझ रखने वाले व मेरे प्रति सदैव बड़े भाई जैसा स्नेह रखने वाले अमीरचंद जी के निधन का समाचार मिला. हे ईश्वर अब बस भी कर.”

हम सभी के हृदयों में निवास कर रहे श्री अमीर चन्द जी हमारे अजस्र प्रेरणा स्रोत हैं।उनकी विदेह उपस्थिति को सादर प्रणाम।
🙏🏻🙏🏻

02/10/2023
10/07/2023

🌸सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की कुछ झलक🌸

गुरु वंदन - 9 July,2023

संस्कार भारती गुरुग्राम

गुरु पूर्णिमा की पावन अवसर के उपलक्ष्य में संस्कार भारती गुरुग्राम की प्रस्तुति,🌸गुरु वंदन कार्यक्रम 🌸आप सभी सादर आमंत्र...
08/07/2023

गुरु पूर्णिमा की पावन अवसर के उपलक्ष्य में
संस्कार भारती गुरुग्राम की प्रस्तुति,

🌸गुरु वंदन कार्यक्रम 🌸

आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

नमस्कार,अत्यंत हर्ष का विषय है कि  संस्कार भारती हरियाणा प्रदेश की माननीय अध्यक्ष विदुषी सुमित्रा गुहा जी (पदम श्री सम्म...
26/11/2022

नमस्कार,

अत्यंत हर्ष का विषय है कि संस्कार भारती हरियाणा प्रदेश की माननीय अध्यक्ष विदुषी सुमित्रा गुहा जी (पदम श्री सम्मानित) को वर्ष 2020 का संगीत नाटक अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है।
संस्कार भारती हरियाणा प्रदेश एवं गुरुग्राम के समस्त सदस्यों की ओर से आदरणीय दीदी को हार्दिक शुभकामनाएं।

💐💐

तन-मन की देहरी पर रखा,तुम्हे नेह का दीप समर्पित ।जल-जल कर उजियारा करता,तुम्हे नेह का दीप समर्पित। तेज हवा के झोंके सह सह...
08/11/2022

तन-मन की देहरी पर रखा,
तुम्हे नेह का दीप समर्पित ।

जल-जल कर उजियारा करता,
तुम्हे नेह का दीप समर्पित।

तेज हवा के झोंके सह सह,
जले सदा वह दीप समर्पित।

हर मुश्किल में राह दिखाता,
तुम्हे नेह का दीप समर्पित ।

नेह भरें इस ही दीपक संग,
'देव दिवाली ' तुम्हे समर्पित ।

देव दीपावली,कार्तिक पूर्णिमा ,गुरू पर्व पर बधाई

-संस्कार भारती गुरुग्राम,
हरियाणा प्रान्त

Address

Gurugram

Telephone

+918750042202

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanskar Bharati Gurugram posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Sanskar Bharati Gurugram:

Share