Pagal ANI

Pagal ANI voice-over artist

11/12/2021

दो लोग..!!
लेखिका, नेहा नंदिता मिश्रा।

10/12/2021

दो लोग..!!
नेहा नंदिता मिश्रा की कलम से।

05/07/2020

मै सोच रहा था.. कि
जब हमारे यहां चाय में मख्खी गिर जाती है तो वेटर पे गुस्सा होते हैं।

ऐसा जब चाइना में होता होगा तो... क्या होता होगा .. 🙄

01/07/2020

डेट पर जाने का पूरा तैयारी कर लिया मैंने 🥰🥰

फिर याद आया,"मै तो सिंगल हूं 😒"

30/06/2020

नहीं रखना चाहता मै तुम्हारी यादों को,
सोचता हूं.. कैसे उखाड़ फेंकुं इसे अपने दिमाग से,

मूवी देख कर तुम्हारी यादों से दूर होना चाहता हूं..
लेकिन ऐसी कोई मूवी नहीं जिसमे रोमेंटिक सीन ना हो,
तुम फिर याद आ जाती हो।

जबरदस्ती सो जाने की कोशिश करता हूं..
लेकिन सपने में भी तुम दिखाई देती हो।

मैंने बहुत सी किताबें पढ़ ली.. कि ये दिमाग काम कैसे करता है,
मैंने खोजा इस बारे में की "क्या किसी याददाश्त को अपने दिमाग से निकला जा सकता है?"
जवाब मिला "नहीं" आज तक ऐसी टेक्नोलॉजी नहीं बनी जिससे किसी खास मेमोरी को बाहर कर दिया जाए।

कृत्रिम तरीके से दिमाग में इंफॉर्मेशन डाल तो सकते हैं,
लेकिन निकाल नहीं सकते।

जब किसी अकेले कमरे में तुम्हारी याद आती है तो चीखता हूं... रोता हूं... बिना आवाज किए।
ना जाने शरीर में इतनी एनर्जी कहां से आ जाती है!

जब तुम्हे भूल जाने का कोई तरीका नहीं मिलता तो खुद को खत्म कर लेना चाहता हूं..
क्यू की मै नहीं चाहता कि तुम्हारे बारे में लिखते लिखते,हर प्यार वाले पोस्ट मे तुम्हे ढूंढते ढूंढते,एक दिन मै पागल हो जाऊं.. और किसी चौराहे पर लोटते हुए तुम्हारा नाम लूं ... अनु.. अनु...

क्यू कि पागल की एक खास बात होती है,
सबकुछ भूल कर भी वो उस बात को कभी नहीं भूलते, जो बात उसके सबसे करीब होता है।

लेकिन मै खुद को खत्म भी नहीं कर सकता
क्यू की कोई और भी है जो सिर्फ मेरे लिए जीता है।
जो मेरे हसनें से हंसता है।
जो मेरे रोने पे मुझे शांत करता है।
फैमिली के आलावा कोई और वजह नहीं मिलता मेरे जिदंगी का।



~ अंशुमान गर्ग

30/06/2020

दोस्त,
ये प्यार है क्या??
तुम कहते हो की उसके बदन से प्यार नहीं करते,उसकी सूरत पे नहीं मारते.. उनकी रूह से प्यार करते हो..!!

ये रूह तो मर्दों में भी होते हैं ना..!!
तो क्या तुम मर्द हो कर के मर्द से शादी करना चाहोगे ??

नहीं ना!
तो बाबू ये सारा खेल शरीर का ही है।
ऐसा नहीं है कि रूहानी मुहब्बत नहीं होती..
होती है,जब हम किसी जानवर या पक्षी को प्यार करते हैं वो होती है रूहानी मुहब्बत.. तुम्हे तो जानवर भी खूबसूरत चाहिए प्यार करने केलिए
सच बताना.. सूअर से प्यार करोगे !
जिस दिन कर लिए वही दिन होगा जब तुम रूहानी मुहब्बत किए होगे।

अगर मुहब्बत रूहानी होती है तो लड़कियों से ही क्यू होती है।
या तो तुम्हारी मुहब्बत रूहानी नहीं है।
या फिर मुहब्बत रूहानी होती ही नहीं है।

जब मां पापा अपने संतान से प्यार करते हैं वो होती है रूहानी मुहब्बत

मुहब्बत को किसी और की बाहों में देख कर तकलीफ नहीं होती।
मुहब्बत का मतलब शादी कर लेना नहीं होता।
मुहब्बत में सिर्फ उसे खुशी देना चाहते हैं।
वो मुहब्बत किसी प्यारे से कुत्ते से हो या खुद से हो या किसी लड़की से।

मुहब्बत किसी केलिए अलग अलग नहीं होता मुहब्बत सिर्फ मुहब्बत होता है।
मुहब्बत कम और ज्यादा नहीं होता, या तो होता है या नहीं होता है।
इंसानों केलिए वैसा ही जैसा जानवरों केलिए।


~अंशुमान गर्ग

28/06/2020

अपने प्रेमी को लाइफ पार्टनर बनाने की जब सारी उम्मीद खत्म हो जाती है,और उसे पता होता है कि उसका प्रेमी उसको बहुत प्यार करता है..
तो उस प्रेमी को खुद से अलग करने केलिए प्रेमिका को प्रेमी का दिल तोड़ना पड़ता है।

अगर प्रेमिका प्रेम दिखते हुए जाएगी तो प्रेमी उसे और प्यार करने लगेगा, वो और भी तकलीफ में आ जाएगा, वो और ज्यादा उसे चाहने लगेगा।

आपके दिल मे किसी केलिए बेइंतहा प्यार हो और आप ना बताने केलिए मजबूर हों..
कितना कष्टप्रद होता है ये!

लेकिन प्रेमिका तो ये ना बताने के मजबूर होती है ही साथ में अपने ही प्रेमी का दिल भी दुखाना होता है..
तभी तो उसका प्रेमी छोर पाएगा उसे..
उसे याद आते हैं सारे वादे,
जिसे अब तोड़ना होगा!

और ये सब बात उसके प्रेमी को भी मालूम होता है,फिर भी उसे बेवफा बोलता है। क्यू की अगर उसे बेवफा नहीं बोलेगा और उसे गलत नहीं मानेगा, तो उसके दिल में प्रेमिका की चाहत और बढ़ेगी,
उसके मजबूरी की समझने के बाद उसके दिल में प्यार और बढ़ेगा... और उस कभी भूल नहीं पाएगा... और कभी किसी और को अपनी जिदंगी में नहीं ला पाएगा।

इसीलिए वो चीखना चाहता है, चिल्लना चाहता है, उसे बुरा बोलना चाहता है।
लेकिन डरता भी है.. कहीं उन्होंने ये सब सुन लिया तो डिप्रेशन में कुछ कर ना बैठे..!!

फिर क्या होता है पता है ??
घुटन और बहुत सारा शोर... लेकिन सिर्फ अंदर ही अंदर।
बाहर सिर्फ शांति 😌



~ @अंशुमान गर्ग

28/06/2020

सुनो,
मुझे मेरे सारे सामानों से बहुत लगाव है।
मेरे पेन से भी,मेरे पास मेरा प्यारा वाला पेन होता है
दिखने में बहुत अच्छा होता है इसलिए वो मेरा प्यारा नहीं होता!
प्यारा इसलिए होता है क्यूंकि वो मेरा होता है,
सिर्फ मेरा।
मेरे पास एक और पेन होता है जो किसी के मांगने पर पर उसे देता हूं, लेकिन वो प्यारा वाला पेन किसी को छूने भी नहीं देता!

लेकिन तुम कोई सामान नहीं हो।
तुम तो मेरा प्यार हो ना..!!
जब तुम्हें कोई छुएगा तो मेरा क्या हाल होगा जाना..!!


Repost

28/06/2020

मन करता था उसका गला दबा दूं,
जब कोई बोलता था कि
"एक लड़की केलिए इतने पागल हो एनी!"
तुम सिर्फ एक लड़की नहीं हो अनु,
अजगैबी धाम में मेरी पहली पूजा कि पहली मन्नत हो तुम।
मेरे डायरी के पन्नों.. मेरे दिल औे दिमाग.. मेरे किस्से कहानियों का एक खास एहसास हो तुम।

पता है,मै भगवान जी से कुछ और इसलिए नहीं मांगता था... कि भगवान जी ये ना सोच लेे की
"ये कितना मांगता है।"
और सोचता था "कहीं ऐसा ना हो कि भगवान जी से तुम्हारे अलावा कुछ और मांगू... और भगवान जी सब कुछ दे कर तुम्हे देना भूल जाए, मै भगवान जी पर ख्वाहिशों का बोझ नहीं डालना चाहता था।
मुझे सिर्फ तुम चाहिए थी..!!

पटक के पीटने का मन करता था..
जब कोई बोलता था,
"तुम्हे उससे अच्छी मिल जाएगी एनी"
मुझे तुमसे अच्छी तो क्या तुम्हारे जैसी भी नहीं चाहिए!
मुझे सिर्फ तुम चाहिए..
अगर तुम जहर हो तो मुझे जहर चाहिए।

मै हाथ जोड़ लेता था उसके पास, जब कोई तुम्हारे कैरेक्टर पर उंगली उठाता था तो... मुझे कुछ भी नहीं सुनना,
तुम जैसी भी हो मुझे बस वैसी की वैसी चाहिए ।



Note- किसी अनु या एनी से मेरा कोई संबंध नहीं, मै अंशुमान गर्ग।

नम्बर याद है तुम्हारा,मै एकदम शांति से तुम्हारा नम्बर डॉयल करूंगा फिर कॉल पर क्लिक करूंगा.. लेकिन जब सिम सिलेक्शन का ऑप्...
28/06/2020

नम्बर याद है तुम्हारा,
मै एकदम शांति से तुम्हारा नम्बर डॉयल करूंगा फिर कॉल पर क्लिक करूंगा.. लेकिन जब सिम सिलेक्शन का ऑप्शन आएगा ना तो मै बैक कर दूंगा
फिर एक के कर के तुम्हारे नम्बर के सारे डिजिट को डिलीट करूंगा एक दम धीरे धीरे..!!

मै फिर से टाइप करूंगा और डिलीट
मै ऐसा बार बार करूंगा।

गूगल ड्राइव में तुम्हारे नाम का फोल्डर बना के तुम्हारी सारी तस्वीरें रखी है।
मै उस फोल्डर को खोलूंगा और नजर दूसरी तरफ कर के तस्वीर को स्क्रॉल करूंगा.. धीरे धीरे।
देखूंगा नहीं तुम्हे।

फिर जब मेरे शरीर में तुम्हारी याद के साथ साथ सिहरन उठेगी,
जब तुम्हारे सारे वादे याद आ जाएंगे..
जब हर तस्वीर को भेजने से पहले और बाद को सारी चैटिंग याद आ जाएगी।

मैंने तो तुम्हारे इग्नोर करने वाले स्क्रीन शॉट को भी सम्हाल रक्खा है उसे देखूंगा मै।
और जब याद आएगा तुम्हारा इग्नोर करना।
जब याद आएगा कैसे चाह कर भी तुम्हे एक मेसेज नहीं कर पाता हूं।
तब मै रोऊंगा नहीं..!!

बल्कि एक कहानी लिखूंगा,
जिसमे किरदार तुम्हारे और मेरे होंगे,
लेकिन नाम नहीं होगा तुम्हारा,
फिर कहानी को मै किसी जरिए से तुम्हे पढ़ाऊंगा,
और जब तुम्हे उस कहानी को पढ़ कर के उस लेडी किरदार पर गुस्सा आएगा,
जब तुम बोलोगी की उसे क्या करना चाहिए था।
जब तुम बोलोगी की उसे लड़के पर भरोसा करना चाहिए था।
जब तुम उसे बेवफा बोलोगी ।
तब मै तुम्हे बताऊंगा की "ये तुम ही हो जाना..!!"


28/06/2020

कभी किसी कैफे में साथ बैठे हुए,
कभी किसी पहाड़ पर हल्की नमी वाली भारी हवाओं के साथ..
मिलते हो तुम मुझे ख्वाबों में.. मुझसे बातें करते हुए।

उस वक्त सोया नहीं रहता हूं मैं,
कोई मूवी देख रहा होता हूं और लव वाले डायलॉग को सुन कर.. मूवी को पाउस कर.. तुम्हारे साथ अपने ख्वाबों में चला जाता हूं मैं।

तुम्हे लेकर, बाइक से लोंग ड्राइव पर निकाल जाता हूं मै,
किसी के व्हाट्सएप स्टेटस में इश्क वाला वीडियो देखने के बाद।

तुम्हारे पुराने टेक्स्ट मैसेज पढ़ते वक्त सुनाई देते हैं मुझे,तुम्हारी ही आवाज में।
बिना तुम्हारे, मैं खूब सारी बातें करता हूं तुमसे,
तुम्हारी हंसी, तुम्हारी बातें सुनाई देती है मुझे,
ऐसा लगता है जैसे एक दिन मै तुमसे मिलूंगा और ये सारी बातें सच मे करूंगा तुमसे।
फिर भ्रम टूटता है मेरा,
सोचता हूं ये सब तो अब मुमकिन हिं नहीं,
जिदंगी है ये.. कोई मूवी नहीं।

पूछता हूं तुमसे कई सवाल, कि "तुम्हरे हसबैंड कैसे हैं",
"तुम्हारी पढ़ाई कैसी चल रही"

पूछता हूं कि "क्या तुम्हारे हसबैंड मुझे तुमसे मिलने देंगे कभी?"
फिर सोचता हूं, उनकी जगह मै होता तो क्या करता..!!
और जवाब आता है "नहीं"



Note-
अनु और एनी काल्पनिक किरदार है,
किसी भी अनु या एनी से मेरा कोई वास्ता नहीं है।
और ना ही कोई पोस्ट मेरे लाइफ से रिलेटेड है।

22/04/2020

वीडियो कॉल पे पापा - "ज्यादा हीरो बन रहे हो, मूंछ दाढ़ी इतना बड़ा बड़ा क्यों कर लिया है 😡😠

मैं - 😒😌 मैंने नहीं किया पापा, खुद ही हो गए हैं।

पापा - तो तुम इसे काट नहीं सकते ! 😠😡

मैं - नहीं पापा, प्रकृति के साथ छेर छार नहीं।😌😌

Address

Gumla

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pagal ANI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share