Neta Jee Smile

Neta Jee Smile Display political jokes with cartoon, also display social issues

आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना एक चुनौती है। अगर आपको मानसिक तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

19/01/2025

बढ़ती 'महंगाई' के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे नेता को मुस्कुराता देख रिपोर्टर बोला..

रिपोर्टर-नेता जी, आप तो टेंशन फ्री हैं,

लोग अनाप शनाप बोल रहे हैं...

आपसे बेतुके सवाल कर रहे हैं...

और आप सबको मुस्कुरा के उत्तर दे रहे हैं...

क्या राज है... इसका...

ये तो चमत्कार से कम नहीं है...

नेता जी बोले-ऐ, बबूआ, जानना चाहते हो...आओ इधर...

रिपोर्टर-जी हमें भी बताइए...

नेता जी कान में फुसफुसाकर बोले-

नेता बनने से पहले मैं लेडीज सूट की दुकान पर रहता था...

वहां, दो चीजें महिलाओं ने सिखाई...

देर तक भूखा रहना और मुस्कुराना...

19/01/2025

आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना एक चुनौती है। अगर आपको मानसिक तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

19/01/2025

एक नेता जी नाव से कहीं जा रहे थे कि अचानक जोरदार तूफान आया और उनकी नाव पलट गई।
नेता जी को तैरना नहीं आता था। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की, 'ईश्वर अगर मुझे बचा लेंगे, तो मैं गरीबों
में 21 किलो लड्डू बाटूंगा।'
फिर जोर से हवा चली और एक बड़ी से लहर के साथ एक पेड़ बहता हुआ आ गया। नेता जी ने उसका सहारा लेकर तैरने लगे। जब किनारा नजदीक आया, तो चिल्लाए, 'कौन से लड्डू, कैसे लड्डू?'
फिर जोर से एक लहर आई और उनके हाथ से लकड़ी छूट गई। नेता जी बोले, 'अरे भड़क क्यों रहे हो? मैं तो बस ये पूछ रहा हूं कि लड्डू बेसन के या बूंदी के?'

19/01/2025

एक नेताजी की गाड़ी पर प्लेट लगी थी, जिसपर लिखा था - हा. हु. प्र.
पुलिस वाले ने ड्राइवर से पूछा - कौन सी पार्टी के हैं नेताजी...?
ड्राइवर - हारे हुए प्रत्याशी...!

14/11/2020

सुरेश सूट सिलवाने दर्जी के पास गया।
दर्जी ने कपड़ा नापा और बोला : " कपड़ा कम है। "
वो दूसरे दर्जी के पास चला गया।
उसने नाप लेने के बाद कहा : " आप 2 दिन बाद सूट ले जाइए। "

दो दिन बाद सुरेश सूट लिया और पैसे दे रहा था कि, दर्जी का 5 साल का लड़का आ गया। उसने भी बिल्कुल उसी कपड़े का सूट पहन रखा था।

सुरेश पहले वाले दर्जी के पास गया और बोला :" तुम तो कहते थे कि, कपड़ा कम है, लेकिन उस दूसरे दर्जी ने उसी कपड़े से न केवल मेरा, बल्कि अपने लड़के का भी सूट बना लिया। "
दर्जी बोला : 'वाको छोरो 5 साल को है और मारो 13 साल को।'

14/11/2020

औरतों की सबसे बड़ी समस्या क्या होती है!!

जब बहु बनती है तब सास अच्छी नहीं मिलती

और जब सास बनती है,तब बहु अच्छी नहीं मिलती !!

09/11/2020

Address

Greater Noida
201306

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Neta Jee Smile posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category