Tarang

Tarang A Cultural Club (Deen Dayal Upadhyaya Gorakhpur University)

26/02/2026
डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में 39वें इंटर-यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल हेतु प्रतिभागियों का चयन संपन्नगोरखपुर। दीन दयाल उप...
17/01/2026

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में 39वें इंटर-यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल हेतु प्रतिभागियों का चयन संपन्न

गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक गतिविधि केंद्र ‘तरंग’ के तत्वावधान में सत्र 2025–26 के लिए 39वें इंटर-यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल (नॉर्थ-सेंट्रल ज़ोन, हरियाणा) हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिभागियों का चयन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह चयन प्रक्रिया दिनांक 16 एवं 17 जनवरी 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की गई।

विभिन्न विधाओं में चयनित प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं—
*मूक अभिनय*

1 - रिद्धि ग्रुप -DDU

*प्रहसन*

1 - लाभांश ग्रुप DDU

*प्रश्नोत्तरी*

I- सौरभ मिश्रा

II- पावन कुमार मिश्र

III - शक्ति कांत तिवारी

*समूह नृत्य*

1 गोरखपुर विश्वविद्यालय लोक नृत्य समूह

*क्ले मॉडलिंग*

1- रोशन सिंह

2- संगम

3- खुशी

*रंगोली*

1. रोहित प्रजापति
2. संध्या
3. निकिता यादव

*वाद विवाद*

*हिंदी*

नवनीत पाण्डेय (विपक्ष)
सौरभ मिश्रा (पक्ष)


*भाषण(हिन्दी)*

1- वासु प्रसाद
2-नवीनत पाण्डेय
3-दीप्ति पाण्डेय

*भाषण (अंग्रेजी)*

1-दिव्यंका दुबे
2-मोनी सिंह
3-प्रख्याति छाबड़ा

- भारतीय समूह गान

I- अमन कुमार जायसवाल व समूह गान

II - शिवानी मौर्या व समू‌ह

Ⅲ一 गार्गी व समू‌ह

- एकल गान

I - शुभम पाण्डे-प्रथम
II - दुर्गेश शुक्ला - द्वितीय
III - ओमजी श्रीवास्तव- तृतीय

भारतीय शास्त्रीय एकल गान

I - उत्कर्ष पाण्डे

II- कृतिका यादव

यह स्पष्ट किया जाता है कि प्रत्येक प्रतियोगिता में केवल प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी/समूह ही दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए इंटर-यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल (नॉर्थ-सेंट्रल ज़ोन) में प्रतिभाग करेंगे।

साथ ही यह भी सूचित किया जाता है कि पोस्टर प्रतियोगिता, अंग्रेज़ी वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग, कोलाज तथा ऑन द स्पॉट पेंटिंग—इन पाँच प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप कोई भी प्रतिभागी उपयुक्त नहीं पाया गया, अतः इन विधाओं में विश्वविद्यालय स्तर से किसी प्रतिभागी का चयन नहीं किया गया।

इस अवसर पर ‘तरंग’ की निदेशक प्रो. उषा सिंह ने कहा कि “युवा महोत्सव केवल प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की सृजनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना एवं आत्मविश्वास को निखारने का सशक्त माध्यम है। चयन प्रक्रिया में गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं ही करें।”

वहीं माननीया कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “संस्कृति और कला व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी अंतर-विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।”

विश्वविद्यालय प्रशासन एवं ‘तरंग’ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा सभी चयनित प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई

Address

TARANG (Cultural Club), Deen Dayal Upadhyaya Gorakhpur University
Gorakhpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tarang posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share